एक्सप्लोरर

कल ऑस्ट्रेलिया के पीएम स्कॉट मॉरिसन के साथ पीएम मोदी की वर्चुअल मीटिंग, द्विपक्षीय संबंधों पर होगी चर्चा

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन की इस वर्ष भारत यात्रा की तारीख को अंतिम रूप दिया जा चुका था लेकिन यह यात्रा नहीं हो सकी. ऐसे में भारत-ऑस्ट्रेलिया आभासी शिखर सम्मेलन आयोजित करने पर सहमति व्यक्त की गई.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार जून को ऑस्ट्रेलिया के अपने समकक्ष स्कॉट मॉरिसन के साथ भारत-ऑस्ट्रेलिया आभासी शिखर सम्मेलन आयोजित करेंगे. इसमें दोनों पक्ष अपने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा और कोविड-19 महामारी से निपटने के मुद्दे पर चर्चा करेंगे. विदेश मंत्रालय के बयान से यह जानकारी मिली.

बयान के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन की इस वर्ष भारत यात्रा की तारीख को अंतिम रूप दिया जा चुका था लेकिन यह यात्रा नहीं हो सकी. ऐसे में भारत-ऑस्ट्रेलिया आभासी शिखर सम्मेलन आयोजित करने पर सहमति व्यक्त की गई.

मंत्रालय के अनुसार, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार जून 2020 को ऑस्ट्रेलिया के अपने समकक्ष स्कॉट मॉरिसन के साथ भारत-ऑस्ट्रेलिया आभासी शिखर सम्मेलन आयोजित करेंगे.’’ यह पहला अवसर है जब प्रधानमंत्री मोदी आभासी माध्यम से द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन आयोजित कर रहे हैं जो ऑस्ट्रेलिया के साथ भारत के संबंधों की मजबूती और इनमें उत्त्तरोत्तर विकास को दर्शाता है.

विदेश मंत्रालय के अनुसार, ‘‘दो लोकतांत्रिक देश होने के नाते भारत और ऑस्ट्रेलिया ने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर एक दूसरे के प्रति समझ विकसित की है. स्वतंत्र, मुक्त, समावेशी और समृद्ध हिंद प्रशांत को लेकर हमारा साझा रूख है. ’’ बयान के अनुसार, दोनों प्रधानमंत्रियों ने इससे पहले 6 अप्रैल 2020 को टेलीफोन पर बातचीत की थी और कोविड-19 तथा एक दूसरे के देशों में फंसे नागरिकों की सुविधा के विषय पर चर्चा की थी. तब प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने ऑस्ट्रेलियाई समाज में भारतीय समुदाय खासकर भारतीय छात्रों के महत्व के बारे में बात की थी.

मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि दोनों नेताओं के बीच आयोजित होने वाला आभासी शिखर सम्मेलन ऐसा अवसर होगा जब दोनों पक्ष भारत और ऑस्ट्रेलिया के प्रगाढ़ होते संबंधों तथा उनके विविध आयामों की समीक्षा करेंगे और कोविड-19 महामारी को लेकर अपने अपने देशों की प्रतिक्रिया के बारे में चर्चा करेंगे.

इसमें कहा गया है कि ऑस्ट्रेलिया ने अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन, भारत प्रशांत महासागर पहल (आईपीओआई) जैसी कई वैश्चिक गतिविधियों में भारत का समर्थन किया है. ऑस्ट्रेलिया विस्तारित संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता का समर्थन करता है. साथ ही उसने पिछले समय में वासेनार समूह और आस्ट्रेलिया ग्रुप में भारत की सदस्यता का समर्थन किया था. उसने एनएसजी में भी भारत की सदस्यता का पक्ष लिया था.

मंत्रालय के अनुसार, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आर्थिक संबंध बढ़ रहे हैं. 2018-19 में दोनों देशों के बीच कारोबार 21 अरब डालर था. दोनों देश कारोबार और निवेश बढ़ाने को लेकर आशन्वित हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
लखनऊ: महिला मैनेजर को बैंक के सामने पति ने मारी गोली, आरोपी फरार
लखनऊ: महिला मैनेजर को बैंक के सामने पति ने मारी गोली, आरोपी फरार
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
Embed widget