एक्सप्लोरर

13 फरवरी को मिलेंगे पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप! डिनर का भी हो सकता है आयोजन

PM Modi Donald Trump Meeting: डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति पद संभालने के बाद दुनिया की नजरें उनकी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात पर टिकी हैं. ये मुलाकात कई मायनों में अहम होने वाली है.

PM Modi US Visit: डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद उनके लिए गए फैसलों के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनकी मुलाकात की चर्चा जोरों पर है. इन सब के बीच खबर है कि दोनों बड़े नेता 13 फरवरी, 2025 को मुलाकात कर सकते हैं. पीएम मोदी इसी महीने अमेरिका के दौरे पर जाने वाले हैं और इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप उनके लिए डिनर का आयोजन भी कर सकते हैं.

हिंदुस्तान टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में घटनाक्रम की जानकारी रखने वालों के हवाले से बताया है कि पीएम मोदी का फ्रांस का दौरा पूरा होने के बाद 12 फरवरी की शाम को उनके वाशिंगटन पहुंचने की उम्मीद है. वह 14 फरवरी तक अमेरिका में रहेंगे. उम्मीद है कि वह अमेरिकी कॉरपोरेट नेताओं और समुदाय के साथ भी मुलाकात करेंगे. इससे पहले ट्रंप ने भी कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी फरवरी में व्हाइट हाउस का दौरा कर सकते हैं.

डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा था?

उन्होंने पीएम मोदी से फोन पर हुई बातचीत का जिक्र करते हुए कहा था, “मैंने प्रधानमंत्री मोदी से लंबी बातचीत की. आशा है कि वो अगले महीने व्हाइट हाउस आएंगे. भारत के साथ हमारे बहुत अच्छे संबंध हैं.” मामले से परिचित लोगों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया कि ट्रंप भारत के साथ अमेरिका के व्यापार घाटे को कम करने और इस कार्यकाल में भारत में अमेरिकी वाणिज्यिक हितों के लिए और अधिक आक्रामक तरीके से काम करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं.

डोनाल्ड ट्रंप कब आएंगे भारत?

ट्रंप ने संकेत दिया था कि उन्होंने मोदी के साथ अवैध अप्रवास के मुद्दे पर चर्चा की और मोदी सही काम करेंगे. वहीं भारत पहले ही कह चुका है कि वह उन सभी भारतीयों को वापस ले लेगा जो अवैध रूप से अमेरिका में घुस गए थे. नए अमेरिकी प्रशासन के कार्यभार संभालने के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर पहले ही क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा ले चुके हैं और ट्रंप और मोदी के बीच बातचीत में इसको लेकर चर्चा हुई. संभावना है कि ट्रंप इस साल के अंत में क्वाड नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत आ सकते हैं.

ये भी पढ़ें: ट्रंप की धमकी का दिखा असर, इस छोटे से देश ने दे दिया चीन को बड़ा झटका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'विपक्षी नहीं...', कौन है दिमागी नक्सल? किरेन रिजिजू ने बताया
'विपक्षी नहीं...', कौन है दिमागी नक्सल? किरेन रिजिजू ने बताया
2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'
2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र
वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget