एक्सप्लोरर

मई के पहले हफ्ते में जर्मनी, डेनमार्क और फ्रांस के दौरे पर जाएंगे PM Modi, ये होगा एजेंडा

PM Modi Europe Visit: रूस-यूक्रेन युद्ध पर भारतीय रुख से लेकर रूस से तेल खरीद पर उठाए जा रहे सवालों के बीच अगले एक पखवाड़े में भारत और यूरोप के बीच शिखर संवाद का सिलसिला नज़र आएगा.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर भारतीय रुख से लेकर रूस से तेल खरीद पर उठाए जा रहे सवालों के बीच अगले एक पखवाड़े में भारत और यूरोप के बीच शिखर संवाद का सिलसिला नज़र आएगा. इस कड़ी में जहां ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और यूरोपीय संघ की प्रमुख उरसुला वान दर लियां जैसे नेता भारत आ रहे हैं. 

वहीं मई के पहले हफ्ते में पीएम मोदी तीन देशों के यूरोप दौरे पर होंगे. साल 2022 के इस अपने पहले विदेश दौरे में पीएम मोदी जर्मनी, डेनमार्क और फ्रांस यात्रा पर जाएंगे. पीएम की इस यूरोप यात्रा के एजेंडा में द्विपक्षीय संबंधों से लेकर क्षेत्रीय समीकरणों और व्यापार-निवेश तक कई अहम मुद्दे हैं.

यूरोप-भारत जानते हैं एक-दूसरे की अहमियत

कूटनीतिक सूत्रों के अनुसार यूरोप और भारत एक-दूसरे की अहमियत जानते हैं. यही वजह है कि दोनों ही तरफ इस बात का एहसास है कि उच्च स्तरीय संवाद और बातचीत के ज़रिए एक-दूसरे के पक्ष को समझते हुए आगे बढ़ा जाए. ताकि साझेदारी की अहम परियोजनाएं प्रभावित न हों. भारत के लिए यूरोपीय संघ तीसरा सबसे बड़ा कारोबारी साझेदार है. वहीं यूरोप के लिए भी भारत न केवल एक बड़ा बाज़ार है बल्कि सप्लाई चेन मज़बूत बनाने की कोशिशों का केंद्र भी है. भारत और यूरोप के बीच बीते साल ही व्यापक व्यापारिक समझौते को लेकर बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ है.

हालांकि कूटनीतिक सूत्रों के मुताबिक पीएम के इस दौरे की तैयारियों को अभी अंतिम रूप दिया जा रहा है. ऐसे में अगर कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ तो पीएम 1-5 मई तक तीनों यूरोपीय देशों की यात्रा पर होंगे. 

जर्मनी में जहां पीएम मोदी नए जर्मन चांसलर ओलोफ शुल्टज के साथ उच्च स्तरीय मुलाकात करेंगे.दोनों नेताओं के बीच यह पहली आमने-सामने की मुलाक़ात होगी. वहीं डेमनार्क में भारत-नॉर्डिक क्षेत्र देशों के बीच शिखर वार्ता के साथ ही मोदी की कई अहम द्विपक्षीय मुलाकातें होनी हैं. यूरोप के नॉर्डिक क्षेत्र में डेनमार्क के अलावा फ़िनलैंड, स्वीडन, नॉर्वे, आइसलैंड आदि देश आते हैं.

भारतीय समुदाय को करेंगे संबोधित

डेनमार्क यात्रा के दौरान पीएम मोदी कोपनहेगन में भारतीय समुदाय के लोगों के साथ भी संवाद करेंगे. लंबे अर्से बाद पीएम विदेशी धरती पर भारतीय मूल के लोगों से संवाद करते नज़र आएंगे. गौरतलब है कि पीएम की डेनमार्क यात्रा से पहले भारत के हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड से मोटे धान का निर्यात शुरू किया गया है. 

यूरोप के देशों में भारत अपने कृषि उत्पादों के लिए बड़ा बाज़ार देख रहा है. बीते साल भारत अक्टूबर में भारत दौरे पर आईं डेनमार्क की पीएम मेते फ्रेड्रिकसन की यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच जलवायु परिवर्तन, गैर-पारंपरिक ऊर्जा तकनीक से लेकर कृषि तक कई क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा हुई थी.

पीएम मोदी का पेरिस दौरा भी अहम

यूरोप दौरे के कड़ी में पीएम फ्रांस भी जाएंगे. राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के चुनाव अभियान के बीच पीएम मोदी के छोटे पेरिस दौरे को भी अहम माना जा रहा है. ध्यान रहे कि राष्ट्रपति मैक्रों ने भारत-फ्रांस संबंधों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. पीएम की इस यात्रा में भारत और फ़्रांस के बीच नए निवेश और व्यापार समझौतों पर दस्तख़त की उम्मीद की जा रही है. यूरोपीय संघ की प्रमुख उरसुला वान दर लियां के 24-25 अप्रैल की भारत यात्रा और उससे पहले ब्रिटिश पीएम की 21-22 अप्रैल के भारत दौरे में भी शीर्ष संवाद की कड़ी को बढ़ाने की ही क़वायद होगी.

गौरतलब है कि यूरोपीय देश यूक्रेन युद्ध के मद्देनज़र भारत से रूस के खिलाफ सख़्त रुख़ अपनाने और अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों में शामिल होने का आग्रह कर रहे हैं. वहीं बीते दिनों भारत ने रूस से जारी तेल ख़रीद के मामले में यूरोपीय संघ के फ़ैसलों पर भी तंज किया था. 

अमेरिका में हुई 2+2 वार्ता के दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारत को दी जा रही सलाहों और नसीहतों पर कहा था कि जितना तेल यूरोप एक दोपहर में रूस से ख़रीदता है उतना तेल भारत एक महीने में लेता है. लिहाज़ा नसीहतें देने वाले तथ्य भी देख लें.

ये भी पढ़ें: 

Alwar Temple Demolition: मास्टर प्लान के नाम पर कार्रवाई करने वालों पर गिरी गाज, तीन अधिकारी निलंबित, BJP ने की ये मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार की तिरहुत शिक्षक सीट से जीती BJP, 4 राज्यों में MLC चुनाव के नतीजे आना शुरू
LIVE: बिहार की तिरहुत शिक्षक सीट से जीती BJP, 4 राज्यों में MLC चुनाव के नतीजे आना शुरू
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Matrize Survey: PM मोदी पर खरगे का विवादित बयान, लोगों ने कहा- ‘गरिमा और सनातन संस्कृति’ का है अपमान
Matrize Survey: PM मोदी पर खरगे का विवादित बयान, लोगों ने कहा- ‘गरिमा और सनातन संस्कृति’ का है अपमान
ऑनलाइन सट्टेबाजी के 2300 करोड़ के खेल में ED की बड़ी कार्रवाई, 23.35 करोड़ की संपत्ति अटैच
ऑनलाइन सट्टेबाजी के 2300 करोड़ के खेल में ED की बड़ी कार्रवाई, 23.35 करोड़ की संपत्ति अटैच

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Embed widget