एक्सप्लोरर

स्वतंत्रता दिवसः लाल किले में फिर नजर आया पीएम का अलग अंदाज, ऐसा रहा मोदी का परिधान

2014 में पहली बार प्रधानमंत्री मोदी स्वतंत्रता दिवस पर सफेद रंग के आधी बांह वाले खादी कुर्ते और चूड़ीदार पैजामे में नजर आए. इसके साथ ही उन्होंने भगवा और हरे रंग का जोधपुरू बंधेज साफा भी बांधा हुआ था.

नई दिल्लीः देश की आजादी के 73 साल पूरे होने पर आज पूरे देश में उत्साह है. सबकी नजरें हर साल की तरह इस साल भी लाल किला पर है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार सातवीं बार ध्वजारोहण करेंगे. हर साल की तरह इस साल भी लोगों की नजरें प्रधानमंत्री मोदी के परिधान पर रहेगी, क्योंकि पीएम ने इसे भी स्वतंत्रता दिवस का एक खास आकर्षण बनाया है.

हर स्वतंत्रता दिवस पर पीएम अपने अलग परिधान में नजर आते हैं. खास तौर पर जो पगड़ी या साफा वह अपने सिर पर पहनते हैं, वह हर साल सबसे अलग होती है.

इस बार दिखा पीएम मोदी का ये अंदाज

आज जब पीएम मोदी सबसे पहले राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे तो इस बार भी उनका साफा कुछ अलग ही दिखा. पीएम ने 74वें स्वतंत्रता दिवस के लिए हल्का क्रीम कलर का हाफ बाजू का कुर्ता और सफेद चूड़ीदार पायजामा पहना है.

पीएम ने इस बार हल्के पीले और केसरिया रंग की बनी पगड़ी अपने सिर पर धारण की हुई है. इसके साथ ही सफेद गमछा भी डाला हुआ है, जिस पर लाल रंग से कढ़ाई की गई है.

राजघाट पर बापू को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद पीएम मोदी लाल किला पहुंचे, जहां रक्षा मंत्री और सेना प्रमुखों ने उनका स्वागत किया. यहीं 7.30 बजे पीएम मोदी ने रिकॉर्ड सातवीं बार तिरंगा फहराया.

स्वतंत्रता दिवस पर कैसे कैसे परिधान में नजर आए प्रधानमंत्री मोदी?

साल 2014- प्रधानमंत्री मोदी स्वतंत्रता दिवस पर सफेद रंग के आधी बांह वाले खादी कुर्ते और चूड़ीदार पैजामे में नजर आए. इसके साथ ही उन्होंने भगवा और हरे रंग का जोधपुरू बंधेज साफा भी बांधा हुआ था.

साल 2015- इस साल प्रधानमंत्री मोदी लाल किले पर क्रीम कलर के कुर्ते और सफेद रंग के चूड़ीदार पैजामे में नजर आए. इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने खादी रंग की जैकेट भी पहनी थी. इस साल भी प्रधानमंत्री पगड़ी में नजर आए. पीएम मोदी ने नारंगी रंग का बंधानी साफा बांधा, जिस पर लाल और हरे रंग की पट्टियां मौजूद थीं.

साल 2016- प्रधानमंत्री सादे कुर्ते और चूड़ीदार पैजामे में नजर आए. इसके साथ ही लाल-गुलाबी और पीले रंग का राजस्थानी साफा बांधे दिखे.

साल 2017- इस साल प्रधानमंत्री अपने ट्रेडमार्क हाफ आस्तीन वाले कुर्ते में नजर आए. इस साल प्रधानमंत्री ने चमकदार लाल और पीले रंग की पगड़ी पहनी. इस पगड़ी में पीछे तकी तरफ लंबा कपड़ा निकला हुआ था.

साल 2018- पूरी आस्तीन का कुर्ता पायजामा और इसके साथ ही में उन्होंने एक उपरना भी ले रखा था. इस साल प्रधानमंत्री ने गहरे केसरिया और लाल रंग की पगड़ी पहनी.

साल 2019- बीते साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले पर आधी आस्तीन के कुर्ते, पायजामे और केसरिया बॉर्डर वाले उपरने के साथ नजर आए. इस बार भी प्रधानमंत्री की पगड़ी का रंग अलग था. उन्होंने पीले, लाल और हरे रंग से बनी लहरिया पैटर्न वाली पगड़ी पहनी थी.

ये भी पढ़ें

15 अगस्त: लाल किले से अपने भाषण में किन मुद्दों पर बोल सकते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कोरोना वॉरियर्स को सम्मानित करेगी दिल्ली सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC Crisis: 'लोग ईंट-पत्थर नहीं फेंक रहे...', बंगाल में अंडा अटैक की घटनाओं पर बोली BJP, हाईकोर्ट पहुंचा मामला
'लोग ईंट-पत्थर नहीं फेंक रहे...', बंगाल में अंडा अटैक की घटनाओं पर बोली BJP, हाईकोर्ट पहुंचा मामला
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से संपर्क का मामला, महाराष्ट्र में ATS की बड़ी कार्रवाई, 150 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से संपर्क का मामला, महाराष्ट्र में ATS की बड़ी कार्रवाई, 150 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी
बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP, फेंका ऐसा तुरुप का इक्का, चारों खान चित हो गई TMC, देखती रह गईं ममता
बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP, फेंका ऐसा तुरुप का इक्का, चारों खान चित हो गई TMC, देखती रह गईं ममता

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Explained: अमेरिका से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35 फाइटर जेट! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
US से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
ललिता गौतम हत्याकांड के बीच मायावती का बड़ा बयान, BSP चीफ ने कहा- सड़कों पर मत उतरिए
ललिता गौतम हत्याकांड के बीच मायावती का बड़ा बयान, BSP चीफ ने कहा- सड़कों पर मत उतरिए
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
Embed widget