एक्सप्लोरर

PM Modi Speech: 15 से 18 साल के बच्चों के लिए देश में वैक्सीनेशन 3 जनवरी से होगा शुरू, 10 जनवरी से दी जाएगी बूस्टर डोज

PM Modi Big Announcement: पीएम मोदी ने कहा कि इस समय पैनिक न करें. सावधान रहें, सतर्क रहें. मास्क का भरपूर उपयोग करें और हाथों को थोड़ी-थोड़ी देर पर धुलना हमें भूलना नहीं है.

PM Modi Address Updates: पीएम मोदी (PM Modi) ने राष्ट्र के नाम संबोधन में देश को क्रिसमस की बधाई दी. पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि पैनिक न करें, ये समय सचेत रहने का है. पीएम मोदी बोले आज पूरी दुनिया में ओमिक्रोन का संक्रमण बढ़ रहा है. ऐसे में मास्क का उपयोग करें और हाथों को थोड़ी-थोड़ी देर पर धुलना हमें भूलना नहीं है. पीएम मोदी ने देश के नाम संबोधन में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि 15 से 18 साल की आयु के बच्चों के लिए देश में वैक्सीनेशन शुरू होगा, 3 जनवरी से इसकी शुरुआत होगी. पीएम मोदी ने बूस्टर डोज की शुरुआत का ऐलान भी किया. देश में बूस्टर डोज की शुरुआत 10 जनवरी से होगी, जिसमें 60 वर्ष से ऊपर के लोगों और हेल्थ कर्मियों को बूस्टर डोज लगेगी.

पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने इस साल 16 जनवरी से अपने नागरिकों को वैक्सीन देना शुरू कर दिया था. ये देश के सभी नागरिकों का सामूहिक प्रयास और सामूहिक इच्छाशक्ति है कि आज भारत 141 करोड़ वैक्सीन डोज के अभूतपूर्व और बहुत मुश्किल लक्ष्य को पार कर चुका है. पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि देश में इलाज की पर्याप्त व्यवस्था है. उन्होंने कहा कि 1 लाख 40 हजार आईसीयू बेड की व्यवस्था की गई है.

पीएम मोदी ने कहा कि भारत की वयस्क जनता में से 61 फीसदी को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है. वहीं इस एज ग्रुप के 90 फीसदी लोगों को वैक्सीन की एक डोज लगाई जा चुकी है. उन्होंने कहा कि नियमों का पालन ही इस समस्या से हमें बचा सकता है. पीएम मोदी ने कहा कि सुदूर गांवों से जब शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन की खबरें आती हैं तो हमें गर्व महसूस होता है.

पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि वैक्सीन पर देश एक्शन मोड में है. देश में 141 करोड़ डोज लगाई जा चुकी हैं. स्वास्थ्यकर्मियों ने बेहतरीन काम किया है. पीएम मोदी ने कहा कि ओमिक्रोन की चर्चा बेहद तेजी चल रही है. भारत के वैज्ञानिक इस पर पूरी बारीकी से नजर रखे हुए और काम कर रहे हैं. ऐसे में कुछ अहम ऐलान हैं जो बेहद जरूरी हैं. 

बड़े ऐलान

  1. पीएम मोदी ने ऐलान किया कि 15-18 साल की आयु के बच्चों के लिए देश में वैक्सीनेशन शुरू हो रहा है. 3 जनवरी से इसकी शुरुआत होगी.
  2. पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि हमारे फ्रंटलाइन वॉरियर्स ने महामारी के खिलाफ लड़ाई में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है. इस प्रकार सरकार ने यह भी निर्णय लिया है कि हम 10 जनवरी 2022 से स्वास्थ्य कर्मियों के लिए एहतियाती खुराक (बूस्टर डोज) की शुरुआत करेंगे.
  3. 60 वर्ष से ऊपर की आयु के कॉ-मॉरबिडिटी वाले नागरिकों को, डॉक्टर की सलाह पर वैक्सीन की Precaution Dose (बूस्टर डोज) का विकल्प उनके लिए भी उपलब्ध होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-Israel Attack Iran: 'अमेरिका भारत-चीन की तरक्की को रोकना...', मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच ईरान का बड़ा खुलासा, जानें क्या कहा?
'अमेरिका भारत-चीन की तरक्की को रोकना...', मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच ईरान का बड़ा खुलासा, जानें क्या कहा?
पाइल्स सर्जरी के बाद भी नहीं मिली छुट्टी... लोको पायलट ने पैंट उतारकर दिखा दिए घाव, जानें फिर क्या हुआ?
पाइल्स सर्जरी के बाद भी नहीं मिली छुट्टी... लोको पायलट ने पैंट उतारकर दिखा दिए घाव, जानें फिर क्या हुआ?
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर गोली चलने के मामले में बड़ा एक्शन, दिल्ली पुलिस ने आरोपी रोहित सोलंकी को किया गिरफ्तार
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर गोली चलने के मामले में बड़ा एक्शन, दिल्ली पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान से लड़ाई में कम पड़ेंगे अमेरिकी हथियार! पेंटागन ने डोनाल्ड ट्रंप को दी बड़ी चेतावनी, क्या जीत जाएगा तेहरान?
ईरान से लड़ाई में कम पड़ेंगे अमेरिकी हथियार! पेंटागन ने डोनाल्ड ट्रंप को दी बड़ी चेतावनी, क्या जीत जाएगा तेहरान?
निशांत नहीं कोई और! JDU ने बताया चौंकाने वाले 'प्रत्याशी' का नाम, 'राज्यसभा जाना है तो…'
निशांत नहीं कोई और! JDU ने बताया चौंकाने वाले 'प्रत्याशी' का नाम, 'राज्यसभा जाना है तो…'
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
'डर' से 'दामिनी' तक, जब इन फिल्मों में रंगों के बीच खुला सच, तो ट्विस्ट ने बदल दी पूरी कहानी
'डर' से 'दामिनी' तक, जब इन फिल्मों में रंगों के बीच खुला सच, तो ट्विस्ट ने बदल दी पूरी कहानी
SA vs NZ Semifinal: साउथ अफ्रीका- न्यूजीलैंड सेमीफाइनल पर बारिश का खतरा? जानिए मैच धुला तो किस टीम को मिलेगी फाइनल में एंट्री
SA vs NZ Semifinal: साउथ अफ्रीका- न्यूजीलैंड सेमीफाइनल पर बारिश का खतरा? जानिए मैच धुला तो किस टीम को मिलेगी फाइनल में एंट्री
पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के लिए कौन से डॉक्यूमेंट की जरूरत, दिल्ली की महिलाएं जानें काम की बात
पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के लिए कौन से डॉक्यूमेंट की जरूरत, दिल्ली की महिलाएं जानें काम की बात
Holi 2026: होली खेलने के बाद जल्दी कैसे साफ होगा रंग? ये तरीके आजमाए तो निखर जाएगा रूप
होली खेलने के बाद जल्दी कैसे साफ होगा रंग? ये तरीके आजमाए तो निखर जाएगा रूप
LBW में क्या होता है अंपायर्स कॉल? T20 वर्ल्ड कप के बीच वायरल वीडियो ने आसान भाषा में समझाया पूरा गणित
LBW में क्या होता है अंपायर्स कॉल? T20 वर्ल्ड कप के बीच वायरल वीडियो ने आसान भाषा में समझाया पूरा गणित
Embed widget