एक्सप्लोरर

मुद्रा योजना के 100 लाभार्थियों से पीएम मोदी ने आवास पर की मुलाकात

प्रधानमंत्री ने मुद्रा योजना के लाभार्थियों से कहा, "मैं आपसे एक आग्रह करता हूं कि आप बच्चों की शिक्षा पर ध्यान दें."

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि वह एक ऐसा वातावरण बनाना चाहते हैं जहां लोगों की पहचान उनके परिश्रम और एंटरप्रेन्योरशिप के आधार पर बने. उन्होंने कहा कि मुद्रा योजना ने लोगों में आत्मविश्वास का भाव जगाने का काम किया है. पीएम ने अपने आवास पर मुद्रा योजना के तहत वितरीत कर्ज से लाभ पा चुके करीब 100 लोगों से बातचीत के दौरान यह बात कही.

प्रधानमंत्री कार्यालय ने कई ट्वीट करके इसकी जानकारी दी. मोदी ने कहा कि वे इन लोगों में आत्मविश्वास की भावना को देखकर काफी खुशी महसूस कर रहे हैं. इसी उद्देश्य से मुद्रा योजना शुरू की गई थी. वे चाहते हैं कि सभी भारतीय सम्मानपूर्ण जीवन व्यतीत करें.

प्रधानमंत्री ने मुद्रा योजना के लाभार्थियों से कहा, "मैं आपसे एक आग्रह करता हूं कि आप बच्चों की शिक्षा पर ध्यान दें." मोदी ने कहा कि आपका जन्म सुविधाओं के साथ नहीं हुआ, आपने जो हासिल किया है, वह अपने परिश्रम से किया और इसलिए आप दूसरे को प्रेरित करते हैं. उन्होंने कहा कि हमारे यहां निजी क्षेत्र और सार्वजनिक क्षेत्र है. हमारा ध्यान पर्सनल सेक्टर पर है. "हम ऐसा वातावरण बनाना चाहते हैं जहां लोगों की पहचान उनके परिश्रम और एंटरप्रेन्योरशिप के आधार पर बने."

उन्होंने आगे कहा कि उन्हें सभी लाभार्थियों से मिलकर प्रसन्नता हो रही है. प्रधानमंत्री ने मुद्रा योजना के लाभार्थियों से कहा कि आपकी सफलता में यह देखते हैं कि सही नीति और नीयत कितने सारे नागरिकों के जीवन में बदलाव ला सकती है. आपकी सफलता देशभर में लोगों को सफलता के लिये प्रेरित करती है.

प्रधानमंत्री ने ट्वीट करके मुद्रा योजना के कुछ लाभार्थियों का जिक्र भी किया. इसमें उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी के जयापुर के चंद्रबली वर्मा शामिल है जो पाल्टी फार्म का कारोबार चलाते हैं. इनमें फार्मा कंपनी में काम करने वाले विप्लव सिंह के अलावा राजस्थान के कोटा के मनोज सुखलानी, तमिलनाडु के शनमुघ प्रियम, केरल के कन्नूर के पी सिजेश, झारखंड के बोकारो से किरण कुमारी शामिल हैं.

प्रधानमंत्री से मुलाकात करने वाले मुद्रा योजना के लाभार्थियों ने उनके साथ अपने अनुभव भी साझा किए. उल्लेखनीय है कि एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की शुरूआत अप्रैल 2015 में हुई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 Live: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, किसकी जीत-किसकी हार?
LIVE: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, किसकी जीत-किसकी हार?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget