एक्सप्लोरर

PM modi addresses Viksit Bharat Viksit Rajasthan: '2014 से पहले सिर्फ घोटालों और हमलों की चर्चा होती थी', पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Viksit Bharat Viksit Rajasthan: पीएम मोदी ने कहा कि आज राजस्थान के विकास के लिए करीब 17 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ. ये परियोजनाएं हजारों युवाओं को रोजगार देंगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (15 फरवरी 2024) को विकसित भारत विकसित राजस्थान कार्यक्रम को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला. पीएम मोदी ने यूपीए सरकार का जिक्र करते हुए कहा कि 2014 से पहले देश में सिर्फ घोटालों और बम धमाकों की चर्चा होती थी. 

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के पास दूरगामी सोच नहीं है. कांग्रेस सकारात्मक नीति नहीं बना सकती है. कांग्रेस के समय में देश में बिजली की कमी रहती थी. हमने कांग्रेस के समय से 6 गुणा ज्यादा पैसे राजस्थान को दिए. हम आज विकसित भारत और विकसित राजस्थान की बात कर रहे हैं.

कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अभी मैं विदेश यात्रा से लौटकर आया हूं. मैंने वहां बड़े बड़े नेताओं से मुलाकात की. अब विदेशी नेताओं को भी भरोसा हो रहा है कि भारत बड़े सपने न सिर्फ देख सकता है बल्कि उन्हें पूरा कर सकता है. 

पीएम मोदी ने कहा, आज राजस्थान के विकास के लिए करीब 17 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है. ये प्रोजेक्ट्स- रेल, रोड, सौर ऊर्जा, पानी और एलपीजी जैसे विकास कार्यक्रमों से जुड़े हैं. ये परियोजनाएं राजस्थान के हजारों युवाओं को रोजगार देने वाली हैं. मैं इन प्रोजेक्ट्स के लिए राजस्थान के सभी साथियों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, जब मैं विकसित भारत की बात करता हूं, तो ये केवल शब्द भर नहीं है, ये केवल भाव भर नहीं है. ये हर परिवार का जीवन समृद्ध बनाने का अभियान है, ये गरीबी को जड़ से मिटाने का अभियान है, ये युवाओं के लिए अच्छे रोजगार बनाने का अभियान है, ये देश में आधुनिक सुविधाएं बनाने का अभियान है.

पीएम ने काग्रेस पर साधा निशाना

पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस के साथ एक बहुत बड़ी समस्या ये है कि वो दूरगामी सोच के साथ सकारात्मक नीतियां नहीं बना सकती. कांग्रेस न भविष्य को भांप सकती है और न ही भविष्य के लिए उसके पास कोई रोड मैप है. कांग्रेस की इसी सोच के कारण भारत अपनी बिजली व्यवस्था को लेकर बदनाम रहता था. 

उन्होंने कहा, कांग्रेस के दौरान बिजली की कमी के कारण पूरे देश में कई-कई घंटों तक अंधेरा हो जाता था. करोड़ों घरों में बिजली कनेक्शन ही नहीं था. बिजली के अभाव में कोई भी देश विकसित नहीं हो सकता.

पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस के पास एक ही एजेंडा है, मोदी विरोध, घोर मोदी विरोध. मोदी विरोध में ये ऐसी-ऐसी बातें फैलाते हैं, जिससे समाज बंट जाए. जब कोई पार्टी परिवारवाद के, वंशवाद के घोर कुचक्र में फंस जाती है, तो उसके साथ ऐसा ही होता है. आज हर कोई कांग्रेस का साथ छोड़ रहा है,  सिर्फ एक परिवार ही वहां दिखता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'UPA सरकार ने BJP को प्रदर्शन के लिए जंतर मंतर दिया था, अब...', अधीर रंजन चौधरी का चौंकाने वाला बयान
'UPA सरकार ने BJP को प्रदर्शन के लिए जंतर मंतर दिया था, अब...', अधीर रंजन चौधरी का चौंकाने वाला बयान
Abhijeet Dipke Detained Live: 'संपर्क नहीं हो पा रहा, वकीलों से भी बात नहीं करने दे रहे', दीपके की हिरासत पर भड़की CJP
Live: 'संपर्क नहीं हो पा रहा, वकीलों से भी बात नहीं करने दे रहे', दीपके की हिरासत पर भड़की CJP
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget