एक्सप्लोरर

PM Modi US Visit: पीएम मोदी का अमेरिका दौरा, जानिए किससे मिलेंगे, कब-कहां संबोधित करेंगे

पीएम मोदी आज पांच दिनी अमेरिकी यात्रा पर रवाना होंगे. संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र में भाग लेने के साथ-साथ अन्य देश के नेताओं के साथ मुलाकात करेंगे.

PM Modi US Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे अमेरिका के लिए रवाना होंगे और 26 सितंबर को भारत लौटेंगे. उनके साथ विदेश मंत्री, एनएसए सहित एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी अमेरिका जाएगा. पांच दिनों के अमेरिका दौरे के दौरान पीएम मोदी क्वाड समिट, कोविड ग्लोबल समिट में हिस्सा लेंगे. संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र को भी संबोधित करेंगे. बाइडेन के अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के बाद पीएम मोदी की उनसे पहली मुलाकात होगी. 

23 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की मुलाकात होगी. एपल के सीईओ टिम कुक से भी मिलेंगे. 24 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच द्विपक्षीय बातचीत होगी. अफगानिस्तान, आतंकवाद, सुरक्षा, व्यापार समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी. 

पीएम का अमेरिका दौरा 

  • 22 सितंबर- अमेरिका के लिए रवाना
  • 23 सितंबर- अमेरिका पहुंचेंगे
  • 23 सितंबर- ऑस्ट्रेलिया, जापान के पीएम से मुलाकात
  • 24 सितंबर- पीएम मोदी और बाइ़डन की मुलाकात
  • 24 सितंबर- क्वाड बैठक में हिस्सा लेंगे पीएम
  • 25 सितंबर- UNGA में पीएम मोदी का संबोधन
  • 26 सितंबर- स्वदेश लौटेंगे पीएम मोदी

अमेरिका में पीएम मोदी किन मुद्दों पर करेंगे चर्चा
पीएम मोदी और बाइडेन के बीच होने वाली द्विपक्षीय वार्ता में कट्टरपंथ, उग्रवाद, सीमा पार आतंकवाद और वैश्विक आतंकी नेटवर्क को खत्म करने की आवश्यकता पर चर्चा की उम्मीद है. द्विपक्षीय संबंधों में अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ बैठक भी शामिल है. उपराष्ट्रपति के साथ पीएम मोदी की यह पहली औपचारिक बातचीत होगी. बैठक के दौरान अफगानिस्तान के घटनाक्रम पर भी चर्चा होने की संभावना है.

अमेरिकी नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता करने के अलावा प्रधानमंत्री वॉशिंगटन में 24 सितंबर को 'क्वाड' सम्मेलन में भी भागीदारी करेंगे, जिसमें समकालिन वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर व्यापक रूप से चर्चा की जाएगी. पीएम मोदी अमेरिका में क्वाड समूह की पहली बैठक में पहली बार आमने-सामने की मीटिंग में शामिल होंगे. इस समूह में ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका भी शामिल है. वॉशिंगटन में अपनी बैठकों के बाद मोदी 25 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा में शरीक होने के लिए न्यूयॉर्क की यात्रा करेंगे. प्रधानमंत्री के न्यूयॉर्क में 25 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा की उच्च स्तरीय आम बहस को संबोधित करने का कार्यक्रम है.

ये भी पढ़ें-
उमा भारती ने ब्यूरोक्रेसी वाले बयान पर सुनाया लालू यादव का एक किस्सा, नौकरशाहों से की खास अपील

Vaccine Discrimination: भारत की ब्रिटेन को चेतावनी, कहा- समाधान करें, नहीं तो हम भी वैसे ही कदम उठाएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, आज सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, आज सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
‘21वीं सदी कैसी होगी, ये...’ भारत-अमेरिका की साझेदारी पर बोले मार्को रुबियो
‘21वीं सदी कैसी होगी, ये...’ भारत-अमेरिका की साझेदारी पर बोले मार्को रुबियो
‘डबल इंजन कुछ और नहीं...’, यूसुफ पठान का प्लॉट विवाद खत्म होते ही TMC का BJP पर हमला
‘डबल इंजन कुछ और नहीं...’, यूसुफ पठान का प्लॉट विवाद खत्म होते ही TMC का BJP पर हमला
नवीन पटनायक ने की सौरव-आशुतोष की रिहाई की मांग, बोले- ‘राष्ट्रीय झंडा फहराना...’
नवीन पटनायक ने की सौरव-आशुतोष की रिहाई की मांग, बोले- ‘राष्ट्रीय झंडा फहराना...’

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget