एक्सप्लोरर

Dhanteras 2020: PM मोदी ने दी धनतेरस की बधाई, कहा-'भगवान धन्वंतरि हर किसी के जीवन में सुख लेकर आएं'

धनतेरस पर धन के देवता कुबेर और माता लक्ष्मी की पूजा होती है. आयुष मंत्रालय 2016 से हर साल धनवंतरि जयंती (धनतेरस) के अवसर पर ‘आयुर्वेद दिवस’ मनाता है.

नई दिल्ली: दीपावली के पांच दिनों के त्योहार की शुरुआत आज 'धनतेरस' से हो चुकी है. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों को धनतेरस की बधाई दी है. पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, "धनतेरस की आप सभी को बहुत-बहुत बधाई. भगवान धन्वंतरि हर किसी के जीवन में सुख, समृद्धि, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आएं."

धनतेरस का पर्व कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता है. इसे धन त्रयोदशी भी कहते हैं. हिन्दू रीति रिवाजों में इसी दिन से दिवाली के त्यौहार की शुरुआत होती है. इस दिन धन के देवता कुबेर और माता लक्ष्मी की पूजा होती है. मान्यता है कि इस दिन समुद्र मंथन के दौरान माता लक्ष्मी सोने से भरा कलश लेकर प्रकट हुई थी. इस दिन आयुर्वेद के देवता धन्वंतरी की भी पूजा होती.

आज दो आयुर्वेद संस्थान राष्ट्र को समर्पित करेंगे पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज 5वें आयुर्वेद दिवस पर भविष्‍य के लिए तैयार दो आयुर्वेद संस्थान राष्ट्र को समर्पित करेंगे. ये संस्‍थान- भारतीय आयुर्वेद शिक्षण और अनुसंधान (आईटीआरए) संस्‍थान जामनगर और राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (एनआईए) जयपुर हैं. दोनों संस्थान देश में आयुर्वेद के प्रमुख संस्थान हैं. आईटीआरए को संसद के एक अधिनियम द्वारा राष्ट्रीय महत्व के संस्थान (आईएनए) का दर्जा दिया गया है, जबकि आईएनए को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा सम-विश्‍वविद्यालय (डीम्‍ड टू बी यूनिवर्सिटी) का दर्जा दिया गया है.

आयुष मंत्रालय 2016 से हर साल धनवंतरि जयंती (धनतेरस) के अवसर पर ‘आयुर्वेद दिवस’ मनाता है. अभी हाल ही में संसद के एक अधिनियम द्वारा सृजित किया गया जामनगर का संस्‍थान विश्‍व स्‍तर के स्‍वास्‍थ्‍य सेवा संस्थान के रूप में उभरने के लिए तैयार है. आईटीआरए में 12 विभाग, तीन नैदानिक प्रयोगशालाएं और तीन अनुसंधान प्रयोगशालाएं स्‍थापित की गई हैं.

ये भी पढ़ें- Video: सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है दिल को छूने वाला ये Ad, देखकर अपने आंसू नहीं रोक पाएंगे

दिल्ली-NCR में प्रदूषण से राहत नहीं, नोएडा-गाजियाबाद और फरीदाबाद में एयर क्वालिटी 'बेहद खराब'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
‘देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
असम में नशे का कारोबार ध्वस्त: 945 तस्कर जेल में, अमित शाह बोले- जारी रहेगा प्रहार
असम में नशे का कारोबार ध्वस्त: 945 तस्कर जेल में, अमित शाह बोले- जारी रहेगा प्रहार
विजय की TVK का दावा, '...तो हमें मिलतीं 160 सीटें', DMK ने SIR पर बहाए घड़ियाली आंसू
विजय की TVK का दावा, '...तो हमें मिलतीं 160 सीटें', DMK ने SIR पर बहाए घड़ियाली आंसू
लेफ्ट दलों ने SIR और CEC के मुद्दे पर मांगा विजय का साथ, कहा- 'अन्याय के खिलाफ...'
लेफ्ट दलों ने SIR और CEC के मुद्दे पर मांगा विजय का साथ, कहा- 'अन्याय के खिलाफ...'

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget