एक्सप्लोरर

Kerala Elections: पीएम मोदी बोले- कांग्रेस और लेफ्ट में मैच फिक्सिंग, कहीं साथ रहते हैं तो कही खिलाफ लड़ते हैं

मोदी ने कहा- युवा पूछ रहा है कि ये मैच फिक्सिंग क्या है? 5 साल एक लूटता और 5 साल दूसरा लूटता है. लोग देख रहे हैं कि कैसे UDF और LDF लोगों को गुमराह करते हैं.बंगाल में कांग्रेस और लेफ्ट का गठबंधन है तो केरल में दोनों दल एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं.

Kerala Elections 2021: केरल में कांग्रेस, लेफ्ट और बीजेपी तीनों पार्टियां जी-जान से विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार में जुटी हुई हैं. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के पलक्कड़ में ‘मेट्रो मैन’ ई श्रीधरन के लिए प्रचार किया. चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जमकर कांग्रेस और लेफ्ट पर निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और लेफ्ट के बीच मैच फिक्सिंग है. ये दोनों पार्टियां कहीं साथ रहते हैं तो कही खिलाफ लड़ते हैं.

युवा पूछ रहा है कि ये मैच फिक्सिंग क्या है?- मोदी

बंगाल में कांग्रेस और लेफ्ट का गठबंधन है तो केरल में दोनों दल एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं. रैली में पीएम मोदी ने कहा, ‘’केरल की राजनीति का सालों तक रखा गया सबसे खराब सीक्रेट UDF और LDF का दोस्ताना समझौता था. पहली बार मतदान करने वाला युवा पूछ रहा है कि ये मैच फिक्सिंग क्या है? 5 साल एक लूटता और 5 साल दूसरा लूटता है. लोग देख रहे हैं कि कैसे UDF और LDF लोगों को गुमराह करते हैं.’’

पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘’ये साफ है कि UDF और LDF के दो मकसद हैं, वोट बैंक की राजनीति को आगे बढ़ाना और जेब भरना हमारी सरकार कृषि के विकास और किसानों के कल्याण के लिए काम कर रही है.’’ उन्होंने कहा, ‘’कई सालों तक सरकारों ने एमएसपी बढ़ाने का वादा किया लेकिन हमारी सरकार को किसानों के लिए एमएसपी बढ़ाने का सम्मान मिला.’’

पर्यटन इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने में नाकाम रहीं UDF-LDF- मोदी

मोदी ने कहा, ‘’एनडीए सरकार मेडिकल और तकनीकी शिक्षा स्थानीय भाषा में भी उपलब्ध कराने के लिए काम कर रही है. एनडीए सामाजिक न्याय को आगे बढ़ाने की दिशा में काम करती रहेगी, हमारा मकसद समावेशी विकास है केरल और पर्यटन का करीबी रिश्ता है, ये दुखद है कि UDF और LDF ने यहां पर्यटन इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने के लिए खास काम नहीं किया.’’

पीएम मोदी ने कहा, ‘’यहां कई बार लेफ्ट पार्टियां सत्ता में रही लेकिन उनके नेता अब भी ऐसे पेश आते हैं जैसे वो जूनियर लेवल के गुंडे हों. उनकी नजरों के सामने राजनीतिक प्रतिद्वंदियों को मारा और पीटा जाता है, राजनीति में ये अच्छा नहीं है.’’

यह भी पढ़ें-

Maharashtra Gurudwara Attack: नांदेड़ गुरुद्वारा में हिंसा के बाद 18 लोग गिरफ्तार, 410 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

DL और RC हो गए हैं एक्सपायर तो न हों परेशान, अब 30 जून तक वैलिड रहेंगे ये डाक्युमेंट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weather Today LIVE: दिल्ली-NCR समेत कई इलाकों में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Weather Today LIVE: दिल्ली-NCR समेत कई इलाकों में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
4300 किमी की रफ्तार, पलक झपकते ही काम तमाम; ब्रह्मोस-NG की रेंज में पाकिस्तान के कितने शहर?
4300 किमी की रफ्तार, पलक झपकते ही काम तमाम; ब्रह्मोस-NG की रेंज में पाकिस्तान के कितने शहर?
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget