एक्सप्लोरर

Bengaluru-Mysuru Expressway: 119 किमी लंबा, डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर, लागत 8480 करोड़... जानें क्यों खास है बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे

Bangalore-Mysore Expressway: बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन रविवार (12 मार्च) को पीएम मोदी करेंगे. फिलहाल एक्सप्रेस वे पर वाहनों की आवाजाही पर 12 घंटे के लिए रोक लगाई गई है.

Bangalore-Mysore Expressway: कर्नाटक विधानसभा चुनाव (Karnataka Assembly Election) से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) रविवार (12 मार्च) को आईटी और स्टार्ट-अप हब बेंगलुरु और विरासत शहर मैसूरु को जोड़ने वाले एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे. माना जा रहा है कि बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे (Bangalore-Mysore Expressway) कर्नाटक के विकास में अहम योगदान देगा और लोगों को इससे काफी सहूलियत मिलने वाली है. 

खुद केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और पीएम मोदी का मानना है कि यह श्रीरंगपटना, कूर्ग, ऊटी और केरल जैसे क्षेत्रों तक पहुंच में सुधार करेगा. इतना ही नहीं इससे पर्यटन क्षमता में भी काफी बढ़ोतरी होगी. पीएम मोदी के एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने से पहले आपको एक्सप्रेसवे के बारे में कुछ जरूरी बातें पता होनी चाहिए. चलिए हम आपको बताते हैं इस एक्सप्रेसवे की क्या कुछ खासियत है और यह क्यों इतना खास माना जा रहा है. सबसे पहले तो यह लोगों का काफी ज्यादा समय बचाने वाला है. 

क्या हैं एक्सप्रेसवे की खासियत 

  • NH-275 पर 118 किलोमीटर का बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे एक दस लेन का एक्सेस-नियंत्रित राजमार्ग है. यह कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु और राज्य की सांस्कृतिक राजधानी मैसूरु के बीच यात्रा के समय को तीन घंटे से घटाकर 75-90 मिनट कर देगा. 
  • एक्सप्रेसवे में नौ बड़े पुल, 42 छोटे पुल, 64 अंडरपास, 11 ओवरपास और चार रेल ओवर ब्रिज हैं. राजमार्ग के साथ कस्बों में यातायात की भीड़ से बचने के लिए इसमें बिदादी, रामनगर-चन्नापटना, मद्दुर, मांड्या और श्रीरंगपटना के आसपास पांच बाईपास हैं. 
  • ऊटी, वायनाड, कोझिकोड, कूर्ग और कन्नूर जैसी जगहों पर विकेंट मनाने के लिए यह एक्सप्रेसवे यात्रा के समय को कम कर देगा. एक्सप्रेसवे न केवल कर्नाटक में बल्कि तमिलनाडु और केरल में भी पर्यटन को बढ़ावा देने की क्षमता रखता है. 
  • एक्सप्रेसवे पर कार/जीप/वैन के लिए टोल शुल्क सिंगल ट्रेवल के लिए 135 रुपये और एक दिन के अंदर ही वापसी करने पर 205 रुपये है. मासिक पास के लिए 4,525 रुपये प्रस्तावित किया गया था, जिसमें एक महीने में 50 यात्राएं शामिल होंगी. मैसूरु के सांसद प्रताप सिम्हा ने कहा है कि कारों सहित एलएमवी को बेंगलुरु से मैसूर तक की पूरी यात्रा के लिए 250 रुपये का टोल देना पड़ेगा. 
  • NHAI ने एक्सप्रेसवे पर दोपहिया वाहनों और धीमी गति से चलने वाले वाहनों को प्रतिबंधित करने की योजना बनाई है. NHAI के अधिकारियों ने कहा कि यह दुर्घटनाओं को रोकने के लिए है क्योंकि वे ज्यादा असुरक्षित हैं. 

एक्सप्रेसवे के निर्माण से जुड़ी बातें 

  • परियोजना की अनुमानित लागत- 8,066 करोड़ रुपये
  • एक्सप्रेसवे की लंबाई: 119 KM
  • एक्सप्रेसवे पर कुल लेन: 6 से 10
  • मंत्रालय: सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय
  • मॉडल: हाइब्रिड वार्षिकी मॉडल (HAM)

ये भी पढ़ें: 

पीएम मोदी का कर्नाटक दौरा आज, मैसूर-बेंगलुरु एक्सप्रेसवे की मिलेगी सौगात, देखिए तोहफे की पूरी टाइमलाइन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
‘क्या अमित शाह अब पटेल से भी बड़े हो गए...’, वंदे मातरम विवाद पर भड़के खेड़ा
‘क्या अमित शाह अब पटेल से भी बड़े हो गए...’, वंदे मातरम विवाद पर भड़के खेड़ा
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
एक दूसरे के बारे में क्या सोचते हैं भारत-पाक के लोग? सर्वे में हुआ खुलासा
एक दूसरे के बारे में क्या सोचते हैं भारत-पाक के लोग? सर्वे में हुआ खुलासा

वीडियोज

Govinda-Sunita Divorce पर बड़ा Update! Sunita ने वापस लिया Divorce Case?
Amitabh Bachchan को मिली थी ‘बहुत लंबे हो’ की ताना, फिर ऐसे बने Bollywood के महानायक
8 साल बाद साथ आएंगे Salman Khan और Shah Rukh Khan, Asha Bhosle को देंगे खास Tribute
Aamrapali Dubey ने Nirahua संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Akshara Singh को लेकर हुईं Emotional
Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
इस राज्य में अब खाने का तेल खुले में नहीं बिकेगा, लगा बैन
इस राज्य में अब खाने का तेल खुले में नहीं बिकेगा, लगा बैन
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget