एक्सप्लोरर

PM Modi Bhutan Visit: ‘ये मोदी की गारंटी है’, PM के इस डॉयलाग के मुरीद हुए भूटान के प्रधानमंत्री, कही दिल छूने वाली बात

PM Modi Visit To Bhutan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूटान दौरे को लेकर भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने खास अंदाज़ में आभार जताया है. उन्होंने PM मोदी की गारंटी का भी जिक्र किया है.

Bhutan PM Thanked PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिलहाल दो दिवसीय दौरे पर भूटान गए थे और इस बीच भूटान में उनके समकक्ष ने कुछ ऐसी बात कह दी है जो पूरे भारत का दिल छू रहा है. ऐसा लगता है जैसे भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे भी 'मोदी की गारंटी' की मुरीद हो गए हैं. शनिवार (23 मार्च) को उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट किया.

इसके जरिए टोबगे ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भूटान की यात्रा के लिए धन्यवाद दिया है. उन्होंने लिखा, 'मेरे भाई, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हमारे देश की यात्रा के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. उन्होंने हमसे मिलने का वादा किया था और न तो उनका बिजी शेड्यूल और न ही खराब मौसम इसे पूरा करने से रोक पाया. यह #ModiKaGuarantee ही तो है!'

भूटान के राजा ने एयरपोर्ट तक की पीएम मोदी की अगवानी

पीएम मोदी भूटान की 2 दिवसीय यात्रा के बाद शनिवार को भारत रवाना हुए. इस दौरान भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक अगवानी कर पीएम मोदी को विदा किया. उनके‌ साथ टोबगे भी थे. इसके बाद ही उन्होंने पोस्ट कर पीएम मोदी को धन्यवाद दिया.

पीएम मोदी ने भूटान नरेश‌ का जताया आभार

पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘मैं महामहिम भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक के दिल्ली के लिए प्रस्थान करते समय मुझे विदा करने के लिए हवाई अड्डे पर आने के विशेष भाव से सम्मानित महसूस कर रहा हूं. यह भूटान की बहुत खास यात्रा रही. मुझे भूटान नरेश, प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे और भूटान के अन्य विशिष्ट लोगों से मुलाकात करने का अवसर मिला. हमारी बातचीत से भारत-भूटान मित्रता में और भी मजबूती आएगी. मैं ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो से सम्मानित करने के लिए आभारी हूं.'

पीएम मोदी ने किया है भारत के सहयोग से निर्मित अस्पताल का उद्घाटन

बता दें कि अपनी यात्रा‌ के दौरान पीएम मोदी और शेरिंग टोबगे ने थिंपू में भारत के सहयोग से निर्मित आधुनिक अस्पताल का उद्घाटन किया है. ये अस्पताल महिलाओं व बच्चों को स्वास्थ्य देखभाल उपलब्ध कराएगा. ‘ज्ञाल्त्सुएन जेत्सुन पेमा वांगचुक मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल’ 150 बिस्तर वाला आधुनिक सुविधाओं से लैस अस्पताल है, जिसे थिंपू में भारत सरकार के सहयोग से बनाया गया है. प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'ज्ञाल्त्सुएन जेत्सुन पेमा वांगचुक मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल का उद्घाटन किया जो गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य देखभाल देते हुए कई परिवारों के लिए उम्मीद की किरण है. यह नया अस्पताल स्वस्थ भावी पीढ़ी के पोषण की प्रतिबद्धता का प्रतीक है.'

ये भी पढ़ें:Moscow Terrorist Attack: 'उन्हें छोड़ेंगे नहीं', मॉस्को कॉन्सर्ट हॉल अटैक पर बोले पुतिन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget