एक्सप्लोरर

देहरादून में बोले मोदी, 'नोटबंदी सफाई अभियान, कालेधन-भ्रष्टाचार से मिलेगी मुक्ति'

देहरादून: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के लिए सड़क योजना का शिलान्यास करने के बाद देहरादून में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने नोटबंदी का विरोध करने वाले लोगों पर निशाना साधते हुए कहा कि नोटबंदी सफाई अभियान है. कुछ लोगों को सिर्फ गांधी जी चाहिए लेकिन अब ऐसा नहीं होने दूंगा. उन्होंने कहा कि कालेधन और भ्रष्टाचार से देश को मुक्ति मिलेगी.

मेरी चौकीदारी से कुछ लोगों को परेशानी हो रही है- मोदी

पीएम मोदी ने कहा, ‘’देश की जनता ने मुझे चौकीदारी का काम दिया है और अब जब मैं चौकीदारी कर रहा हूं तो कुछ लोगों को परेशानी हो रही है.’’ मोदी ने कहा, ‘’देश को काले धन वालों ने भी और काले मन वालों ने भी बर्बाद किया है.’’

नोटबंदी के फैसले को लेकर लगातार विपक्ष के निशाने पर रहे मोदी ने कहा, ‘’लोग इसी फिराक में हैं कि मौका मिल जाए तो मोदी पर टूट पड़ूं, लेकिन जबतक जनता का साथ है देश को लूटने वाले उंगली नहीं उठा पाएंगे.’’

नोट बंद करके अच्छे-अच्छों के कपबोर्ड खोल दिए- मोदी

नोटबंदी के अपने फैसले का बचाव करते हुए पीएम ने कहा, ‘’8 नवंबर को एक ही बार में नकली नोट का काम जीरो हो गया. इससे आतंकवाद की दुनिया पलभर में तबाह हो गई.’’ उन्होंने कहा, ‘’देश में हर रोज कालेधन वालों पर छापे पड़ रहे हैं. लोग बिस्तर में नोट भरकर सोते थे. इसलिए हमने 1000-500 के नोट बंद करके अच्छे-अच्छों के कपबोर्ड खोल दिए.’’

सरकारी नौकरी पाने के लिए देनी पड़ती है रिश्वत- मोदी

सरकारी नौकरियों में रिश्वत को लेकर मोदी ने कहा, ‘’सरकार में एक ड्राइवर, क्लर्क, टीचर की नौकरी के लिए ग्रीन कलर के नोट पर गांधी जी चाहिए. इसके लिए इंटरव्यू की क्या जरूरत थी?’’ उन्होंने कहा, ‘’हमने फैसला किया कि वर्ग 3 और वर्ग चार के लिए इंटरव्यू नहीं किया जाएगा. लेकिन राज्य ऐसा नहीं कर रहे हैं.’’

प्रोजेक्ट, त्रासदी में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि- मोदी

चार धाम महामार्ग को लेकर मोदी ने कहा, ‘’आज यहां जिस प्रकल्प का शिलान्यास हुआ है, यह उन हजारों लोगों को श्रद्धांजलि है जो साल 2013 में केदारनाथ के हादसे में जान गवां दी थी.’’ मोदी ने इस परियोजना के लिए केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की भी तारीफ की. उन्होंने कहा कि जब भी आप चारधाम की यात्रा पर आएंगे, गडकरी जी को याद करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मिडटर्म इलेक्शन रिजल्ट पर भारत की नजर, किस तरफ रुख लेंगे दिल्ली-वाशिंगटन के रिश्ते?
मिडटर्म इलेक्शन रिजल्ट पर भारत की नजर, किस तरफ रुख लेंगे दिल्ली-वाशिंगटन के रिश्ते?
SIR, Gen-Z आंदोलन से लेकर आरक्षण तक, दत्तात्रेय होसबोले ने दिया ये बड़ा बयान
SIR, Gen-Z आंदोलन से लेकर आरक्षण तक, दत्तात्रेय होसबोले ने दिया ये बड़ा बयान
'मैं बीवी पगलू हूं...', जुमला फेमस होने पर ओवैसी ने किया मजेदार कमेंट
'मैं बीवी पगलू हूं...', जुमला फेमस होने पर ओवैसी ने किया मजेदार कमेंट
'पंजाब की आवाज...' सिद्धू मूसेवाला से कैसे मिले थे राहुल गांधी? जानें कैसे हुई थी हत्या?
'पंजाब की आवाज...' सिद्धू मूसेवाला से कैसे मिले थे राहुल गांधी? जानें कैसे हुई थी हत्या?

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:😱Saumya के चरित्र पर उठे संगीन सवाल! Jeet की सौतेली मां ने देखते ही उगला ज़हर #sbs
Bollywood News: फिल्म रिलीज से ठीक पहले मुंबई में 'रामायण' की ग्रैंड स्क्रीनिंग ने बटोरीं खूब सुर्खियां (04.11.26)
Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात
'गलतफहमी में न रहें, नहीं बदलेगी यूएस की नीति', ट्रंप की हार पर मोजतबा खामेनेई का बड़ा बयान
'गलतफहमी में न रहें, नहीं बदलेगी यूएस की नीति', ट्रंप की हार पर मोजतबा खामेनेई का बड़ा बयान
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
'मैं बीवी पगलू हूं...', जुमला फेमस होने पर ओवैसी ने किया मजेदार कमेंट
'मैं बीवी पगलू हूं...', जुमला फेमस होने पर ओवैसी ने किया मजेदार कमेंट
'हमारे देश में...', US मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की हार पर क्या कह रहे भारत के विपक्षी नेता?
'हमारे देश में...', US मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की हार पर क्या कह रहे भारत के विपक्षी नेता?
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Embed widget