एक्सप्लोरर

महागठबंधन पर बोले पीएम मोदी- ये भ्रष्टाचार का गठबंधन, शिवराज ने भी कहा- चोर चौकीदार को बोले चोर

बीजेपी युवा मोर्चा ने आज रामलीला मैदान में 'युवा विजय संकल्प रैली' आयोजित की थी. युवा मोर्चा की महारैली में नरेन्द्र मोदी को दोबारा देश का प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया.

नई दिल्ली: बीजेपी की तरफ से कोलकाता के विपक्षी एकता के प्रदर्शन पर लगातार हमले किए जा रहे हैं. विपक्ष के महागठबंधन पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि ये ‘महागठबंधन’ भ्रष्टाचार, नकारात्मकता और अस्थिरता का एक गठबंधन है. वहीं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम लिए बिना उन्हें चोर बताया. शिवराज ने कहा कि चोर खुद चौकीदार को चोर बोल रहा है.

पीएम मोदी ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिये बूथ-स्तरीय कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विपक्ष आगामी चुनावों में हार के डर से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में छेड़छाड़ जैसे बहाने बना रहा है. उन्होंने कहा, ‘’विपक्ष का महागठबंधन भ्रष्टाचार, नकारात्मकता और अस्थिरता का गठबंधन है. विपक्ष के पास ‘धनशक्ति’ हैं, और हमारे पास ‘जनशक्ति’ है.’’

इस दौरान पीएम मोदी ने गोवा के बीमार मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के जल्द स्वस्थ होने की कामना की और उन्हें ‘गोवा का आधुनिक निर्माता’ बताया.

शिवराज ने भी साधा निशाना

दिल्ली में 'युवा विजय संकल्प रैली' को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ‘’मैं कोशिश करूंगा कि मध्य प्रदेश में 26 की जगह 27 लोकसभा सीटें बीजेपी को जितवाऊं.’’ इस दौरान शिवराज ने कल विपक्ष की रैली पर भी कटाक्ष किया. उन्होंने कहा, ‘’कहीं की ईंट कहीं का रोड़ा भानुमती ने कुनबा जोड़ा.’’ उन्होंने बीजेपी के युवा नेताओं से दिल्ली में लोकसभा की सभी सात सीटें जीताने की अपील भी की.

गौरतलब है कि बीजेपी युवा मोर्चा ने आज रामलीला मैदान में 'युवा विजय संकल्प रैली' आयोजित की थी. युवा मोर्चा की महारैली में नरेन्द्र मोदी को दोबारा देश का प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया.

बता दें कि कल कई विपक्षी पार्टियों के नेता कोलकाता में एकत्र हुए थे और उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव एक साथ मिलकर लड़ने और मोदी को सत्ता से बेदखल करने की प्रतिबद्धता जताई थी. विपक्ष के कई नेताओं ने रैली में ईवीएम की जगह मतपत्रों का इस्तेमाल किये जाने की मांग की थी. उन्होंने ईवीएम को ‘‘सभी प्रकार की गड़बड़ियों’’ का कारण बताया था.

यह भी पढ़ें-

कर्नाटक: रिसॉर्ट में ठहरे कांग्रेस विधायकों के बीच मारपीट, बीजेपी ने लड़ाई पर कसा तंज

कांग्रेस के समर्थन वाले बयान पर VHP कार्यकारी अध्यक्ष की सफाई, 'हिंदुत्व के लिए BJP ही बेहतर'

बीजेपी विधायक की मायावती पर टिप्पणी: सपा ने कहा- ये देश की महिलाओं का भी अपमान, बीएसपी बोली- पागलखाने भेजो

Republic Day Sale: Amazon-Flipkart पर मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर भारी छूट

वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, 16 जगहों पर पोस्ट बनाकर ढूंढ रही पुलिस
तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, 16 जगहों पर पोस्ट बनाकर ढूंढ रही पुलिस
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
हैदराबाद में हनी ट्रैप का मामला, आरोपी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
हैदराबाद में हनी ट्रैप का मामला, आरोपी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget