एक्सप्लोरर

PM Modi Uttarakhand Visit: पीएम मोदी का कल केदारनाथ-बदरीनाथ दौरा, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात, ये है पूरा कार्यक्रम 

PM Modi Uttarakhand Visit: प्रधानमंत्री कल सुबह आठ बजे हेलीकॉप्टर से केदारनाथ पहुंचेंगे फिर वहां विकास कार्यों का निरीक्षण करने के बाद बद्रीनाथ जाएंगे. जानें पीएम के दौरे का पूरा कार्यक्रम.

PM Modi Uttarakhand Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को केदारनाथ और बदरीनाथ का दौरा करेंगे और वहां चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण करने के साथ ही कुछ नई परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे. इसके मद्देनजर केदारनाथ-बदरीनाथ में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए गए हैं.

प्रधानमंत्री के दो दिवसीय कार्यक्रम को लेकर जहां अधिकारी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं, वहीं उनके आगमन से दोनों धामों के तीर्थ पुरोहित और वहां मौजूद श्रद्धालु भी उत्साहित हैं. केदारनाथ और बदरीनाथ दोनों मंदिरों को कई क्विंटल फूलों से सजाया गया है.

ये है पीएम मोदी का पूरा कार्यक्रम

-प्रधानमंत्री सुबह करीब आठ बजे हेलीकॉप्टर से पहले केदारनाथ पहुंचेंगे और बाबा केदार के दर्शन और पूजन करेंगे.

-इसके बाद वह 9.7 किलोमीटर लंबे गौरीकुंड-केदारनाथ रज्जूमार्ग परियोजना की आधारशिला रखेंगे.

-अपने ढाई घंटे के कार्यक्रम के दौरान वह आदिगुरु शंकराचार्य की समाधि स्थल के दर्शन भी करेंगे.

-इसके अलावा केदारनाथ में मोदी मंदाकिनी आस्था पथ और सरस्वती आस्था पथ का निरीक्षण करेंगे और वहां चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे.

-इसके बाद प्रधानमंत्री बदरीनाथ धाम पहुंचेंगे और मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करने के बाद रिवरफ्रंट के विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे.

-दोपहर बाद वह बदरीनाथ के निकट स्थित सीमांत माणा गांव में सड़क और रज्जूमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे और लोगों को संबोधित करेंगे.

-इसके बाद वह अराइवल (आगमन) प्लाजा और झीलों के सौंदर्यीकरण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे.

-प्रधानमंत्री शुक्रवार को रात्रि विश्राम बदरीनाथ में करेंगे.

पीएम का दौरा उत्तराखंड के लिए है अहम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री का केदारनाथ-बदरीनाथ का यह दौरा उत्तराखंड के विकास में मील का पत्थर साबित होगा. उन्होंने कहा कि इन जगहों पर शुरू हो रही कनेक्टिविटी परियोजनायें धार्मिक महत्व के स्थानों तक पहुंच को आसान बनाने और बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं.

यह भी पढ़ें:

Congress President Election: कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव रिजल्ट पर सोनिया गांधी ने शशि थरूर से कहा, 'इसमें कोई हैरानी नहीं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे ओवैसी, दायर की याचिका
SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे ओवैसी, दायर की याचिका
सौरव और रांका के जेल भेजे जाने पर भड़की रत्ना सिंह, कहा- 'पुलिस ने कोर्ट में...'
सौरव और रांका के जेल भेजे जाने पर भड़की रत्ना सिंह, कहा- 'पुलिस ने कोर्ट में...'
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
मोदी कैबिनेट देने वाली है दीवाली पर बड़ा तोहफा, कर्मचारियों को मिलेगा बोनस
मोदी कैबिनेट देने वाली है दीवाली पर बड़ा तोहफा, कर्मचारियों को मिलेगा बोनस

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget