एक्सप्लोरर

G20 Summit में ड्यूटी करने वाले दिल्ली पुलिस के जवानों के संग डिनर करेंगे पीएम मोदी

PM Modi Dinner: पिछले हफ्ते 9 और 10 सितंबर को दिल्ली में हुए जी20 शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन के पीछे दिल्ली पुलिस के कर्मचारियों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है.

PM Dinner With Delhi Police: भारत की अध्यक्षता में दो दिवसीय G20 शिखर सम्मेलन की शानदार सफलता से पीएम नरेंद्र मोदी काफी खुश हैं. वह अब दिल्ली पुलिस के उन कर्मचारियों के साथ डिनर करेंगे जिन्होंने शिखर सम्मेलन के दौरान ड्यूटी की थी. सूत्रों के मुताबिक दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा ने हर जिले के उन पुलिसकर्मियों के नाम मांगे हैं, जिन्होंने G20 की ड्यूटी के दौरान बेहतरीन काम किया है.

सूत्रों ने बताया है कि आगामी 16 सितंबर को यह डिनर होगा. इसमें दिल्ली पुलिस के 450 कर्मचारियों को पीएम मोदी के साथ बैठकर खाना खाने का मौका मिलेगा. बताया गया है कि रात्रिभोज का आयोजन आईटीपीओ में किया जाएगा. 

दिल्ली पुलिस ने रखी थी पैनी नजर
दरअसल,  जी20 समिट के आयोजन के लिए दिल्ली में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे. किसी भी दिशा से दिल्ली में प्रवेश करने वाली गाड़ियों की चेकिंग लगातार हुई थी. सड़क, जल और हवाई मार्ग से सुरक्षा सुनिश्चित करने में दिल्ली पुलिस ने बखूबी जिम्मेदारी निभाई. आयोजन के समय दिल्ली पुलिस की जो तस्वीर सामने आई थीं उसमें देखा जा सकता था कि यमुना नदी में वोट पर भी पुलिसकर्मी ड्यूटी दे रहे थे. जबकि दिल्ली के आसमान में उड़ने वाली हर छोटी बड़ी चीज पर पुलिस की पैनी नजर थी. 

पीएमओ और विदेश मंत्रालय के कर्मचारियों से मिल चुके हैं पीएम
एक दिन पहले मंगलवार (12 सितंबर) को पीएम मोदी ने PMO और विदेश मंत्रालय के उन कर्मचारियों से भी मुलाकात की है जिन्होंने G20 के दौरान लगातार काम किया था. दिल्ली के सुषमा स्वराज भवन में स्थित विदेश मंत्रालय में पीएम मोदी ने कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी कड़ी मेहनत की सराहना की. इसके साथ ही आयोजन से संबंधित उनके अनुभव के बारे में भी जाना. 

दरअसल विदेश मंत्रालय के 114 प्रमुख अधिकारियों को अगस्त महीने की शुरुआत में ही शिखर सम्मेलन की तैयारियों के लिए तैनात कर दिया गया था. अन्य विभागों के भी 140 युवा अधिकारियों को आयोजन की सफलता के लिए तैनात किया गया था. पीएम ने इन सभी की मेहनत की सराहना की.

और पढ़ें : G-20 Summit में आए मेहमानों को PM Modi ने तोहफे में क्या दिया ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget