एक्सप्लोरर

ग्रैंड चैलेंज एनुअल मीटिंग: कोविड 19 पर वैश्विक बैठक में सोमवार को होगा पीएम मोदी का भाषण, दुनियाभर के प्रसिद्ध वैज्ञैनिक लेंगे हिस्सा

ग्रैंड चैलेंजेस एनुअल मीटिंग 2020 वर्चुअल तौर पर 19-21 अक्टूबर को आयोजित होगी, जिसमें वैश्विक स्वास्थ्य समस्याओं को हल करने में गहन वैज्ञानिक सहयोग का आह्वान करते हुए नीति निमार्ताओं और वैज्ञानिकों को एक साथ लाया गया है.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोविड-19 महामारी से संबंधित प्रमुख प्राथमिकताओं पर चर्चा के लिए आयोजित ग्रैंड चैलेंजेस एनुअल मीटिंग 2020 में सोमवार को दुनिया भर के प्रख्यात वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं को संबोधित करेंगे. बैठक में महामारी के बाद दुनिया में सतत विकास लक्ष्यों में तेजी लाने और कोविड -19 चुनौतियों का प्रबंधन करने के तरीकों पर चर्चा करने के लिए आयोजित की जा रही है. ग्रैंड चैलेंज इंडिया कृषि, पोषण, स्वच्छता, मातृत्व और बाल स्वास्थ्य से लेकर संक्रामक रोगों तक स्वास्थ्य और विकासात्मक प्राथमिकताओं के रेंज में काम करती है.

प्रधानमंत्री शाम 7.30 बजे ग्रैंड चैलेंज एनुअल मीटिंग 2020 के उद्घाटन समारोह में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्य भाषण देंगे. यह जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने शनिवार को दी. पिछले 15 सालों से ग्रैंड चैलेंजेस एनुअल मीटिंग ने स्वास्थ्य और विकास में सबसे बड़ी चुनौतियों का सामना करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय इनोवेशन सहयोग को बढ़ावा दिया है.

ग्रैंड चैलेंजेस एनुअल मीटिंग 2020 वर्चुअल तौर पर 19-21 अक्टूबर को आयोजित होगी, जिसमें वैश्विक स्वास्थ्य समस्याओं को हल करने में गहन वैज्ञानिक सहयोग का आह्वान करते हुए नीति निमार्ताओं और वैज्ञानिकों को एक साथ लाया गया है.

पीएमओ ने कहा, "वैश्विक नेताओं, दुनिया भर के प्रख्यात वैज्ञानिक और शोधकर्ता इस वार्षिक बैठक में शामिल होंगे, जो महामारी के बाद की दुनिया में सतत विकास लक्ष्यों में प्रगति को गति देने के लिए महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं पर चर्चा करेंगे और कोविड-19 का प्रबंधन करने के लिए चुनौतियों का समाधान करने पर विस्तार से चर्चा करेंगे." इस वार्षिक बैठक में 40 देशों के लगभग 1,600 लोग भाग लेंगे.

ग्रैंड चैलेंजेस एनुअल मीटिंग 2020 का आयोजन बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन, डिपार्टमेंट ऑफ बायोटेक्नोलोजी, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद और नीति आयोज के साथ-साथ ग्रैंड चैलेंजेस कनाडा, यूनाइटेड स्टेट्स एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट एंड वेलकम द्वारा किया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget