एक्सप्लोरर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- कर्नाटक में असहाय सरकार, विपक्ष यही मॉडल देश पर थोपना चाहता है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुमारस्वामी का जिक्र करते हुए कहा कि यहां के मुख्यमंत्री हर किसी का पंचिंग बैग बन गए हैं. हर दिन उन्हें धमकी मिल रही है. उनकी पूरी ऊर्जा कांग्रेस के बड़े नेताओं से अपनी सीट बचाने में लगी हुई है.

हुबली (कर्नाटक): कर्नाटक में जेडीएस-कांग्रेस गठबंधन सरकार पर करारा प्रहार करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी एक ‘असहाय’ सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं और ‘पंचिंग बैग’ बन गए हैं. उन्होंने कहा कि विपक्ष यही मॉडल देश पर थोपना चाहता है.

उत्तर कर्नाटक में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एक भी दिन ऐसा नहीं बीता होगा ‘‘जब देश ने सरकार का नाटक नहीं देखा होगा.’’ उन्होंने पिछले कुछ समय से सत्तारूढ़ गठबंधन में चल रहे उठापटक पर प्रहार किया. मोदी ने कहा, ‘‘हर कोई अपनी सीट बचा रहा है. सत्ता के लिए विधायक होटलों में लड़ रहे हैं और सिर फोड़ रहे हैं. कांग्रेस के कई नेता अपनी प्रभुता के लिए लड़ रहे हैं.’’

मोदी ने कुमारस्वामी का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘यहां के मुख्यमंत्री हर किसी का पंचिंग बैग बन गए हैं. हर दिन उन्हें धमकी मिल रही है. उनकी पूरी ऊर्जा कांग्रेस के बड़े नेताओं से अपनी सीट बचाने में लगी हुई है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘वह सार्वजनिक तौर पर अपनी मजबूरी पर रोते हैं. ऐसी असहाय सरकार, ऐसे असहाय मुख्यमंत्री जिन्हें हर कोई चुनौती दे रहा है. सरकार कौन चला रहा है? इस पर भ्रम बना हुआ है.’’

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मजबूर बनाम मजबूत’ सरकार का नारा देते हुए कहा कि ‘कर्नाटक के असहाय मॉडल’ को देश पर थोपने का प्रयास किया जा रहा है और मेरे खिलाफ विपक्षी दल ‘महागठबंधन’ बनाने का प्रयास कर रहे हैं. इस तरह का असहाय मॉडल, जहां सरकार का मुखिया एक किनारे रोता है और नामदार के महलों में निर्णय किए जाते हैं. वे चाहते हैं कि और भ्रम और सत्ता की लड़ाई जारी रहे और दुनिया देश पर हंसे. वे इस मॉडल को देश पर थोपना चाहते हैं.’’

मोदी ने कहा कि ‘नया भारत’ एक मॉडल चाहता है जो मजबूत हो न कि असहाय. उन्होंने कहा कि ईमानदार लोग उन पर विश्वास करते हैं और भ्रष्टाचारियों को उनसे समस्या है क्योंकि उन्होंने सुनिश्चित किया कि गरीबों को मिलने वाला लाभ उन तक सीधा पहुंचे. मोदी ने कहा कि जिन लोगों ने दलाली का काम किया वे अब भुगत रहे हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां एक रैली में कहा, ‘‘यह प्रधान सेवक, यह चौकीदार सुनिश्चित करता है कि गरीबों के लाभ सीधे उनके खातों में भेजे जाएं. इसलिए ईमानदार लोग मुझ पर विश्वास करते हैं जबकि भ्रष्ट लोगों को समस्या है.’’ रॉबर्ट वाड्रा और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम के बेटे कार्ति की तरफ इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसा पहले शायद ही कभी हुआ होगा. दोनों ईडी जैसी जांच एजेंसियों के समक्ष पेश हो रहे हैं.

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘आप देख रहे हैं कि दिल्ली में क्या हो रहा है. जिनकी आय के बारे में पहले लोग बात करने में डरते थे, वे अब अदालतों और एजेंसियों के समक्ष पेश हो रहे हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे लोग अपनी घरेलू और विदेशी बेनामी संपत्तियों का ब्यौरा दे रहे हैं.’’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘चाहे देश के गरीबों के लिए राशन हो, या गरीब किसानों की बात हो या देश की रक्षा से जुड़े सौदे की बात हो, जिसने भी कमीशन लिया है, उनका नंबर एक-एक कर आ रहा है.’’

प्रधानमंत्री ने किसानों के लिए सत्तारूढ़ गठबंधन की ऋण माफी योजना की भी आलोचना की. मोदी ने 5000 करोड़ रुपये की परियोजनाएं शुरू की जिनमें स्ट्रैटजिक पेट्रोलियम रिजर्व फैसिलिटी भी शामिल है. उन्होंने हुबली के नजदीक धारवाड़ में आईआईआईटी की आधारशिला भी रखी. विश्वस्तरीय आईआईआईटी का निर्माण सार्वजनिक-निजी भागीदारी से होगा.

यह भी पढ़ें-

प्रियंका आज लखनऊ में बजाएंगी कांग्रेस का डंका, राहुल-सिंधिया के साथ चार घंटे का रोड शो करेंगी पीएम मोदी के अरुणाचल दौरे से चिढ़ा चीन, चीनी अखबार ने लिखा- भारत में मोदी के खिलाफ है माहौल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cyclone Arnab Live: अर्नब का कहर, 125 की स्पीड से हवा, 5 जिलों में स्कूल बंद, आंध्र में भारी बारिश
Live: अर्नब का कहर, 125 की स्पीड से हवा, 5 जिलों में स्कूल बंद, आंध्र में भारी बारिश
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Results 2026 LIVE: यूपी की 4 सीटों पर जीती BJP, वाराणसी सपा को मिली, पटना में JDU ने लहराया परचम
LIVE: यूपी की 4 सीटों पर जीती BJP, वाराणसी सपा को मिली, पटना में JDU ने लहराया परचम
Explained: विनाशकारी 'साइक्लोन अर्नब' का आंध्र प्रदेश में तांडव, कहां कितना नुकसान, दिल्ली-NCR पर होगा असर
Explained: विनाशकारी 'साइक्लोन अर्नब' का आंध्र प्रदेश में तांडव, कहां कितना नुकसान, दिल्ली-NCR पर होगा असर

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया बड़ा खेल, वाराणसी और आगरा में BJP की हार; सपा की बड़ी जीत
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया बड़ा खेल, वाराणसी और आगरा में BJP की हार; सपा की बड़ी जीत
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
नीरज कुमार की जीत पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
नीरज कुमार की जीत पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
Glasses Cleaning Tips: चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
Embed widget