एक्सप्लोरर

रोहतक: पीएम मोदी की विजय संकल्प रैली आज, चुनाव से पहले कई परियोजनाओं की देंगे सौगात

रैली से पहले शनिवार को बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव एवं हरियाणा के प्रभारी अनिल जैन ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर के साथ रैली की तैयारियों और इंतजाम का जायजा लिया. हरियाणा में इस साल अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होना है.

रोहतक: हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रोहतक से चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे. पीएम मोदी विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे. यह विजय संकल्प रैली मुख्यमंत्री मनोहर ला खट्टर की जन आशीर्वाद यात्रा के समापन पर हो रही है. सीएम खट्टर ने 18 अगस्त को कालका से जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत की थी. इसके साथ ही पीएम मोदी रोहतक के इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप में एक मेगा फूड पार्क की आधारशिला रखेंगे. प्रधानमंत्री की रैली दोपहर 12 बजे शुरू होगी.

इस परियोजना से 6,500 लोगों के लिए रोजगार के मिलने का अनुमान है. जानकारी के मुताबिक इस फूड पार्क से लगभग 5,000 किसानों को लाभ मिलेगा. इस परियोजना के लिए 179.75 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. इस मेगा फूडपार्क में बहुफसलीय प्रसंस्करण सुविधा (सब्जियों और फलों) से संबंधित इकाइयां, खाने के लिए तैयार, मसाला प्रसंस्करण और पैकेजिंग, तेल निष्कर्षण, कैनिंग, बेकरी, एकीकृत दूध प्रसंस्करण या टेट्रा पैकेजिंग यूनिट, पशु चारा तैयार करने की इकाइयां निवेशकों द्वारा स्थापित की जा सकती हैं.

भाजपा ने इस रैली के लिए रोहतक का चयन इसलिए किया है क्योंकि ऐसा समझा जाता है कि यह वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हूडा का गढ़ है. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं हरियाणा के प्रभारी अनिल जैन ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर के साथ रैली की तैयारियों और इंतजाम का जायजा लिया. हरियाणा में इस साल अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होना है.

कांग्रेस एकजुट होकर हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ेगी: शैलजा एक ओर जहां पीएम मोदी अपने चुनावी अभियान का आगाज कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ हरियाणा कांग्रेस कमेटी की नई अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने कहा कि पार्टी राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव एकजुट होकर लड़ेगी. उन्होंने कहा कि टिकटों का आवंटन जल्द किया जायेगा. कुमारी शैलजा ने बताया कि टिकट वितरण में युवाओं और महिलाओं सहित समाज के सभी वर्गों को ध्यान में रखा जाएगा.

शैलजा ने कहा कि चुनाव नजदीक है. हमें चुनावी मैदान में एक साथ मिलकर उतरने की जरूरत है. हम तेजी से आगे बढ़ते हुए विधानसभा चुनाव एकजुट होकर लड़ेंगे. प्रभार संभालने के दौरान किरण चौधरी और अशोक तंवर की अनुपस्थिति के बारे में पूछे जाने पर शैलजा ने कहा, ''सभी पार्टी का हिस्सा हैं और आने वाले दिनों में हम मिलकर काम करेंगे.'' आगामी विधानसभा चुनाव से पहले किसी भी राजनीतिक संगठन के साथ गठबंधन करने से उन्होंने इनकार किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
'मौत देने का कम दर्दनाक तरीका तय करे केंद्र...' फांसी के विकल्प पर SC
'मौत देने का कम दर्दनाक तरीका तय करे केंद्र...' फांसी के विकल्प पर SC

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget