एक्सप्लोरर

PM Modi Australia Visit: ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज संग पीएम मोदी की मीटिंग, मंदिरों पर हमले का जिक्र कर बोले- कोई भी हमारे रिश्तों को...

PM Modi Meets Anthony Albanese: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अल्बनीज के साथ द्विपक्षीय बैठक में ऑस्ट्रेलिया में हिंदू मंदिरों पर हमले का मुद्दा उठाया. बैठक में कई समझौतों पर हस्ताक्षर भी हुए.

PM Modi Meets Anthony Albanese: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर ऑस्ट्रेलिया में हैं. बुधवार (24 मई) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीज के साथ द्विपक्षीय बैठक की. बैठक में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोवाल भी मौजूद रहे. बैठक के बाद दोनों देशों ने समझौता ज्ञापनों पर (MoU) पर हस्ताक्षर किए. इसके साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी ने एंथोनी अल्बनीज को क्रिकेट विश्व कप में भारत आने का न्योता भी दिया. दोनों नेताओं ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. 

एमओयू साइन होने के बाद पीएम मोदी ने कहा, "क्रिकेट की भाषा में कहूं तो हमारे और ऑस्ट्रेलिया के संबंध टी20 मोड में आ गए हैं. ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय दोनों देशों के बीच जीवित पुल है. आज प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज से वार्ता में हमने अगले दशक में अपनी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की बात की. नए क्षेत्रों में आपसी सहयोग की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की."

मंदिरों पर हमले का मुद्दा उठाया

द्विपक्षीय बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने ऑस्ट्रेलिया में मंदिरों पर हमले का भी मुद्दा उठाया. प्रधानमंत्री अल्बनीज के साथ बैठक के बाद उन्होंने कहा, ऑस्ट्रेलिया में मंदिरों पर होने वाले हमलों और अलगाववादी तत्वों की गतिविधियों के संबंध में हमने पहले भी बात की थी और आज भी बात की है. ऐसे तत्वों को अपने विचारों और करतूतों से भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को खराब करने की इजाजत नहीं दी जा सकती है. प्रधानमंत्री अल्बनीज़ ने जो कदम उठाए हैं उनके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं. साथ ही उन्होंने भरोसा दिया है कि भविष्य में भी ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.

बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में एडमिरल्टी हाउस में पीएम मोदी को सेरेमोनियल गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. प्रधानमंत्री मोदी ने सिडनी में एडमिरल्टी हाउस में विजिटर बुक पर भी हस्ताक्षर किए.  

भारतीय प्रवासियों को किया संबोधित

पीएम मोदी की तीन दिवसीय ऑस्ट्रेलिया यात्रा का बुधवार को आखिरी दिन है. इसके पहले मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सिडनी के एरिना स्टेडियम में मेगा शो हुआ था. इस दौरान पीएम मोदी ने 20000 से ज्यादा भारतीय प्रवासियों को संबोधित किया था. पीएम मोदी ने अपने संबोधन में पारस्परिक विश्वास और सम्मान को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच गहरे संबंध की नींव बताया और ऑस्ट्रेलिया में रह रहे भारतीय प्रवासियों को इसका श्रेय दिया.

प्रधानमंत्री ने संबोधन के दौरान कहा, "इससे पहले, यह कहा गया था कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के संबंध 3 सी, राष्ट्रमंडल, क्रिकेट और करी द्वारा परिभाषित किए गए हैं. फिर यह कहा गया कि हमारे संबंध 'लोकतंत्र, प्रवासी और दोस्ती' द्वारा परिभाषित हैं. कुछ लोगों ने यह भी कहा कि हमारा रिश्ता तीन ई- एनर्जी, इकोनॉमी और एजूकेशन, पर निर्भर करता है लेकिन मेरा मानना है कि भारत-ऑस्ट्रेलिया का संबंध इससे परे है, यह आपसी विश्वास और आपसी सम्मान है."

पीएम मोदी ने मंगलवार को सिडनी में शीर्ष ऑस्ट्रेलियाई कंपनियों के सीईओ के साथ बैठक की. बैठकों के दौरान प्रधानमंत्री ने प्रौद्योगिकी, कौशल और स्वच्छ ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में भारतीय उद्योग के साथ सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया.

यह भी पढ़ें

Wrestlers Protest: नए संसद भवन के सामने 28 मई को होगा 'दंगल'! रेसलर्स करेंगे महिला महापंचायत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: पश्चिम एशिया युद्ध से सबसे ज़्यादा प्रभावित क्यों हैं भारतीय नाविक?  कितनों की हुई मौत
पश्चिम एशिया युद्ध से सबसे ज़्यादा प्रभावित क्यों हैं भारतीय नाविक?  कितनों की हुई मौत
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget