एक्सप्लोरर

Russia Ukraine War: यूक्रेन में भारतीय छात्र की मौत, पीएम मोदी ने की उच्चस्तरीय बैठक, नागरिकों की वापसी पर हुई चर्चा 

यूक्रेन के खिलाफ रूस द्वारा की जा रही सैन्य कार्रवाई के मद्देनजर प्रधानमंत्री मोदी ने आज पांचवीं बैठक की. बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर, एनएसए अजित डोवाल और विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला मौजूद रहे.

यूक्रेन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार शाम को एक हाई लेवल मीटिंग की अध्यक्षता की. यूक्रेन और रूस के बीच जंग का आज छठा दिन है. यूक्रेन में हज़ारों भारतीय फंसे हैं, जिन्हें निकालने की कोशिशें लगातार जारी हैं. पीएम मोदी इससे पहले भी यूक्रेन को लेकर चार बैठकें कर चुके हैं. बैठक में नागरिको की वापसी पर चर्चा हुई.

यूक्रेन के खिलाफ रूस द्वारा की जा रही सैन्य कार्रवाई के मद्देनजर प्रधानमंत्री मोदी की यह पांचवीं बैठक है. इस बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर, एनएसए अजित डोवाल और विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला मौजूद रहे. इनके अलावा भी कई अन्य अधिकारियों ने बैठक में शिरकत की.

 

प्रधानमंत्री की यह बैठक ऐसे समय में हुई जब रूस ने यूक्रेन पर हमले तेज कर दिए हैं. इस हमले में मंगलवार को एक भारतीय छात्र की मौत भी हो गई. रूस द्वारा खारकीव में की गई गोलाबारी में भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा ज्ञानगौदर की मौत हो गई. नवीन कर्नाटक के हावेरी जिले में चलगेरी के निवासी थे. 21 साल के नवीन खारकीव में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे थे. 

इससे पहले, भारतीय दूतावास ने मंगलवार को ही विद्यार्थियों सहित सभी भारतीय नागरिकों को तुरंत कीव छोड़ने की सलाह दी. यूक्रेन में फंसे भारतीयों को सुरक्षित लाने के लिए शुरू किए गए ‘ऑपरेशन गंगा’ में और तेजी के प्रयास के तहत प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को ही भारतीय वायुसेना से इस अभियान में शामिल होने को कहा है. भारतीय वायुसेना के सी-17 विमान को आज से ‘ऑपरेशन गंगा’ में शामिल किया जा सकता है.

Russia Ukraine War: यूक्रेन के खारकीव में गोलाबारी में एक भारतीय छात्र की मौत

Ukraine Russia War: डरे हुए हैं रूसी सैनिक, मौत से पहले रूस के सोल्जर ने मोबाइल से भेजे मैसेज में कहा- 'मां...मुझे डर लग रहा है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget