एक्सप्लोरर

PM Modi-Droupadi Murmu Meeting: पीएम मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, वेबिनार को भी संबोधित किया

PM Modi Meets President: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हाल ही में पंजाब की यात्रा से वापस लौटी हैं. उन्होंने पीएम मोदी के साथ-साथ शनिवार को कई और नेताओं से भी मुलाकात की.

PM Modi Meets Droupadi Murmu: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (11 मार्च) को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले. दोनों शीर्ष नेताओं के बीच राष्ट्रपति भवन में मुलाकात हुई. राष्ट्रपति ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, लद्दाख के उपराज्यपाल ब्रिगेडियर डॉ. बी.डी. मिश्रा और मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा से भी मुलाकात की है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) गुरुवार को पंजाब भी गई थीं. वहां उन्होंने अमृतसर में स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका और देश की शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की थी.

राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. राष्ट्रपति ने जलियांवाला बाग, दुर्गियाना मंदिर और भगवान वाल्मीकि राम तीर्थ स्थल का भी दौरा किया था. राष्ट्रपति बनने के बाद अमृतसर की उनकी यह पहली यात्रा थी. मत्था टेकने के बाद वह लंगर हॉल में गईं और वहां उस हिस्से को देखने पहुंचीं जहां बर्तन धोए जाते हैं. 

पीएम ने वेबिनार को भी संबोधित किया

वहीं पीएम मोदी ने शनिवार को बजट के बाद 'प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान' योजना पर आयोजित एक वेबिनार को भी संबोधित किया. उन्होंने कहा कि कुशल शिल्पकार आत्मनिर्भर भारत की सच्ची भावना के प्रतीक हैं. छोटे कारीगर स्थानीय शिल्प के उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पीएम-विश्वकर्मा योजना का ध्यान ऐसे ही एक बहुत बड़े और बिखरे हुए समुदाय की तरफ है. हमारा उद्देश्य आज के कारीगरों को कल का बड़ा उद्यमी बनाना है. इसके लिए उनके व्यापार मॉडल में स्थिरता जरूरी है.

छोटे कारीगरों का किया जिक्र

उन्होंने सभी हितधारकों से छोटे कारीगरों को अपनी मूल्य शृंखला का हिस्सा बनाने का आह्वन किया. पीएम मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना का उद्देश्य कारीगरों के कौशल को निखारना, उनके लिए आसानी से ऋण की उपलब्धता सुनिश्चित करना और ब्रांड प्रचार में उनकी मदद करना है ताकि उनके उत्पाद बाजार में जल्दी पहुंच सकें. उन्होंने कहा कि इसका लक्ष्य कारीगरों और लघु कारोबार से जुड़े लोगों की भी मदद करना भी है.

ये भी पढ़ें- 

Delhi Excise Policy: 'VVIP वॉर्ड में हैं सिसोदिया', ठग सुकेश ने जेल से LG को लिखा पत्र, कहा- सेवादार, बगीचा, बैडमिंटन कोर्ट...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget