एक्सप्लोरर

Fact Check: 'पीएम मुद्रा योजना के तहत एक लाख लोन के लिए 1,750 रुपये का चार्ज', जानें इस दावे की क्या है सच्चाई

PM Mudra Yojana Loan: सोशल मीडिया पर एक सरकारी लेटर वायरल हो रहा है. ये पीएम मुद्रा योजना से जुड़ा हुआ है.

PM Mudra Yojana: केंद्र की सरकार समय-समय पर देश के सभी वर्गों के लिए कई विभिन्न योजनाएं लेकर आती है. इन योजनाओं का यह मकसद देश के हर वर्ग के लोगों की मदद करना होता है. इन सबके बीच आजकल नक्काल लोगों को ठगने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं. कई लोग इन नक्कालों की बनाई गई चाल में फंस भी जाते हैं, लेकिन ग्राहक या उपभोक्ता थोड़ी सावधानी बरतें तो इससे बच सकते हैं. 

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक सरकारी लेटर वायरल हो रहा है. यह सरकारी लेटर पीएम मुद्रा योजना से जुड़ा हुआ है, जिसमें दावा किया गया है कि एक लाख तक का पीएम मुद्रा लोन लेने के लिए 1,750 रुपये लोन एग्रीमेंट शुल्क देना होगा. अब इस दावे को पीआईबी ने अपने फैक्ट चेक में फर्जी पाया है.  

पीआईबी ने बताई सच्चाई

प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने वायरल हो रहे फर्जी लेटर की सच्चाई बताते हुए ट्वीट किया है. ट्वीट में कहा गया है कि "एक लाख का लोन लेने और इसकी स्वीकृति के लिए आपको 1,750 रुपये लोन एग्रीमेंट शुल्क देना होगा." पीआईबी ने कहा यह फर्जी है और केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने ऐसा कोई लेटर जारी नहीं किया है.

8 अप्रैल, 2015 को शुरू हुई योजना

बता दें कि पीआईबी सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली गलत अफवाहों का फैक्ट चेक करता है कि अमुक पोस्ट सही है या फिर गलत. फैक्ट चेक कर लेने के बाद पीआईबी जनता को सही जानकारी उपलब्ध करवाता है. प्रधानमंत्री मुद्रा योजना पीएम नरेंद्र मोदी ने 8 अप्रैल, 2015 को लोगों को लोन देने के लिए शुरू की थी. इसमें गैर-कॉर्पोरेट, गैर-कृषि लघु और सूक्ष्म उद्यमों को 10 लाख तक दिए जाते हैं.

क्या है योजना

केंद्र सरकार लोगों को खुद का कारोबार शुरू करने के लिए पीएम मुद्रा योजना के तहत 50,000 रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक का लोन देती है. सरकार इस लोन को कुल तीन कैटेगरी में देती है. पहला शिशु लोन जो 50,000 रुपये तक का लोन होता है. वहीं किशोर लोन 50,000 रुपये से लेकर 5 लाख तक की राशि मिलती है. वहीं तरुण लोन में सरकार 5 लाख रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक का लोन देती है.

ये भी पढ़ें: Army Truck Caught Fire: पुंछ-जम्मू हाईवे पर सेना की गाड़ी पर आतंकियों ने ग्रेनेड से किया हमला, आग लगने से 5 जवान शहीद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दावे विश्वगुरु के, मगर देश में एक परीक्षा नहीं करवा सकते', CUET UG एग्जाम में गड़बड़ी पर राहुल गांधी का तंज
'दावे विश्वगुरु के, मगर एक परीक्षा नहीं करवा सकते', CUET एग्जाम में गड़बड़ी पर राहुल गांधी का तंज
West Bengal Weather News: बंगाल में मानसून से पहले बदला मौसम का मिजाज, जानिए कब होगी बारिश?
बंगाल में मानसून से पहले बदला मौसम का मिजाज, जानिए कब होगी बारिश?
3900 KM दूर चीन में बैठे डॉक्टर ने कर दी भारत में सर्जरी, हैदराबाद में हुआ ये हैरान कर देने वाला कारनामा, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
3900 KM दूर चीन में बैठे डॉक्टर ने कर दी भारत में सर्जरी, हैदराबाद में हुआ ये हैरान कर देने वाला कारनामा, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
ओडिशा में हादसे का खौफनाक मंजर, नेशनल हाईवे पर ट्रक ने कार को 300 मीटर तक घसीटा
ओडिशा में हादसे का खौफनाक मंजर, नेशनल हाईवे पर ट्रक ने कार को 300 मीटर तक घसीटा

वीडियोज

UP Electricity Price Hike: भारी किल्लत के बीच बढ़ी दरें, आपके बिल पर कितना असर पड़ेगा! | Breaking
New Tata Tiago Facelift 2026: Budget Hatchback Segment की Game Changer? #tata #tatatiago #autolive
New Honda City facelift hybrid drive review and mileage | #hondacity #hondacityfacelift #autolive
Tata Tiago Ev facelift vs old: Kya changes hain? #tata #tatatiago #autolive
नई Tata Tiago EV Facelift से Petrol Car भूल जाएंगे? #tata #tatatiago #autolive

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में अक्षरधाम मंदिर, आगरा में ताजमहल और अब जैसलमेर... भारत आईं डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी का पूरा रूटीन
दिल्ली में अक्षरधाम, आगरा में ताजमहल और जैसलमेर... भारत आईं ट्रंप की बेटी टिफनी का रूटीन
राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड बंगला खाली करने का नोटिस, बीजेपी मंत्री नंदकिशोर राम को हुआ आवंटित
राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड बंगला खाली करने का नोटिस, बीजेपी मंत्री नंदकिशोर राम को हुआ आवंटित
'PM मोदी ने NEET पेपर लीक की भी निगरानी की', राहुल गांधी के तंज पर भड़की BJP, कहा- 'हर मुद्दे पर बेमतलब...'
'PM मोदी ने NEET पेपर लीक की भी निगरानी की', राहुल गांधी के तंज पर भड़की BJP, क्या कहा?
शुभमन गिल के शतक को सिद्धू मूसेवाला के स्टाइल में किया सेलिब्रेट, ग्राउंड पर भी नाचे पिता, वीडियो वायरल
शुभमन गिल के शतक को सिद्धू मूसेवाला के स्टाइल में किया सेलिब्रेट, ग्राउंड पर भी नाचे पिता, वीडियो वायरल
Upcoming Movies: जून में साउथ फिल्मों का हल्लाबोल, एक्शन मोड में सामंथा तो कुश्ती के मैदान में 'पेड्डी', 'जन नायकन' बनेंगे CM विजय
जून में साउथ फिल्मों का हल्लाबोल, एक्शन मोड में सामंथा तो कुश्ती के मैदान में 'पेड्डी'
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
महाराष्ट्र जहरीली शराब कांड: 5 पुलिस अधिकारी सस्पेंड, मौत का आंकड़ा 21 पहुंचा

Embed widget