PM मोदी की मां हीरा बेन ने भी ली कोरोना वैक्सीन की पहली डोज, पीएम ने खुद ट्वीट कर दी जानकारी
देश में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीनेशन का दूसरा चरण जारी है. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बेन ने भी कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली है. ये बात खुद पीएम मोदी ने ट्विटर पर शेयर की है. इसके साथ ही पीएम मोदी ने लोगों से अपील की है कि वे ज्यादा से ज्यादा लोगों को कोविड-19 वैक्सीन लेने के लिए प्रोत्साहित करें.

देश में कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण चल रहा है. वहीं आज प्रधानमंत्री मोदी की मां हीराबेन ने भी कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक लगवा ली है. पीएम मोदी ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी. बता दें कि इससे पहले कोरोना के दूसरे चरण की शुरुआत के दिन प्रधानमंत्री ने भी कोरोना की पहली डोज लगवाई थी. इसके साथ ही कई नेता भी कोरोना वैक्सीन लगवा चुके हैं.
पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी जानकारी
वहीं पीएम मोदी ने अपनी मां के कोरोना वैक्सीन लगवाने पर ट्वीट किया. उन्होंने लिखा, ‘मुझे ये बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि मेरी मां ने कोरोना की पहली डोज ले ली है. मैं आप सभी से अपील करता हूं कि आप आगे और ज्यादा से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन लेने के लिए प्रोत्साहित करें.’
देश में कोरोना वैक्सीनेशन का दूसरा चरण चल रहा हैHappy to share that my mother has taken the first dose of the COVID-19 vaccine today. I urge everyone to help and motivate people around you who are eligible to take the vaccine.
— Narendra Modi (@narendramodi) March 11, 2021
बता दें कि जहां देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी आ रही है तो वहीं वैक्सीनेशन की रफ्तार भी तेज कर दी गई है. दूसरे चरण मे 60 साल के ऊपर के लोगों और अन्य बीमारियों से जूझ रहे 45 से 59 साल के लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है. सरकार अब इसमें 50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को भी शामिल करने जा रही है.
ये भी पढ़ें
Lockdown in Nagpur: महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, नागपुर में बढ़ते कोरोना के बाद लॉकडाउन का एलान
Source: IOCL

























