एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने की 'उड़ान' सेवा की शुरूआत, कहा- हवाई यात्रा में हवाई चप्पल वाला नजर आएगा

नई दिल्ली/शिमला : देश के आम आदमी के लिए 'उड़ान' स्कीम गुरुवार से शुरू हो गई. जिसके जरिए सस्ते हवाई सफर का सपना आम आदमी पूरा कर पाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 27 अप्रैल को उड़ान स्कीम के तहत शिमला से दिल्ली के बीच की पहली फ्लाइट का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि अब हवाई जहाज में हवाई चप्पल वाले सफर करेंगे. उद्घाटन के बाद उन्होंने शिमला में ही एक रैली को भी संबोधित किया.

शिमला में रैली को संबोधित किया : 

इसके साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी ने शिमला में एक रैली को भी संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि हिमाचल सिर्फ देव भूमि ही नहीं है यह वीर भूमि भी है. इसके साथ ही चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि पहले शिमला से हवा देशभर में जाती थी लेकिन अब यूपी और उत्तराखंड (चुनावी परिणाम) से यहां हवा आ रही है. ताजा-ताजा दिल्ली की हवा भी हिमाचल में आ रही है. उन्होंने सीएम वीरभद्र सिंह का नाम लिए बिना उनपर निशाना साधा और कहा कि शायद ही किसी सीएम को वकीलों को साथ इतना समय बिताना पड़ता है.

Modi1

हवाई यात्रा केवल राजा-महाराजाओं की चीज नहीं है

इससे पहले एयरपोर्ट उन्होंने कहा कि अब यह जाहिर करना होगा कि हवाई यात्रा केवल राजा-महाराजाओं की चीज नहीं है. इस योजना की शुरूआत के साथ 500 किलोमीटर की यात्रा के लिए 2500 रुपए लगेंगे. पीएम मोदी ने कहा कि इस तरह से हवाई यात्रा की कीमत टैक्सी से भी कम होगी. उन्होंने कहा कि इसे वे और फैलाएंगे.

यह भी पढ़ें : एमसीडी परिणाम : केजरीवाल की पार्टी में हाहाकार, संजय सिंह के साथ कईयों का इस्तीफा

किराया कम रखने के लिए सरकारी की स्कीम है

गौरतलब है कि उड़ान हवाई सेवा को छोटे शहरों तक पहुंचाना और किराया कम रखने के लिए सरकारी की स्कीम है. इसका मुख्य तौर पर छोटे शहर के लोगों को ज्यादा से ज्यादा फायदा मिल सकेगा. शिमला-दिल्ली मार्ग पर एक उड़ान को हरी झंडी दिखाने के साथ ही कडप्पा-हैदराबाद और नांदेड-हैदराबाद मार्ग पर उड़ानों को भी हरी झंडी दिखाई.

Modi_Shimla

रीजनल कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए अपनी तरह की पहली योजना

पीएमओ ने बुधवार को ही एक ट्वीट में कहा था कि उड़ान-उड़े देश का आम आदमी बाजार आधारित व्यवस्था के जरिये रीजनल कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए अपनी तरह की पहली योजना है. इस महत्वाकांक्षी स्कीम का मकसद सीधा आम लोगों को मिलेगा. पीएमओ ने कहा, ‘करीब 500 किलोमीटर के लिए एक ‘फिक्स्ड विंग एयरक्राफ्ट’ विमान से एक घंटे की यात्रा या किसी हेलीकाप्टर से आधे घंटी की यात्रा का हवाई किराया 2500 रूपये रहेगा.’

यह भी पढ़ें : खुद को देवी कहने वाली राधे मां ने बदला 'रूप', आदिवासियों का पैर छू कर लिया आर्शीवाद

2016 को जारी राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन नीति (एनसीएपी) की एक प्रमुख घटक

इसमें कहा गया था कि, ‘क्षेत्रीय रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्रों में हवाई यात्रा नागरिकों तक सुलभ बनाने के लिए ‘उड़े देश का आम नागरिक’ आरसीएस (क्षेत्रीय सम्पर्क योजना) अक्तूबर 2016 में लायी गई थी.’ उड़ान योजना 15 जून 2016 को जारी राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन नीति (एनसीएपी) की एक प्रमुख घटक है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेवंत का मुंबई मिशन सफल, महाराष्ट्र तेलंगाना को पानी देने को तैयार, फडणवीस ने रखी एक शर्त
रेवंत का मुंबई मिशन सफल, महाराष्ट्र तेलंगाना को पानी देने को तैयार, फडणवीस ने रखी एक शर्त
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget