एक्सप्लोरर

PM Modi US Visit: अमेरिका और मिस्र के दौरे पर रवाना होंगे पीएम मोदी, विदेश मंत्रालय ने बताया क्या है पूरा शेड्यूल

PM Modi US Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 से लेकर 25 जून तक अमेरिका और मिस्र की यात्रा पर होंगे. इस दौरान उनकी कई अहम बैठकें होंगी और वो भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे.

PM Modi US Visit: पीएम नरेंद्र मोदी 20 जून को अमेरिकी दौरे पर निकल रहे हैं, जहां उनकी अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात होगी. राष्ट्रपति बाइडेन के निमंत्रण पर ही पीएम मोदी अमेरिका दौरे पर जा रहे हैं. अमेरिका के बाद पीएम मोदी मिस्र के दौरे पर भी जाएंगे. वो 20 से 25 जून तक अमेरिका और मिस्र के दौरे पर होंगे. इस दौरान पीएम कई अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और कई अहम मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है. विदेश मंत्रालय की तरफ से पीएम मोदी के इस दौरे को लेकर जानकारी साझा की गई है. 

ये होगा पीएम मोदी का शेड्यूल
पीएम मोदी 21 जून को न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद 22 जून को व्हाइट हाउस में उनका औपचारिक स्वागत होगा और पीएम मोदी के सम्मान में स्टेट डिनर का आयोजन किया जाएगा. इसके बाद प्रधानमंत्री 23 जून को कम्यूनिटी इवेंट में भारतीय समुदाय के लोगों को भी संबोधित करेंगे, जिसकी पूरी तैयारियां हो रही हैं. 

विदेश मंत्रालय ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी प्रतिनिधि सभा के स्पीकर केविन मैकार्थी और सीनेट के स्पीकर चार्ल्स शूमर समेत कई सांसदों के निमंत्रण पर 22 जून को अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे. इसके एक दिन बाद यानी 23 जून को अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन, मोदी के सम्मान में लंच की मेजबानी करेंगे. 

प्रधानमंत्री के तौर पर मिस्र की पहली यात्रा
पीएम मोदी आधिकारिक बैठकों के अलावा कई बड़ी कंपनियों के सीईओ और अन्य अधिकारियों के साथ भी बातचीत करेंगे. अपनी दो देशों की यात्रा के दूसरे चरण के तहत प्रधानमंत्री मोदी 24 से 25 जून तक मिस्र की राजकीय यात्रा पर काहिरा जाएंगे. मोदी मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी के निमंत्रण पर यह यात्रा कर रहे हैं. अल-सीसी ने भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की थी और उसी समय उन्होंने प्रधानमंत्री को मिस्र यात्रा के लिए आमंत्रित किया था. यह प्रधानमंत्री के तौर पर मोदी की मिस्र की पहली यात्रा होगी. 

(इनपुट- भाषा से भी)

ये भी पढ़ें - महाराष्ट्र में फिर जागा औरंगजेब का 'जिन्न'! कोल्हापुर के बाद अब लातूर में बवाल, एक आरोपी गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विझिंजम पोर्ट से शुरू हुए इग्जिम ऑपरेशंस, खुला केरल के वैश्विक व्यापार का नया द्वार
विझिंजम पोर्ट से शुरू हुए इग्जिम ऑपरेशंस, खुला केरल के वैश्विक व्यापार का नया द्वार
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget