एक्सप्लोरर

Good Governance: काशी में बीजेपी शासित राज्यों के सीएम के साथ गुड गवर्नेंस पर चर्चा करेंगे पीएम मोदी, जानें किस सीएम को मिलेगा सबसे ज्यादा समय

Pm Modi Good Governance: काशी में बीजेपी शासित राज्यों के सीएम के साथ पीएम मोदी गुड गवर्नेंस पर चर्चा करेंगे. जानें किसे मिलेगा सबसे ज्यादा समय.

काशी के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे और गुड गवर्नेंस पर चर्चा करेंगे. इस दौरान ग्यारह राज्यों के मुख्यमंत्री अपने काम काज के बारे में बतायेंगे. सबको अपने प्रदेश में चल रहे एक बड़ी योजना के बारे में विस्तार से बताने को कहा गया है. जिन राज्यों में बीजेपी की सरकारें हैं पीएम मोदी वहां के काम काज की रिपोर्ट लेना चाहते हैं. 

गुड गवर्नन्स पर जानकारी दें

खबर है कि सभी ग्यारह सीएम बारी-बारी से पीएम के सामने अपना प्रेज़ेंटेशन देंगे. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक़ सबसे लंबा समय यूपी के सीएम योगी आदित्य नाथ को दिया गया है. पीएम के साथ मुख्यमंत्रियों की बैठक सवेरे 9 बजे शुरू होगी. ये मीटिंग क़रीब तीन बजे तक चलेगी. पीएम दोपहर का खाना भी मुख्यमंत्रियों के साथ ही खाएंगे. आज सबसे पहले सभी मुख्यमंत्री एक साथ काशी विश्वनाथ कॉरिडोर जाएंगे और बाबा विश्वनाथ की पूजा अर्चना करेंगे.

बता दें कि प्रधानमंत्री ने 13 दिसंबर को काशी विश्वनाथ कॉरीडोर को देश को समर्पित कर दिया है. सभी मुख्यमंत्री 15 दिसंबर को शिव की नगरी काशी से राम की नगरी अयोध्या भी जाएंगे. BJP शासित 11 राज्यों के मुखिया अपनी पत्नियों के साथ रामलला  के दरबार में हाजिरी लगाएंगे और पीएम के 'वोकल फॉर लोकल' आवाहन के तहत अयोध्या के स्थानीय बाजार में खरीदारी भी करेंगे.

काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर है पीएम का ड्रीम पोजेक्ट

दरअसल, काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है. इसकी शुरुआत उन्होंने मार्च 2019 में की थी. इसके करीब पौने तीन साल बाद अब प्रधानमंत्री मोदी 13 दिसंबर को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का लोकार्पण किया. कॉरिडोर लोकार्पण का कार्यक्रम बहुत ही भव्य तरीके से किया गया.

PM Modi In Varanasi: 'काशी दर्शन' के लिए रात में निकले पीएम मोदी, वाराणसी रेलवे स्टेशन का लिया जायजा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिसीमन पर CM विजय ने ले लिया यू-टर्न? पी चिदंबरम ने भी साफ किया रुख
परिसीमन पर CM विजय ने ले लिया यू-टर्न? पी चिदंबरम ने भी साफ किया रुख
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन पर CM विजय ने ले लिया यू-टर्न? पी चिदंबरम ने भी साफ किया रुख
परिसीमन पर CM विजय ने ले लिया यू-टर्न? पी चिदंबरम ने भी साफ किया रुख
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget