एक्सप्लोरर

G-20: मोदी से मुलाकात में ट्रंप ने उठाया उत्पादों पर ज्यादा टैरिफ का मुद्दा, पीएम ने भी चार मुद्दों पर की खुलकर बात

इस मुलाकात में पीएम मोदी ने ट्रंप को जीत की बधाई देने के लिए धन्यवाद कहा. साथ ही मोदी ने अमेरिका से ईरान, 5-जी, दिपक्षीय संबंध और रक्षा संबंधों जैसे विषयों पर चर्चा करने की बात कही.

ओसाका: जापान के ओसाका में आज से जी-20 सम्मेलन शुरु हो गया है. आज सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के बीच महामुलाकात हुई. इस मुलाकात में मोदी और ट्रंप के बीच अमेरिकी प्रोडक्ट्स पर भारत के हाई टैरिफ समेत ईरान, 5-जी, दिपक्षीय संबंध और रक्षा संबंधों पर चर्चा हुई. इस दौरान पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद डोनल्ड ट्रंप की बधाई का धन्यवाद दिया. मोदी ने कहा कि भारत और अमेरिका के संबंध आगे बढ़ते रहें, इसके लिए हम प्रयास करते रहेंगे. मोदी और ट्रंप के बीच करीब एक घंटे तक मुलाकात हुई.

पीएम मोदी ने एक एकजुटता दिखाते हुए ‘JAI’ कहा

जापान के ओसाका में चल रहे जी-20 सम्मेलन में पीएम मोदी और ट्रंप ने मुलाकात की. इस दौरान पीएम मोदी ने ट्रंप को लोकसभा चुनावों में जीत के लिए बधाई देने पर धन्यवाद भी दिया. इतना ही नहीं ट्रंप से मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने एक एकजुटता दिखाते हुए ‘JAI’ कहा, जिसका मतलब जापान (Japan), अमेरिका (America) और भारत (India) था.

मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि ये खुशी की बात है कि आपने (ट्रंप) लोकसभा चुनाव के दौरान प्रचंड बहुमत मिलने पर मुझे फोन करके बधाई दी. मैं फिर एक बार आपको धन्यवाद देता हूं. कल आपकी एक चिट्ठी मिली. इससे साफ जाहिर होता है कि भारत के प्रति जो आपका प्यार है, उसको आपने अभिव्यक्त किया है.’’

सबका साथ-सबका विकास ही हमारा मंत्र- मोदी

पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘’हाल ही में भारत आए अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ के साथ कई विषयों पर चर्चा हुई. मोदी ने कहा कि भारत अमेरिका से ईरान, 5जी, दिपक्षीय संबंध और रक्षा संबंध जैसे चार मुद्दों पर बात करना चाहेगा.’’ उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के संबंध आगे बढ़ते रहें, इसके लिए हम प्रयास करते रहेंगे. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि सबका साथ-सबका विकास ही हमारा मंत्र है.

हमारे प्रोडक्ट्स पर बढ़ाए गए टैरिफ वापस ले भारत- ट्रंप

पीएम मोदी के बाद अपने भाषण में डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की तरफ से अमेरिका के प्रोडक्टस पर बढ़ाए गए टैरिफ का मुद्दा छेड़ा. ट्रंप ने कहा कि भारत हमारे प्रोडक्ट्स पर बढ़ाए गए टैरिफ वापस ले. इससे पहले कल ट्रंप ने ट्वीट करके लिखा था, ‘’मैं इस बारे में प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं कि भारत कई साल से अमेरिका से बहुत अधिक शुल्क ले रहा है और हाल ही में उसने टैरिफ में और अधिक इजाफा किया है. इसे मंजूर नहीं किया जा सकता और टैरिफ को वापस लेना होगा.’’

लोकसभा चुनाव में मोदी की जीत पर भी बोले ट्रंप

डोनल्ड ट्रंप ने कहा, ‘’हम महान दोस्त बन गए हैं और हमारे देश कभी भी करीब नहीं रहे हैं. मैं यकीन के साथ कह सकता हूं कि हम मिलिट्री सहित कई क्षेत्रों में साथ काम करेंगे. हम आज व्यापार पर चर्चा करेंगे.’’ वहीं, ट्रंप ने लोकसभा चुनाव में मोदी की जीत पर कहा, ‘’मुझे याद है जब आपने पहली बार सत्ता संभाली थी, तब कई गुट थे और वे एक-दूसरे से लड़ रहे थे और अब वे साथ हैं. यह आपकी और आपकी क्षमताओं के प्रति सम्मान है.’’

बता दें कि पीएम मोदी इस शिखर सम्मे लन के साथ-साथ अपने प्रमुख साझेदार देशों के नेताओं के साथ अनेक द्विपक्षीय और विश्व  के लिए महत्वशपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे. मोदी इस शिखर सम्मे लन के साथ-साथ आज रूस, भारत और चीन (आरआईसी) के अनौपचारिक शिखर सम्मे लन की मेजबानी करेंगे और ब्रिक्सा (ब्राजील, रूस, चीन और दक्षिण अफ्रीका) और जेएआई (जापान,अमरीका और भारत) के नेताओं की आगामी अनौपचारिक बैठकों में भी भाग लेंगे. जी-20 सम्मेलन में महिला सशक्तिकरण, डिजीटलीकरण और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और आतंकवाद, जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों के समाधान के लिए साझा प्रयास इस शिखर सम्मेीलन के प्रमुख मुद्दे हैं.

यह भी पढ़ें-

जापान: पीएम मोदी के सामने लगे 'जयश्री राम' के नारे, पीएम बोले-टैलेंट और टेक्नोलॉजी से होगा राष्ट्र निर्माण

टीम इंडिया के गेंदबाजों के सामने ताश के पत्तों की तरह बिखरी वेस्टइंडीज टीम, भारत ने 125 रनों से मैच जीता

कालेधन को लेकर बड़ी खबर, स्विटजरलैंड में भारतीयों का पैसा बीस साल में दूसरी बार सबसे कम

हरियाणा कांग्रेस की बैठक में बोले राहुल गांधी- अब मैं नहीं नया अध्यक्ष करेगा राज्य पर फैसला- सूत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
40 लाख नए घर और 695 KM मेट्रो का खाका लागू, 2047 तक बदल जाएगा दिल्ली का नक्शा
40 लाख नए घर और 695 KM मेट्रो का खाका लागू, 2047 तक बदले जाएगा दिल्ली का नक्शा
अपने ही समर्थक पर FIR! कर्नाटक में मंत्री का पोस्टर लगाने वाले के खिलाफ केस
अपने ही समर्थक पर FIR! कर्नाटक में मंत्री का पोस्टर लगाने वाले के खिलाफ केस

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget