एक्सप्लोरर

पीएम मोदी व्यावहारिक अनुभव से लगा लेते हैं आपदा का पूर्वानुमान: नित्यानंद राय

गृह राज्यमंत्री के मुताबिक साल 2016 में प्रधानमंत्री मोदी ने आपदा प्रबंधन के लिए दस सूत्रीय एजेंडा दिया था. इस एजेंडे में हर आपदा के बाद उसकी समीक्षा के साथ-साथ अध्ययन करना भी शामिल था.

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपदा प्रबंधन के लिए हमेशा चिंतित रहते हैं. वे आपदा का पूर्वानुमान भी लगा लेते हैं. प्रधानमंत्री मोदी के मौसम का पूर्वानुमान लगा लेने से अब भारत प्राकृतिक आपदा से बेहतर तरीके से लड़ने में सक्षम है.

गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय बुधवार को एनडीआरएफ यानि नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स के 16वें स्थापना दिवस के मौके पर राजधानी दिल्ली में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. इसी दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्राकृतिक आपदा के दौरान कुशल प्रबंध संचालन के लिए बधाई देते हुए नित्यानंद राय ने यहां तक कह दिया कि पीएम मोदी अपने व्यावहारिक अनुभव से आपदा का पहले से ही अनुमान लगा लेते हैं. देश का यह सौभाग्य है.

गृह राज्यमंत्री के मुताबिक साल 2016 में प्रधानमंत्री मोदी ने आपदा प्रबंधन के लिए दस सूत्रीय एजेंडा दिया था. इस एजेंडे में हर आपदा के बाद उसकी समीक्षा के साथ-साथ अध्ययन करना भी शामिल था. उन्होनें कहा कि एनडीआरएफ के बनने से प्राकृतिक आपदा से होने वाला जान-माल का नुकसान न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है. आने वाले समय में एनडीआरएफ की पांच अतिरिक्त बटालियन को भी सरकार ने मंजूरी दे दी है ताकि किसी भी तरह की आपदा में एनडीआरएफ देशवासियों की मदद के लिए तैयार रहे.

नई यूनिफॉर्म लॉन्च

16वें स्थापना दिवस के मौके पर गृह राज्यमंत्री ने एनडीआरएफ की नई यूनिफॉर्म (वर्दी) को लॉन्च किया. अब एनडीआरएफ के जवान उसी वर्दी में दिखाई देंगे. इस मौके पर बोलते हुए एनडीआरएफ के डीजी एसएन प्रधान ने कहा कि साल 2020 फोर्स के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण था. एक तरफ जवानों को कोरोना से निपटना था तो दूसरी तरफ चक्रवात-तूफान और दूसरी आपदों से लड़ना था. पिछले साल यानि 2020 में एनडीआरएफ ने चक्रवात-तूफान, बाढ़ और अन्य मानवीय-आपदाओं के खिलाफ 998 ऑपरेशन्स कर सैकड़ों लोगों की जान बचाई.

बता दें कि सुनामी से देश को हुई बड़ी क्षति के बाद साल 2005 में एनडीआरएफ को स्थापित किया गया था. अभी तक एनडीआरआफ में दूसरी पैरा-मिलिट्री फोर्स और केंद्रीय पुलिसबलों से जवान डेप्यूटेशन पर आते हैं लेकिन अब सरकार ने एनडीआरएफ के लिए सीधे भर्ती की मंजूरी दे दी है. इसके अलावा महिलाओं की भर्ती भी शुरू हो गई है.

यह भी पढ़ें: क्या मोदी सरकार में मंत्री बनेंगे चिराग पासवान? एलजेपी अध्यक्ष ने दिया ये जवाब आवास योजना को लेकर PM मोदी बोले- सपा सरकार ने नहीं किया काम, योगी सरकार में योजना ने रफ्तार पकड़ी

नीरज राजपूत वॉर, डिफेंस और सिक्योरिटी से जुड़े मामले देखते हैं. पिछले 20 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का अनुभव है. एबीपी न्यूज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अनकट के 'फाइनल-असॉल्ट' कार्यक्रम के प्रेजेंटर भी हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NTA में बहुत बड़ा बदलाव करने जा रही सरकार, बदल जाएगा पूरा ढांचा, चली जाएगी कई लोगों की नौकरी
NTA में बहुत बड़ा बदलाव करने जा रही सरकार, बदल जाएगा पूरा ढांचा, चली जाएगी कई लोगों की नौकरी
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
स्वदेशी S-400 मिसाइल से थर-थर कांपेगा चीन-पाकिस्तान, माता सीता के हथियार के नाम पर ‘कुशा’ रखा गया नाम
स्वदेशी S-400 मिसाइल से थर-थर कांपेगा चीन-पाकिस्तान, माता सीता के हथियार के नाम पर ‘कुशा’ रखा गया नाम

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget