एक्सप्लोरर

ऑपरेशन सिंदूर पर बयानबाजी से बचें! पीएम मोदी की बीजेपी नेताओं को नसीहत

PM Modi Advise To BJP Leaders: ऑपरेशन सिंदूर पर हाल ही में बीजेपी नेताओं की बयानबाजी को लेकर विपक्ष भी हमलावर है. यहां तक कि कांग्रेस ने तो पीएम मोदी से माफी मांगने की मांग भी कर दी.

BJP Leaders Remarks On Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बिना वजह की बयानबाजी करके बीजेपी की किरकिरी कराने वाले नेताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खास नसीहत दी है. उन्होंने कहा है कि नेता लोग अपनी वाणी पर संयम रखें और अनावश्यक बयानबाजी से बचें. कुछ भी कहीं भी बोलने से परहेज करें. पीएम मोदी ने ये बात एनडीए के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की बैठक के दौरान बीजेपी नेताओं के लिए निर्देश जारी करते हुए कही. 

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की बैठक में सशस्त्र बलों के पराक्रम और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साहसी नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया गया. सूत्रों ने बताया कि शिवसेना नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की ओर से पेश प्रस्ताव में कहा गया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से भारतीयों का आत्मविश्वास बढ़ा है. प्रस्ताव में मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा गया कि उन्होंने सशस्त्र बलों का हमेशा समर्थन किया है और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने आतंकवादियों और उनके प्रायोजकों को करारा जवाब दिया है. बैठक में 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि भी दी गई.

पीएम मोदी ने क्यों दी बीजेपी नेताओं को नसीहत?

हाल ही में मध्यप्रदेश, हरियाणा के बीजेपी नेता अपनी बयानबाजी से पार्टी की किरकिरी करा चुके हैं. हरियाणा में बीजेपी सांसद रामचंद्र जांगड़ा, मध्य प्रदेश में विजय शाह और जगदीश देवड़ा ने मामले पर निंदनीय टिप्पणियां की थीं. इस मामले पर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी से माफी मांगने की मांग की है. विपक्षी पार्टी ने कहा कि प्रधानमंत्री और बीजेपी नेतृत्व की चुप्पी को इन बयानों की मौन स्वीकृति के रूप में देखा जाना चाहिए. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दावा किया कि बीजेपी नेता पहलगाम पीड़ितों और सशस्त्र बलों को बदनाम करने के लिए एक-दूसरे से प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं. 

मल्लिकार्जुन खरगे ने क्या कहा?

उन्होंने कहा, "भाजपा के नेताओं में पहलगाम के पीड़ितों और हमारी वीर सेना पर लांछन लगाने की होड़ चल रही है. भाजपा के राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा के शर्मनाक बयान ने एक बार फिर RSS-BJP की ओछी मानसिकता को उजागर कर दिया. MP के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने हमारी जांबाज सेना का अपमान किया, पर मोदी जी ने कोई कार्रवाई नहीं की. MP के मिनिस्टर विजय शाह ने हमारी वीर कर्नल पर भद्दी टिप्पणी की, पर आज तक बर्खास्त नहीं हुए. जब पहलगाम में शहीद नौसेना ऑफिसर की पत्नी को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा था, तब भी मोदी जी चुप थे."

कांग्रेस चीफ ने आगे कहा, "नरेंद्र मोदी जी, आप कहते हैं कि आपकी रगों में सिंदूर है… अगर ऐसा है, तो आपको महिलाओं के सम्मान के लिए अपने इन बदज़ुबानी नेताओं को बर्खास्त करना चाहिए!"

जयराम रमेश ने भी साधा निशाना

उन्होंने कहा, "जांगड़ा का यह शर्मनाक बयान दर्शाता है कि सत्ता के नशे में चूर भाजपा इतनी असंवेदनशील हो गई है कि पहलगाम में सुरक्षा चूक को दोष देने के बजाय...भाजपा सांसद शहीदों और उनकी पत्नियों पर सवाल उठा रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा नेतृत्व की चुप्पी को इन बयानों की मौन स्वीकृति क्यों न माना जाए? हमारी स्पष्ट मांग है कि प्रधानमंत्री मोदी इस शर्मनाक बयान के लिए माफी मांगें और सांसद रामचंद्र जांगड़ा को पार्टी से निष्कासित करें."

ये भी पढ़ें: कौन हैं विंग कमांडर निकिता पांडेय, जिन्हें नौकरी से हटाने पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई थी रोक

पवन कुमार गौड़ एबीपी न्यूज में विशेष संवाददाता हैं. BJP, RSS और सरकार से जुड़ी खबरें और संसद की कार्यवाही कवर करते हैं. 2022 के यूपी चुनाव में तकरीबन 8 हजार किलोमीटर की बाय रोड कवरेज किया. कोविड और हरियाणा में जाट आरक्षण आंदोलन को प्रमुखता से कवर कर चुके हैं. 3 लोकसभा चुनाव कवर करने के साथ साथ यूपी, उत्तराखंड, गुजरात, हरियाणा, असम और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव कवर करने का अनुभव है.

गौड़ के पास 15 सालों से ज्यादा का पत्रकारिता का अनुभव है. मीडिया में करियर की शुरुआत CNFC मीडिया के साथ की. उसके बाद साढ़े तीन वर्ष ANI और उसके बाद तकरीबन 8 वर्ष न्यूज 18 नेटवर्क के साथ काम किया. पवन कुमार गौड़ ने रेडियो और टेलीविजन पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है. संपर्क के लिए मेल करें- pavankg@abpnetwork.com, एक्स हैंडल- @brajwasipavan
 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

व्यापारियों ने रामलीला मैदान में रैली का किया विरोध तो खरगे बोले, 'सभी दलों की 2 मांगे हैं'
व्यापारियों ने रामलीला मैदान में रैली का किया विरोध तो खरगे बोले, 'सभी दलों की 2 मांगे हैं'
अयोध्या में आवास योजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण को SC में चुनौती, ASG ने बताया क्यों जरूरी है?
अयोध्या में आवास योजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण को SC में चुनौती, ASG ने बताया क्यों जरूरी है?
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
अयोध्या में आवास योजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण को SC में चुनौती, ASG ने बताया क्यों जरूरी है?
अयोध्या में आवास योजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण को SC में चुनौती, ASG ने बताया क्यों जरूरी है?
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
Embed widget