एक्सप्लोरर

15 अगस्त: लाल किले से अपने भाषण में किन मुद्दों पर बोल सकते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?

आज देश 74वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले के प्राचीर से करीब साढ़े सात बजे तिरंगा फहराएंगे और देश को संबोधित करेंगे.

नई दिल्ली: कोरोना काल में देश आजादी की 73वीं सालगिरह मना रहा है. देशभर में कोरोना वायरस के असर के चलते सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर तमाम नियम लागू हैं. इन्हीं के बीच देश आजादी का जश्न भी मना रहा है. कोरोना संकट में घिरे देश को लाल किले से होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण से काफी उम्मीदें हैं. हर कोई जानना चाहता है कि प्रधानमंत्री अपने भाषण में देश के लिए क्या कहेंगे. पीएम मोदी क्या कहेंगे यह तो अभी किसी को नहीं पता है लेकिन कुछ ऐसे मुद्दे हैं जिन पर प्रधानमंत्री मोदी तवज्जो दे सकते हैं.

जानें अपने भाषण में किन मुद्दों पर बोल सकते हैं प्रधानमंत्री

कोरोना वायरस

लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण का मुख्य केंद्र कोरोना संकट हो सकता है. प्रधानमंत्री लाल किले से कोरोना संकट को लेकर सरकार की ओर से उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दे सकते हैं. इसके साथ ही प्रधानमंत्री कोरोना के चलते जान गंवाने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि देंगे. साथ ही कोरोना के खिलाफ जंग लड़ने वाले योद्धाओं डॉक्टर, पैरा मेडिकल स्टाफ और पुलिसकर्मियों को धन्यवाद देंगे.

प्रधानमंत्री भारत में कोरोना वायरस की वैक्सीन को लेकर बड़ी जानकारी साझा कर सकते हैं. इसके साथ ही भारत स्वदेशी वैक्सीन को लेकर किस इस स्तर है प्रधानमंत्री इस पर देश को जानकारी दे सकते हैं.

डिजिटल हेल्थ मिशन की शुरुआत संभव

प्रधानमंत्री नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन की शरुआत कर सकते हैं. इसके लिए तहत प्रत्येक नागरिक के लिए हेल्थ आईडी बनायी जाएगी जिसमें उनका स्वास्थ्य से जुड़ा पूरा डाटा रहेगा. डॉक्टर और इलाज से जुड़ी सभी जानकारियां भी होंगी.

चीन सीमा पर तनाव

प्रधानमंत्री मोदी अपने भाषण में चीन सीमा पर हुए तनाव का जिक्र भी कर सकते हैं. पीएम गलवान में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देंगे. भारत की सहिष्णुता को सुरक्षित रखने को लेकर प्रधानमंत्री देश को विश्वास दिलाएंगे. इसके साथ ही रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत को लेकर भी जानकारी दे सकते हैं.

देश के आर्थिक हालात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के आर्थिक हालात की जानकारी लाल किले से देश के सामने रख सकते हैं. कोरोना संकट के बीच देश की अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान पहुंचा है. कमजोर अर्थव्यस्था के बीच जनता के विश्वास को बनाए रखने के लिए प्रधानमंत्री मोदी कुछ बड़े एलान भी कर सकते हैं.

जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी गरीबों के लिए किसी पैकेज का एलान भी कर सकते हैं. इसके साथ ही प्रधानमंत्री 'आत्मनिर्भर भारत' की महत्ता बताते हुए इसे कैसे अंजाम देना है, इसका रास्ता भी बता सकते हैं.

शिक्षा क्षेत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने भाषण में शिक्षा क्षेत्र पर विशेष जोर दे सकते हैं. हाल ही में लॉन्च हुई नई एजूकेशन पॉलिसी की जानकारी प्रधानमंत्री लाल किले से देश को दे सकते हैं.

देश में बाढ़, बारिश और आपदा

देश के कई राज्य इस वक्त मूसलाधार बारिश के चलते बाढ़ से जूझ रहे हैं. बिहार, झारखंड, असम, केरल, महाराष्ट्र समेत कई ऐसे राज्य हैं जहां पानी अपना रौद्र रूप दिखा रहा है. प्रधानमंत्री अपने भाषण में बाढ़ की समस्या का भी जिक्र कर सकते हैं.

एक राष्ट्र, एक कार्ड

प्रधानमंत्री मोदी लाल किले की प्राचीर से एक राष्ट्र एक एक कार्ड (वन नेशन, वन कार्ड) योजना के बारे में बता सकते हैं. इस योजना के कोरोना संकटे के दौरान किस तरह प्रवासी मजदूरों की मदद की, इसका जिक्र भी हो सकता है.

आजादी के जश्न को लेकर खास इंतजाम

एक तरफ जहां आजादी का जश्न है तो वहीं दूसरी तरफ कोरोना का कहर भी है. स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों को लेकर किसी तरह का प्रतिबंध तो नहीं है लेकिन इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं. ऐसे में देश के सबसे बड़े सार्वजनिक मंच लाल किले पर होने वाले कार्यक्रम को लेकर भी विशेष तैयारियां की गईं हैं. सोशल डिस्टेंसिंग से लेकर सैनिटाइजेशन तक के विशेष इंतजाम किए गए हैं. इस बार सिर्फ चुनिंदा और बेहद महत्वपूर्ण लोगों को ही कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया है.

ये भी पढ़ें

Independence Day 2020 LIVE: आज देश मना रहा है अपना 74वां स्वतंत्रता दिवस

Independence Day 2020: आज 7वीं बार लाल किले के प्राचीर से देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, जानें पूरा शेड्यूल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: राहुल-प्रियंका गांधी को दिल्ली पुलिस ने किया रिहा, छत्रसाल स्टेडियम से बाहर निकले
LIVE: राहुल-प्रियंका गांधी को दिल्ली पुलिस ने किया रिहा, छत्रसाल स्टेडियम से बाहर निकले
कांग्रेस सांसदों को भी नहीं पता था राहुल गांधी के धरने का 'सीक्रेट प्लान'! अब हुआ बड़ा खुलासा
कांग्रेस सांसदों को भी नहीं पता था राहुल गांधी के धरने का 'सीक्रेट प्लान'! अब हुआ बड़ा खुलासा
सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से मिली छुट्टी, गुरुग्राम के वेदांता में किए गए शिफ्ट
सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से मिली छुट्टी, गुरुग्राम के वेदांता में किए गए शिफ्ट
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
CJP दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर नहीं देगी धरना, प्रवक्ता सौरभ दास ने बताई ये वजह
CJP दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर नहीं देगी धरना, प्रवक्ता सौरभ दास ने बताई ये वजह
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
Embed widget