एक्सप्लोरर

Presidential Election 2022: पीएम मोदी ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए किया वोट, CM-MP की भी लगी है कतार

Presidential Election 2022: राष्ट्रपति चुनाव 2022 के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने अपना वोट डाल दिया है. देश के इस सबसे बड़े संवैधानिक पद के लिए वोट देने के लिए मुख्यमंत्री व सांसदों भी कतार में लगे हैं.

Presidential Election 2022: राष्ट्रपति चुनाव 2022 के लिए सोमवार 18 जुलाई को मतदान हो रहा है. इस कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने राष्ट्रपति चुनाव में मतदान (Vote) किया. देश के 15वें राष्ट्रपति का चुनाव के लिए पीएम के साथ ही तमाम सांसद (MP) भी अपना वोट डालने के लिए कतार में दिखे. उधर राज्य के सीएम, विधायक (MLA) अपनी राज्य विधानसभाओं से वोट डाल रहे हैं. ये भी चुनावों के लिए निर्वाचक मंडल का भी हिस्सा है. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अपना वोट डाला. 

तय मानी जा रही द्रौपदी मुर्मू  की जीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने सुबह 10 बजे से शुरू हुए हुए राष्ट्रपति चुनाव में मतदान (Vote) किया. साल 2022 के राष्ट्रपति चुनावों में एनडीए (NDA) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू  (Draupadi Murmu) की जीत बेहद आसान और तय मानी जा रही है. उनकी ये जीत उन्हें पहली आदिवासी राष्ट्रपति और देश की अब तक की सबसे कम उम्र की राष्ट्रपति बना देगी. 64 साल की उम्र में वह भारत की अब तक की सबसे कम उम्र की राष्ट्रपति बनने के लिए भी तैयार हैं. मुर्मू को कुल वोटों का लगभग 62 फीसदी हासिल करने की उम्मीद है. इसकी वजह है कई क्षेत्रीय दलों ने भी उनकी उम्मीदवारी के लिए अपने समर्थन की घोषणा की है.

 

मतों की गिनती तीन दिन बाद

वोटों की गिनती 21 जुलाई को होगी और नए राष्ट्रपति 25 जुलाई को शपथ लेंगे. पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha ) द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ संयुक्त विपक्ष के उम्मीदवार हैं. संसद परिसर (Parliament) के अंदर एक मतदान केंद्र बनाया गया है. जहां संसद सदस्य अपना वोट डालेंगे. राज्यसभा के महासचिव इस चुनाव के लिए रिटर्निंग ऑफिसर हैं. राष्ट्रपति का चुनाव इलेक्टोरल कॉलेज के सदस्यों द्वारा किया जाता है, जिसमें संसद के निर्वाचित सदस्य और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी सहित सभी राज्य विधानसभाओं के सदस्य होते हैं. मनोनीत संसद सदस्य, राज्य विधानसभाओं और विधान परिषद के सदस्य मतदान के लिए पात्र नहीं हैं. राष्ट्रपति चुनाव में कुल 776 सांसद और 4,033 विधायक मतदान करेंगे. जहां राष्ट्रपति का चुनाव आज हो रहा है जबकि उपराष्ट्रपति का चुनाव (Vice Presidential Election) छह अगस्त को होगा.

ये भी पढ़ें: 

Presidential Election 2022: राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज होगा मतदान, जानिए किसका पलड़ा है भारी और कब आएंगे नतीजे

Presidential Election Live: वोटिंग के बीच यशवंत सिन्हा बोले- राष्ट्रपति चुनाव में पैसे का खेल, प्रजातंत्र बचाने के लिए मुझे करें वोट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live Updates: 'राजा की जान तोते में होती है', CJP के आशुतोष रांका का PM मोदी पर निशाना
LIVE: 'राजा की जान तोते में होती है', CJP के आशुतोष रांका का PM मोदी पर निशाना
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
'ये शांति भंग...', क्या अब प्रदर्शन नहीं करेंगे CJP के नेता? दावों पर आया पार्टी का बयान
'ये शांति भंग...', क्या अब प्रदर्शन नहीं करेंगे CJP के नेता? दावों पर आया पार्टी का बयान

वीडियोज

Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
Embed widget