एक्सप्लोरर

8 अप्रैल को विपक्षी नेताओं से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करेंगे पीएम मोदी, टीएमसी नहीं होगी शामिल

टीएमसी का आरोप, पहले उनके कहने पर संसद में चर्चा नहीं कराई गई थी. उम्मीद की जा रही है कि बैठक में कोरोना और लॉकडाउन पर चर्चा होगी.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप से देशवासियों को बचाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके लिए अलग-अलग राज्य के मुख्यमंत्रियों समेत अन्य क्षेत्र के लोगों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए बैठक कर रहे हैं. इसी कड़ी में पीएम मोदी 8 अप्रैल को विपक्षी दलों के नेताओं से बैठक करेंगे. वहीं इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग वाली बैठक में शामिल होने से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने इनकार कर दिया है.

ग़ौरतलब है कि पीएम मोदी संसद में विभिन्न पार्टियों के नेताओं के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये संवाद करेंगे. संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने बताया कि प्रधानमंत्री आठ अप्रैल को सुबह 11 बजे सदन में उन विभिन्न पार्टियों के नेताओं से बातचीत करेंगे जिनके लोकसभा और राज्यसभा में पांच या इससे अधिक सदस्य हैं.

उम्मीद की जा रही है कि बैठक के दौरान राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन सहित कोरोना वायरस के संकट पर इस दौरान चर्चा होगी. लॉकडाउन के बाद विपक्षी नेताओं के साथ प्रधानमंत्री का यह पहला संवाद है. वह गैर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) शासित राज्यों सहित सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से संवाद कर चुके हैं.

टीएमसी का बैठक में शामिल होने से इनकार

टीएमसी के सूत्रों ने बताया कि कई दिनों से पार्टी कोरोना वायरस के संक्रमण पर संसद में चर्चा की मांग कर रही थी. लेकिन संसद में इस बारे में चर्चा नहीं की गई. ममता बनर्जी की पार्टी के वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘तृणमूल कांग्रेस बैठक में शामिल नहीं होगी. हम मार्च महीने से ही कोरोना वायरस संक्रमण के मुद्दे पर संसद और सर्वदलीय बैठक में चर्चा की मांग कर रहे थे लेकिन वह कभी नहीं हुई. टीएमसी के नेता ने कहा है कि क्या अब बैठक फ़ोटो खिंचवाने के लिए कराई जा रही है. टीएमसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विभिन्न दलों के नेताओं के साथ आठ अप्रैल को होने वाले संवाद में शामिल नहीं होगी. पार्टी सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 साल से SC में 10 हजार से ज्यादा केस पेंडिंग, HCs में 80 हजार से ज्यादा लंबित
10 साल से SC में 10 हजार से ज्यादा केस पेंडिंग, HCs में 80 हजार से ज्यादा लंबित
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
बस्तर के जिस गांव में नक्सलियों ने उड़ा दिया था स्कूल, वहां 21 साल की दीपा ने पास की NEET परीक्षा
बस्तर के जिस गांव में नक्सलियों ने उड़ा दिया था स्कूल, वहां 21 साल की दीपा ने पास की NEET परीक्षा
‘मार्क जुकरबर्ग मांगे माफी’, PM मोदी के वीडियो विवाद पर बोले संसदीय समिति चीफ
‘मार्क जुकरबर्ग मांगे माफी’, PM मोदी के वीडियो विवाद पर बोले संसदीय समिति चीफ

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
Opinion: गजब होई गवा! Gen Z ने बदल दी विरोध की भाषा
Opinion: गजब होई गवा! Gen Z ने बदल दी विरोध की भाषा
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
Embed widget