एक्सप्लोरर

CM Hemant Soren News: PM मोदी से मिले झारखंड CM हेमंत सोरेन, जेल से रिहाई बाद पहली मुलाकात, जानें क्या हुई बात

PM Modi Met Jharkhand CM: हेमंत सोरेन पिछले महीने की जेल से रिहा हुए हैं. हाईकोर्ट ने उन्हें जमीन घोटाला मामले में जमानत दी है. रिहाई के बाद उन्होंने फिर से सीएम पद संभाला है.

PM Modi-CM Hemant Soren: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार (15 जुलाई) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. सीएम सोरेन दिल्ली पहुंचे और फिर प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंचकर पीएम मोदी से मुलाकात की. जून के आखिरी हफ्ते में जेल से रिहा होने के बाद झारखंड सीएम सोरेन और पीएम मोदी की ये पहली मुलाकात है. हाईकोर्ट ने जमीन घोटाले में हेमंत सोरेन को जमानत दी थी, जिसके बाद वह 28 जून को जेल से बाहर आए. 

प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से पीएम मोदी और झारखंड सीएम की मुलाकात की तस्वीरें भी शेयर की गई हैं. इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि हेमंत सोरेन प्रधानमंत्री मोदी को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर रहे हैं. एक अन्य तस्वीर में दोनों को बैठकर चर्चा करते हुए देखा जा सकता है. पीएमओ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने आधिकारिक हैंडल से तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "झारखंड के मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी से मुलाकात की."

पीएम मोदी और सीएम सोरेन के बीच क्या बात हुई?

माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम हेमंत सोरेन के बीच झारखंड के विकास को लेकर चर्चा हुई है. जेल से बाहर आने के बाद हेमंत सोरेन ने चंपई सोरेन की जगह एक बार फिर से सीएम पद की शपथ ली है. सीएम बनने के बाद वह एक बार फिर से झारखंड के विकास पर फोकस करना चाहते हैं. इसके लिए उन्हें केंद्र सरकार की भी मदद की जरूरत है. इस बात की उम्मीद जताई जा रही है कि उन्होंने झारखंड के लिए फंड या प्रोजेक्ट की मांग की होगी. 

झारखंड में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव भी होने वाले हैं, जिन पर सभी की निगाहें हैं. हेमंत सोरेन चाहते हैं कि पिछले कुछ महीने जिस तरह से राज्य की राजनीति में उथल-पुथल देखने को मिली है, उससे झारखंड को काफी नुकसान हुआ है.

ऐसे में वह झारखंड के लोगों के लिए काम करना चाहते हैं, जिसमें इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट से लेकर कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हो सकती हैं. इसके लिए उन्हें फंड की जरूरत पड़ेगी. हालांकि, अभी तक आधिकारिक रूप से इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि दोनों के बीच क्या बात हुई है.

यह भी पढ़ें: संजय सिंह ने बताया, सुनीता केजरीवाल और हेमंत सोरेन के बीच मीटिंग में क्या हुई बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये शांति भंग...', क्या अब प्रदर्शन नहीं करेंगे CJP के नेता? दावों पर आया पार्टी का बयान
'ये शांति भंग...', क्या अब प्रदर्शन नहीं करेंगे CJP के नेता? दावों पर आया पार्टी का बयान
CJP प्रोटेस्ट: सौरव दास का प्रेस कॉन्फ्रेंस में चौंकाने वाला दावा- 'हमें आशंका है कि...'
CJP प्रोटेस्ट: सौरव दास का प्रेस कॉन्फ्रेंस में चौंकाने वाला दावा- 'हमें आशंका है कि...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
CJP Protest Live Updates: 'राजा की जान तोते में होती है', CJP के आशुतोष रांका का PM मोदी पर निशाना
LIVE: 'राजा की जान तोते में होती है', CJP के आशुतोष रांका का PM मोदी पर निशाना

वीडियोज

2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget