एक्सप्लोरर

26 और 27 मार्च को बांग्लादेश के दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, बंगाल चुनाव पर रहेगी पैनी नजर

आगामी 26 और 27 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बांग्लादेश के दौरे पर रहेंगे. बांग्लादेश के विदेश मंत्री एके अब्दुल मोमिन ने शनिवार को इस बारे जानकारी दी. वे वहां बांग्लादेश के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होंगे. पीएम मोदी वहां के हिन्दू मंदिरों का भी भ्रमण करेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बांग्लादेश के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होंगे. वे आगामी 26 और 27 मार्च को बांग्लादेश के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह वहां बने भारतीय मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना भी करेंगे. पीएम मोदी के इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं. वहीं, बांग्लादेश के विदेश मंत्री एके अब्दुल मोमिन ने शनिवार को पीएम मोदी के बांग्लादेश दौरे की जानकारी दी.

बांग्लादेश की 50वीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन होने जा रहा है. पीएम मोदी इस कार्यक्रम के साथ-साथ बंगबंधु शेख मुजीबुर्रहमान की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल होंगे. 17 से 27 मार्च तक होने वाले इस कार्यक्रम में मालदीव और नेपाल के राष्ट्रपति भी शामिल होंगे. इसके अलावा, भूटान और श्रीलंका के प्रधानमंत्री भी उपस्थित राहेंगे.

बांग्लादेश में रहकर रखेंगे बंगाल चुनाव पर नजर 

रिपोर्ट के मुताबिक, पीएम मोदी 26 मार्च को ढाका जाएंगे. वहीं, 27 मार्च को सतखिरा और गोपालगंज के ओरकंडी में स्थित हिन्दू मंदिरों का भी दौरा करेंगे. वह वहां जाकर पूजा अर्चना करेंगे. साथ ही एक कार्यक्रम में शामिल होंगे. बांग्लादेश की धरती से पीएम मोदी का हर संदेश सीधे पश्चिम बंगाल भी पहुंचेगा, जहां 27 मार्च को पहले चरण के लिए 30 सीटों पर मतदान होना है. वहीं असम में भी इसी दिन पहले फेज में 47 सीटों पर चुनाव होना है. इसीलिए पीएम मोदी के बांग्लादेश दौरे को बंगाल चुनाव से भी जोड़ कर देखा जा रहा है.

मतुआ समुदाय के लोगों से करेंगे मुलाकात 

बांग्लादेश की आजादी से पहले अत्याचार से परेशान होकर बड़ी आबादी ने पश्चिम बंगाल का रुख किया था, जिसमें मतुआ समुदाय भी शामिल है. ऐसा माना जा रहा है कि पीएम के दौरे से अप्रत्यक्ष रूप से बंगाल में सत्ता की कुंजी कहे जाने वाले मतुआ समाज को साधने की कोशिश होगी. पश्चिम बंगाल में मतुआ समाज की अच्छी ताकत है. साल 1947 के बाद मतुआ समुदाय पश्चिम बंगाल के तीन जिलों नॉर्थ 24 परगना, साउथ 24 परगना और नदिया में आकर बसा. बंगाल की 294 में से सिर्फ 21 सीटों पर मतुआ वोटर प्रभाव डालते हैं. 21 सीटों पर भले मतुआ आबादी करीब सोलह फीसदी हो लेकिन मतुआ समाज हमेशा से किंग मेकर की भूमिका में रहा है.

ये भी पढ़ें :-

कंधार विमान हाईजैक कांड में यात्रियों की रिहाई के लिए खुद को आतंकियों को सौंपना चाहती थीं ममता बनर्जी: सिन्हा

नंदीग्राम में राकेश टिकैत बोले- अगला टारगेट संसद पर फसल बेचने का होगा, यहीं मंडी खुलेगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति
दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति
'रद्द हो संसद सदस्यता', TMC के बागी MPs के खिलाफ SC पहुंचे अभिषेक बनर्जी
'रद्द हो संसद सदस्यता', TMC के बागी MPs के खिलाफ SC पहुंचे अभिषेक बनर्जी
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
BJP के मीडिया प्रभारी बने रहेंगे अनिल बलूनी, लेकिन बदल उनकी पूरी टीम
BJP के मीडिया प्रभारी बने रहेंगे अनिल बलूनी, लेकिन बदल उनकी पूरी टीम

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget