एक्सप्लोरर

PM Modi Speech: 'KCR सरकार सबसे भ्रष्ट... केवल मोदी को गाली देने का काम', तेलंगाना में प्रधानमंत्री बोले- दिल्ली तक फैला करप्शन

PM Modi Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (8 जुलाई) को तेलंगाना के वारंगल में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्गाटन किया. इस दौरान उन्होंने केसीआर सरकार पर हमला बोला.

PM Modi Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (8 जुलाई) को तेलंगाना के वारंगल में 6 हजार करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्गाटन किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, तेलंगाना के लोगों की ताकत ने हमेशा भारत की ताकत बढ़ाई है. आज जब भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है, तो इसमें तेलंगाना के लोगों की बहुत बड़ी भूमिका है. पीएम मोदी ने इस दौरान केसीआर सरकार पर हमला बोला और इसे सबसे भ्रष्ट सरकार बताया. 

पीएम मोदी ने कहा, ऐसे में जब पूरी दुनिया भारत में निवेश के लिए आ रही है, तब तेलंगाना के सामने अवसर ही अवसर हैं. उन्होंने कहा, आज का भारत नया भारत है. बहुत सारी एनर्जी से भरा हुआ है. 21वीं सदी के इस तीसरे दशक में हमारे पास एक गोल्डन पीरियड आया है. हमें इस मौके के हर पल का पूरा इस्तेमाल करना है. देश का कोई भी कोना तेज विकास की संभावना में पीछे नहीं रहना चाहिए.

नए लक्ष्य के लिए नए रास्ते- पीएम मोदी

नए लक्ष्य के लिए नए रास्ते भी बनाने पड़ते हैं. भारत का तेज विकास पुराने इंफ्रास्ट्रक्चर पर संभव नहीं था. इसलिए हमारी सरकार पहले से कहीं अधिक स्पीड और स्केल पर काम कर रही है. आज हर प्रकार के इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए पहले से कई गुना तेजी से काम हो रहा है. आज पूरे देश में हाईवे, एक्सप्रेसवे, इक्नॉमिक कॉरिडो, इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का जला बिछ रहा है.

पीएम मोदी ने कहा, युवाओं के लिए रोजगार का एक और बड़ा माध्यम देश में मैन्युफेक्चरिंग सेक्टर बन रहा है, 'मेक इन इंडिया' अभियान बन रहा है. हमने देश में मैन्युफेक्चरिंग को प्रोत्साहित करने के लिए PLI योजना शुरु की है. इसका मतलब जो ज्यादा उत्पादन कर रहा है उसे भारत सरकार से विशेष मदद मिल रही है.

केसीआर सरकार सबसे भ्रष्ट सरकार- पीएम मोदी

तेलंगाना में जो सरकार है उसने क्या किया? यहां की राज्य सरकार ने सिर्फ 4 काम किए हैं. पहला- सुबह-शाम मोदी और केंद्र सरकार को गाली देने का काम किया है. दूसरा- सिर्फ एक ही परिवार को सत्ता का केंद्र बनाने और खुद को तेलंगाना का मालिक साबित करने का काम किया है. तीसरा इन्होंने तेलंगाना के विकास को चौपट कर दिया. चौथा-इन्होंने तेलंगाना को भ्रष्टाचार में डुबा दिया. KCR सरकार यानी सबसे भ्रष्ट सरकार.

पीएम मोदी ने कहा, ये जितनी भी परिवारवादी पार्टियां हैं, उनकी नींव भ्रष्टाचार पर खड़ी होती है. परिवारवादी कांग्रेस का भ्रष्टाचार पूरे देश ने देखा है. परिवारवादी बीआरएस का भ्रष्टाचार पूरा तेलंगाना देख रहा है. कांग्रेस हो या बीआरएस दोनों ही तेलंगाना के लोगों के लिए घातक है. इन दोनों से ही तेलंगाना के लोगों को बचकर रहना है.

पीएम मोदी ने कहा, यहां सत्ता में जो परिवार बैठा है, जो करोड़ों के घोटालों में लिप्त है, जिसपर जांच एजेंसियों का शिकंजा लगातार कस रहा है, जिसकी पोल तेलंगाना के लोगों के सामने खुल चुकी है, वो परिवार अब लोगों का ध्यान भटकाने के लिए नए-नए हथकंडे अपना रहा है.

यह भी पढ़ें

Maharashtra NCP Crisis: 'एनसीपी टूटी नहीं है', प्रफुल्ल पटेल ने पार्टी संगठन पर उठाया सवाल, बोले- वर्किंग कमेटी में सारी नियुक्तियां...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर मंतर प्रदर्शन: FIR निरस्त किए जाने के खिलाफ याचिका पहुंची SC, CJI सूर्यकांत बोले- 'हमने...'
जंतर मंतर प्रदर्शन: FIR निरस्त किए जाने के खिलाफ याचिका पहुंची SC, CJI सूर्यकांत बोले- 'हमने...'
Live: CJP प्रोटेस्ट से पहले ट्रेन-मेट्रो में पाबंदी का मामला SC पहुंचा, जज ने पूछा- आयोजक कौन?
Live: CJP प्रोटेस्ट से पहले ट्रेन-मेट्रो में पाबंदी का मामला SC पहुंचा, जज ने पूछा- आयोजक कौन?
दीपक बालियान को देर रात पुलिस ने उठाया, CJP बोली- 'क्या हम इमरजेंसी...'
दीपक बालियान को देर रात पुलिस ने उठाया, CJP बोली- 'क्या हम इमरजेंसी...'
रेलवे ने रद्द कीं दिल्ली आने वाली ट्रेनें तो भड़के अभिजीत दीपके, कहा- 'नरेंद्र मोदी ने...'
रेलवे ने रद्द कीं दिल्ली आने वाली ट्रेनें तो भड़के अभिजीत दीपके, कहा- 'नरेंद्र मोदी ने...'

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा
CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
207 पर गिरे थे 3 विकेट, फिर 68 रन के भीतर ढेर ऑस्ट्रेलिया, भारतीय गेंदबाजों का कहर
207 पर गिरे थे 3 विकेट, फिर 68 रन के भीतर ढेर ऑस्ट्रेलिया, भारतीय गेंदबाजों का कहर
CJP को प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने पर RJD भड़की, 'अगर प्रशासन…'
CJP को प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने पर RJD भड़की, 'अगर प्रशासन…'
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
राजकीय सम्मान से हुआ नाना का अंतिम संस्कार, किन्हें ऐसे देते हैं अंतिम विदाई?
राजकीय सम्मान से हुआ नाना का अंतिम संस्कार, किन्हें ऐसे देते हैं अंतिम विदाई?
Embed widget