एक्सप्लोरर

Bank Deposit Programme: पीएम मोदी बोले- 1 लाख से ज्यादा लोगों को हुआ 1300 करोड़ का फायदा, परेशानियों का निकला समाधान

Bank Deposit Programme: पीएम मोदी ने कहा- दशकों से चली आ रही एक बड़ी समस्या का कैसे समाधान निकाला गया है, आज का दिन उसका साक्षी बन रहा है.

Bank Deposit Programme: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 'जमाकर्ता प्रथमः पांच लाख रुपये तक के समयबद्ध जमा राशि बीमा भुगतान की गारंटी' विषयक समारोह को सम्बोधित कर रहे हैं. कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि आज देश के लिए बैंकिंग सेक्टर के लिए और देश के करोड़ों बैंक अकाउंट होल्डर्स के लिए महत्वपूर्ण दिन है. दशकों से चली आ रही एक बड़ी समस्या का कैसे समाधान निकाला गया है,आज का दिन उसका साक्षी बन रहा है.

नया भारत समस्या को टालता नहीं- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, ‘’बीते कुछ दिनों में 1 लाख से ज्यादा डिपोजिटर्स का फंसा पैसा उनके खातों में जमा हो गया है. ये राशि करीब 1300 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है. आज इस कार्यक्रम में और इसके बाद भी 3 लाख ऐसे और डिपोजिटर्स का पैसा उनके खातों में जमा होने वाला है. कोई भी देश समस्याओं का समय पर समाधान करके उन्हें विकराल होने से बचा सकता हैm लेकिन सालों तक हमारे यहां ये प्रवृत्ति रही की समस्या है, इसे टाल दो. आज का नया भारत समस्या के समाधान पर जोर लगाता है, समस्या को टालता नहीं है.’’

सरकार ने संवेदनशीलता के साथ रिफॉर्म किए- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, ‘’पहले लोगों को किसी बैंक से फंसा अपना ही पैसा प्राप्त करने में सालों लग जाते थे. हमारे निम्न मध्यम वर्ग, मध्यम वर्ग और गरीबों ने इस समस्या को झेला है. इस स्थिति को बदलने के लिए हमारी सरकार ने बहुत संवेदनशीलता के साथ बदलाव किए और रिफॉर्म किए. हमारे देश में बैंक डिपॉजिटर्स के लिए इंश्योरेंस की व्यवस्था 60 के दशक में बनाई गई थी. पहले बैंक में जमा रकम सिर्फ 50,000 रुपये तक की राशि पर ही गारंटी थी, फिर इसे बढ़ाकर 1 लाख रुपये का दिया गया था. हमने इस राशि को एक लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया है.’’

बैंक पर संकट आने पर डिपोजिटर्स को 5 लाख रुपए जरूर मिलेंगे- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, ‘’आज कोई भी बैंक अगर संकट में आता है तो डिपोजिटर्स को 5 लाख रुपये तक तो जरूर मिलेंगे. इससे करीब 98% लोगों के खाते पूरी तरह से कवर हो चुके हैं. आज डिपोजिटर्स का लगभग 76 लाख करोड़ रुपये पूरी तरह से सुरक्षित हैं. इतना व्यापक सुरक्षा कवच विकसित देशों में भी नहीं है. कानून में संसोधन करके एक और समस्या का समाधान करने की कोशिश की है. पहले जहां पैसा वापसी की कोई समयसीमा नहीं थी, अब हमारी सरकार ने इसे 90 दिन यानि 3 महीने के भीतर अनिवार्य किया है. बैंक डूबने की स्थिति में भी, 90 दिन के भीतर जमाकर्ताओं को उनका पैसा वापस मिल जाएगा.’’

पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘’हमें बैंक बचाने हैं तो डिपोजिटर्स को सुरक्षा देनी ही होगी. हमने ये काम करके बैंकों को भी बचाया है और डिपोजिटर्स को भी बचाया है. हमारे बैंक जमाकर्ताओं के साथ-साथ हमारी अर्थव्यवस्था के लिए भी भरोसे के प्रतीक हैं.’’

यह भी पढ़ें-

Watch: 1971 में पाकिस्तान पर जीत के 50 साल पूरे, जारी किया गया जनरल बिपिन रावत का आखिरी रिकॉर्डेड संदेश

Omicron Variant: ओमिक्रोन टेस्टिंग के लिए ICMR के वैज्ञानिकों ने बनाई RT-PCR किट, 2 घंटे में आएगा रिजल्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
कोलकाता: जाधवपुर विद्यापीठ को मिला इस्लामी शिक्षा देने का पत्र, FIR दर्ज
कोलकाता: जाधवपुर विद्यापीठ को मिला इस्लामी शिक्षा देने का पत्र, FIR दर्ज
तेलंगाना: खैरताबाद विधायक अयोग्य घोषित, जल्द होगा उपचुनाव
तेलंगाना: खैरताबाद विधायक अयोग्य घोषित, जल्द होगा उपचुनाव
'कोई पॉलिटिकल पंडित ये नहीं कह सकता कि...', वैश्विक उथल-पुथल पर बोले हरदीप पुरी
'कोई पॉलिटिकल पंडित ये नहीं कह सकता कि...', वैश्विक उथल-पुथल पर बोले हरदीप पुरी

वीडियोज

Rise & Fall 2: Swara Bhasker और Shehzad Poonawalla के बीच छिड़ी जबरदस्त बहस
Shaque Exclusive Interview: Parineeti Chopra की Pregnancy और पूरी Team ने Share किया Series का सफर
Sara Gurpal ने Rise & Fall 2 में अपने Game Plan, Penthouse और Basement के बीच के फर्क पर खुलकर बात की। उन्होंने शो के Contestants और Host Virender Sehwag को लेकर भी अपनी राय शेयर की।
Ranbir Kapoor और MrBeast का ‘Jai Shri Ram’ मोमेंट हुआ वायरल
Jagadhatri: 🫨Lily का नया जासूसी अवतार! घर में छिपकर सच का पता लगाने पहुंची Jagadhatri! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय की जीत में SIR बनी वजह? दावों पर चिदंबरम का बड़ा बयान
CM विजय की जीत में SIR बनी वजह? दावों पर चिदंबरम का बड़ा बयान
UP राज्यसभा चुनाव: कुमार विश्वास, स्मृति ईरानी, 8 सीट पर BJP ने भेजे 24 नाम
UP राज्यसभा चुनाव: कुमार विश्वास, स्मृति ईरानी, 8 सीट पर BJP ने भेजे 24 नाम
2027 की रिटेंशन लिस्ट जारी, RCB, MI से DC तक; देखें किसने किसे किया रिटेन
2027 की रिटेंशन लिस्ट जारी, RCB, MI से DC तक; देखें किसने किसे किया रिटेन
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
'आखिरकार बहन जी ने मान...' मायावती के बयान से खुश चंद्रशेखर आजाद!
'आखिरकार बहन जी ने मान...' मायावती के बयान से खुश चंद्रशेखर आजाद!
'बक अभी खत्म नहीं हुई...', 'चुंबक 2' की रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देखें
'बक अभी खत्म नहीं हुई...', 'चुंबक 2' की रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देखें
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
Embed widget