एक्सप्लोरर

नंदीग्राम में राकेश टिकैत बोले- अगला टारगेट संसद पर फसल बेचने का होगा, यहीं मंडी खुलेगी

नंदीग्राम में राकेश टिकैत में एक बार फिर दोहराया है कि जब तक कानून वापस नहीं होगा और बंगाल के किसान को जब तक MSP पर रेट नहीं मिलेगा. तब तक दिल्ली बॉर्डर से किसान नहीं हटेंगे.

कोलकाता: दिल्ली में नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान अब बंगाल तक पहुंच गए हैं. संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने शनिवार को कोलकाता और नंदीग्राम में महापंचायतों को आयोजन किया. यहां आंदोलनकारी किसानों ने पश्चिम बंगाल के लोगों से आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी को वोट नहीं देने का आग्रह किया.

किसान नेता और भारतीय किसान यूनियन के प्रमुख राकेश टिकैत महापंचायत में शामिल होने के लिए दिन में राज्य पहुंचे. यहां टिकैत ने कहा, 'संयुक्त किसान मोर्चा ने जिस दिन तय कर लिया, उस दिन संसद के सामने एक मंडी खुल जाएगी. अगला टारगेट संसद पर फसल बेचने का होगा. संसद में मंडी खुलेगी. पीएम ने कहा है कि मंडी के बाहर कही भी सब्जी बेच लो. ट्रैक्टर दिल्ली में घुसेंगे. हमारे पास साढे़ तीन लाख ट्रैक्टर हैं और 25 लाख किसान हैं.'

नंदीग्राम में भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा, 'बंगाल के लोगों को संदेश है कि भारत सरकार ने देश को लूट लिया है उन्हें वोट नहीं करना. अपने बंगाल को बचाना. अगर कोई वोट मांगने आए तो उनसे पूछना कि हमारा MSP कब मिलेगा, धान की कीमत 1850 हो गई है वो कब मिलेगी?'

"बीजेपी को वोट मत देना" टिकैत ने आरोप लगाया कि केंद्र में बीजेपी की अगुवाई वाली सरकार किसानों और उनके आंदोलन की रीढ़ तोड़ने पर आमादा है. उन्होंने कहा कि यह 'जन-विरोधी' सरकार है. उन्होंने कहा, 'बीजेपी को वोट मत देना. अगर उन्हें वोट दिया गया तो वे आपकी जमीन बड़े कॉर्पोरेट्स और उद्योगों को दे देंगे और आपको भूमिहीन बना देंगे. वे आपकी आजीविका दांव पर लगाकर देश के बड़े उद्योगपति समूहों को जमीन सौंप देंगे और आपको खतरे में डाल देंगे.'

टिकैत ने बीजेपी को 'धोखेबाजों की पार्टी' कहते हुए कहा, 'हम बीजेपी का विरोध करने वालों और किसानों गरीबों के साथ खड़े होने वालों के पाले में रहेंगे.' उन्होंने स्पष्ट किया कि बंगाल में किसान महापंचायत का मतलब राज्य में किसी विशेष गैर-बीजेपी पार्टी को समर्थन देना नहीं है. उन्होंने कहा, 'मैं यहां किसी विशेष पार्टी के लिए वोट मांगने के लिए नहीं आया हूं. हम यहां बंगाल में किसानों की ओर से बीजेपी के खिलाफ लड़ाई शुरू करने के लिए अपील कर रहे हैं.'

ये भी पढ़ें- West Bengal Snap Poll: ममता बनर्जी या शुभेंदु अधिकारी, कौन जीतेगा नंदीग्राम की लड़ाई, जनता का जवाब जानें महाराष्ट्र में लगातार दूसरे दिन आए कोरोना के 15 हजार से ज्यादा केस, 24 घंटों में 88 की गई जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
J&K के बाद लेह पहुंचे सर्जियो गोर, होगी हाई लेवल मीटिंग
J&K के बाद लेह पहुंचे सर्जियो गोर, होगी हाई लेवल मीटिंग
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, 'इस टेररिज्म से दुनियाभर में...
ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, 'इस टेररिज्म से दुनियाभर में...
Embed widget