एक्सप्लोरर

कोरोना का असर: इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में पीएम मोदी के शामिल होने पर संशय

आयुष मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना महामारी के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का योग दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने पर संशय है. 21 जून को लेह में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम होना है.

नई दिल्ली: आयुष मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 21 जून को लेह में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में भाग लेना था, लेकिन कोरोना वायरस की महामारी के कारण उनकी यात्रा को लेकर संशय है. गौरतलब है कि पहले मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा था कि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में भाग लेने पीएम मोदी लेह जाएंगे.

आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने कहा कि कोविड-19 के खतरे के कारण अब कोई कार्यक्रम नहीं होगा. अधिकारी ने कहा, ‘‘यह अभी तय नहीं हुआ है, कि क्या प्रधानमंत्री एक कार्यक्रम में भाग लेंगे. इससे पहले यह फैसला लिया गया था कि वह लेह जायेंगे, लेकिन अब कोविड-19 संकट के कारण, अभी यह तय नहीं हुआ है कि वह लेह जाएंगे या नहीं.''

उन्होंने आगे कहा, मुख्य कार्यक्रम एक मेगा इवेंट होगा, लेकिन यह डिजिटल होगा. हालांकि, इस पर अभी भी काम किया जा रहा है.

‘घर पर योग और परिवार के साथ योग'

केंद्र सरकार ने अपने बयान में कहा कि कोविड-19 महामारी के मद्देनजर इस साल का अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस डिजिटल मीडिया मंच पर मनाया जाएगा और जनसमूह की मौजूदगी वाला कोई कार्यक्रम नहीं होगा. गौरतलब है कि सरकार ने इस साल के योग दिवस की थीम ‘घर पर योग और परिवार के साथ योग' है.

अधिकारियों ने बताया कि विदेशों में भारतीय दूतावास और उच्चायोग भी डिजिटल मीडिया और योग का सहयोग करने वाली संस्थाओं के माध्यम से लोगों तक पहुंच रहे हैं. आयुष मंत्रालय ने पहले लेह में योग दिवस पर बड़े कार्यक्रम की योजना बनाई थी, लेकिन कोरोना महामारी के कारण यह कार्यक्रम उसे रद्द करना पड़ा.

पीएम मोदी की ओर से 31 मई को शुरू की गई ‘मेरा जीवन, मेरा योग' वीडियो ब्लॉगिंग प्रतियोगिता के अलावा आयुष मंत्रालय और भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR) ने लोगों को योग के बारे में अवगत कराने और योग दिवस में संक्रिय भागीदार बनने के लिए प्रोत्साहित करने का प्रयास किया है.

यह भी पढ़े- 

सरकार ने किया दिवाला कानून में संशोधन, डिफाल्ट के नए मामलों में कार्रवाई छह माह तक नहीं होगी

कृषि सुधारों के लिये दो अध्यादेश जारी, किसानों को पसंद के बाजार में उत्पाद बेचने की मिलेगी छूट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
ममता बनर्जी पर भड़का मृत TMC कार्यकर्ता का भाई, बोला - 'मैं उनसे कोई...'
ममता बनर्जी पर भड़का मृत TMC कार्यकर्ता का भाई, बोला - 'मैं उनसे कोई...'
कोलकाता एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, खतरे में थी 159 यात्रियों की जान
कोलकाता एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, खतरे में थी 159 यात्रियों की जान

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
Rekha Gupta Dance Video: घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
Embed widget