एक्सप्लोरर

Narendra Modi Varanasi Visit: वाराणसी को PM देंगे 13 हजार करोड़ से अधिक की सौगातः जानें, नरेंद्र मोदी का पूरा प्रोग्राम

PM Narendra Modi in Varanasi: पीएम मोदी कार्यक्रम के दौरान रविदास की भव्य मूर्ति का अनावरण करने के बाद जनसभा को भी संबोधित करेंगे. इसके बाद पीएम अमूल के सबसे बड़े प्लांट बनास डेयरी का उद्घाटन करेंगे.

PM Narendra Modi in Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार (22 फरवरी) को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे. पीएम मोदी आज (23 फरवरी) को कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे. अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को प्रधानमंत्री काशी हिंदू विश्वविद्यालय के स्वतंत्रता भवन में सांसद ज्ञान प्रतियोगिता, सांसद फोटोग्राफी प्रतियोगिता और सांसद संस्कृत प्रतियोगिता में भाग लेने वालों के साथ संवाद करेंगे. इस दौरान प्रधानमंत्री पांच-पांच प्रमुख प्रतिभागियों को सम्मानित भी करेंगे.

अधिकारियों के मुताबिक, प्रधानमंत्री सुबह करीब 11:15 बजे संत गुरु रविदास जन्मस्थली पर जाकर दर्शन करेंगे. इसके बाद वह संत गुरु रविदास के 647वें जयंती समारोह में हिस्सा लेंगे. प्रधानमंत्री ने गुरुवार देर रात ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) पर लिखा, ‘‘काशी पहुंचने के बाद मैंने शिवपुर-फुलवरिया-लहरतारा मार्ग का निरीक्षण किया. इस परियोजना का हाल ही में उद्घाटन किया गया था और यह शहर के दक्षिणी हिस्से के लोगों के लिए काफी मददगार रहा है.’’

सीएम योगी ने भी एक्स पर पोस्ट करके दी जानकारी

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'एक्स' पर लिखा, ‘‘विकसित भारत के संकल्प को मूर्त रूप देने के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी निरंतर दृढ़ता के साथ क्रियाशील हैं. उसी कड़ी में वह कल वाराणसी जनपद में 13,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न लोक-कल्याणकारी विकास परियोजनाओं की सौगात देने आ रहे हैं. शिक्षा, सड़क, उद्योग, पर्यटन, वस्त्र और स्वास्थ्य क्षेत्रों से जुड़ी ये परियोजनाएं विकसित भारत के विकसित उत्तर प्रदेश की संकल्पना की सिद्धि में अत्यंत सहायक होंगी.’’

पीएम मोदी अमूल के सबसे बड़े प्लांट का भी करेंगे उद्घाटन 

अधिकारियों ने बताया था कि पीएम मोदी कार्यक्रम के दौरान रविदास की भव्य मूर्ति का अनावरण करने के बाद एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. इसके बाद पीएम मोदी अमूल के सबसे बड़े प्लांट बनास डेयरी का उद्घाटन करेंगे. इस परियोजना से करीब एक लाख लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा. इस डेयरी के शुरू होने से पूर्वांचल के किसानों और गौपालकों की आमदनी भी दोगुनी होगी. कंपनी दुग्ध उत्पादकों को वर्ष के अंत में अपने लाभांश का कुछ प्रतिशत भुगतान भी करेगी.

रोड कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए कई प्रोजेक्ट का शिलान्यास

बताया गया है कि पीएम मोदी वाराणसी की सड़क कनेक्टिविटी को और बेहतर करने के लिए एनएच-233 के घरगरा-ब्रिज-वाराणसी खंड के चार लेन सहित कई अन्य सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इस क्षेत्र में औद्योगिक विकास को गति प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री सेवापुरी में एचपीसीएल के एलपीजी बॉटलिंग प्लांट, यूपीएसआईडीएएग्रो पार्क करखियांव में बनास काशी क्लस्टर मिल्क प्रोसेसिंग यूनिट, यूपीएसआईडीए एग्रो पार्क, करखियांव में विभिन्न बुनियादी ढांचे का कार्य और बुनकरों के लिए रेशमी कपड़ा छपाई सामान्य सुविधा केंद्र का भी उद्घाटन करेंगे.

ये भी पढ़ें

Shaitaan होगी ब्लॉकबस्टर, ये 5 वजहें बनाएंगी R Madhavan और Ajay Devgn की फिल्म को सुपरहिट!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
Embed widget