एक्सप्लोरर

Presidential Election 2022: राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज होगा मतदान, जानिए किसका पलड़ा है भारी और कब आएंगे नतीजे

Presidential Election 2022: राष्ट्रपति चुनाव के लिए सोमवार को मतदान होना है. जिसके लिए संसद में भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

Presidential Election 2022: राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज मतदान होना है. 21 जुलाई को परिणाम घोषित होने के बाद 25 जुलाई 2022 को नए राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण समारोह होगा. कल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. संसद भवन के कमरा नम्बर-63 में 6 बूथ बनाए गए हैं. जिसमें एक दिव्यांग वोटर के लिए है. अलग-अलग राज्यों के कुल 9 विधायक संसद भवन में वोट करेंगे. यूपी से 4, त्रिपुरा से 2, असम से 1, ओडिसा से 1, हरियाणा से 1 जबकि 42 सांसद विधानसभाओं में वोट करेंगे. 

राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की ओर से द्रौपदी मुर्मू उम्मीदवार हैं. द्रौपदी मुर्मू आदिवासी समुदाय से आती हैं. मुर्मू अनुसूचित जनजाति से संबंधित दूसरी व्यक्ति हैं, जिन्हें भारत के राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार के रूप में नामित किया गया है. उन्होंने इससे पहले 2015 से 2021 तक झारखंड के नौवें राज्यपाल के रूप में कार्य किया है. अगर द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति चुनाव में जीतती हैं तो वे राष्ट्रपति बनने वाली पहली आदिवासी महिला होंगी. 

यशवंत सिन्हा हैं विपक्ष के उम्मीदवार

वहीं विपक्ष की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को उम्मीदवार बनाया गया है. उन्होंने पूर्व पीएम चंद्रशेखर की सरकार में 1990 से 1991 तक और फिर 1998 से 2002 तक पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में वित्त मंत्री के रूप में कार्य किया हैं. यशवंत सिन्हा ने विदेश मंत्री के रूप में भी कार्य किया. 2018 में पार्टी छोड़ने से पहले वह भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता थे. इसके बाद वो अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए थे. हालांकि राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में चुने जाने से एक दिन पहले उन्होंने टीएमसी छोड़ दी थी. 

एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का पलड़ा भारी

राष्ट्रपति चुनाव एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का पलड़ा भारी माना जा रहा है. उन्हें बीजद, वाईएसआरसीपी, बसपा, अन्नाद्रमुक, तेदेपा, जद (एस), शिरोमणि अकाली दल, शिवसेना और झामुमो जैसे क्षेत्रीय दलों का समर्थन मिला है. द्रौपदी मुर्मू का वोट शेयर लगभग दो-तिहाई तक पहुंचने की संभावना है. 

कितना है सांसद और विधायकों के वोट का मूल्य?

बता दें कि, चुनाव आयोग के मुताबिक इस बार एक सांसद (MP) के वोट का मूल्य 700 है. वहीं अलग-अलग राज्यों में हर विधायक के वोट का मूल्य अलग-अलग होता है. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में हर विधायक (MLA) के वोट का मूल्य 208 है, फिर झारखंड और तमिलनाडु में 176 है. इसके बाद महाराष्ट्र में 175 है. वहीं सिक्किम में प्रत्येक विधायक की वोट का मूल्य सात है, जबकि नगालैंड में ये नौ और मिजोरम में आठ है. मतदान के बाद 21 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे (President Election Result) घोषित किए जाएंगे. 

ये भी पढ़ें- 

Presidential polls: ओडिशा सीएम नवीन पटनायक ने कहा- द्रौपदी मुर्मू 'ओडिशा की बेटी', समर्थन का किया ऐलान

Presidential Election 2022: कल होगा मतदान, यशवंत सिन्हा ने की अपील-अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनें और मुझे वोट दें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
वीजा खत्म, फिर भी भारत में डेरा! द्वारका में नाइजीरियाई नागरिक पकड़ा गया
वीजा खत्म, फिर भी भारत में डेरा! द्वारका में नाइजीरियाई नागरिक पकड़ा गया

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
रवि तेजा की Irumudi ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई सारी डिटेल्स
रवि तेजा की 'इरुमुडी' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?जानें- डिटेल्स
राहुल vs सरकार: पेपर लीक से पेलेट गन तक कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार
राहुल vs सरकार: पेपर लीक से पेलेट गन तक कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget