एक्सप्लोरर

India-UK FTA Deal: भारत-ब्रिटेन में FTA डील फाइनल, पीएम मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा के लिए UK को किया धन्यवाद

India-UK FTA Deal: 'भारत-यूके के बीच पिछले 3 सालों से FTA पर बातचीत चल रही थी, जिसकी मंजूरी का ऐलान गुरुवार, 25 मई को भारत और यूके के प्रधानमंत्री ने लंदन में एक प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान किया.

भारत और ब्रिटेन के बीच गुरुवार (25 जुलाई,2025) को ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर हुए. भारत और यूके के प्रधानमंत्री ने लंदन में एक संयुक्त प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान दोनों देशों के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) का ऐलान किया. भारत और यूके के बीच पिछले 3 सालों से FTA पर बातचीत चल रही थी, जिस पर इसी साल 6 मई को सहमति बनी थी. 

पीएम मोदी ने जताई खुशी

लंदन में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री सर कीर स्टार्मर के साथ मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने FTA साइन होने पर खुशी जताई. पीएम मोदी ने कहा कि आज एक ऐतिहासिक दिन है. कई सालों की मेहनत के बाद आज दोनों देशों के बीच व्यापार समझौता संपन्न हुआ है. यह समझौता मात्र आर्थिक साझेदारी नहीं, बल्कि साझा समृद्धि की योजना है. 

एक तरफ भारतीय टेक्सटाइल, फुटवियर, जेम्स एंड ज्वैलरी, सी फूड्स और इंजीनियरिंग गुड्स को यूके में बेहतर मार्केट एक्सेस मिलेगा. भारत के कृषि उत्पादन और प्रोसेस्ड फूड इंडस्ट्री के लिए यूके के बाजार में नए अवसर बनेंगे. दोनों देशों के बीच यह समझौता भारत के युवाओं, किसानों, मछुआरों और MSME सेक्टर के लिए विशेष तौर पर लाभकारी साबित होगा. 

इन उद्योगों को होगा फायदा

FTA पर आगे बोलते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत के लोगों और उद्योगों के लिए यूके में बने उत्पादों जैसे मेडिकल डिवाइस और एयरोस्पेस के पार्ट आसानी से किफायती दरों पर उपलब्ध हो सकेंगे. इस समझौते के साथ ही डबल कॉन्ट्रीब्यूशेन कन्वेशन पर भी सहमति बनी है, जिससे दोनों देशों के सर्विस सेक्टर को एक नयी ऊर्जा मिलेगी. इस समझौते से ईज ऑफ डूइिंग बिजनेस को गति मिलेगी और कॉस्ट ऑफ बिजनेस घटेगा. पीएम मोदी ने कहा कि मुक्त व्यापार समझौते से कॉन्फिडेंस ऑफ बिजनेस भी बढ़ेगा.

पीएम मोदी ने कहा कि इस समझौते से यूके की अर्थव्यवस्था को भारतीय स्किल मिलेगा. इन समझौतों से दोनों देशों में निवेश बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे. पीएम मोदी ने कहा की दो लोकतांत्रिक देशों और विश्व की दो बड़ी अर्थव्यवस्था के बीच हुए यह समझौते से वैश्विक स्थिरता और समृद्धि को भी बल मिलेगा.

डिफेंस इंडस्ट्रियल रोडमैप तैयार

विजन 2035 को जारी करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अगले दशक में हमारी व्यापाक रणनीतिक साझेदारी को नयी गति व ऊर्जा देने के लिए भारत-यूके विजन 2035 जारी किया जा रहा है. यह टेक्नोलॉजी, डिफेंस, जलवायु, शिक्षा क्षेत्र में एक मजबूत, भरोसेमंद और महत्वाकांक्षी साझेदारी का रोडमैप बनेगा. पीएम मोदी ने रक्षा और सुरक्षा में साझेदारी पर बयान देते हुए कहा कि डिफेंस इंडस्ट्रियल रोडमैप बनाया गया है. हमारी टेक्नोलॉजी सिक्योरिटी इनीशिएटिव को और ज्यादा मजबूत करने पर काम किया जाएगा. 

भारत और यूके के शिक्षा सहयोग पर जानकारी देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में भी दोनों देश मिलकर एक नई कहानी लिख रहे हैं. यूके के 6 विश्वविद्यालय भारत में अपना कैम्पस खोल रहे हैं. पिछले हफ्ते ही भारत के गुरूग्राम शहर यूके की साउथ हैम्पटन ने अपना कैम्पस खोला है.

पीएम स्टार्मर और उनकी सरकार का आभार

वहीं पहलगाम आतंकी हमले पर बोलते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पहलगाम में आतंकी हमले की कठोर निंदा के लिए यूके के पीएम स्टार्मर और उनकी सरकार का आभार व्यक्त करते हैं. हम एकमत हैं कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में दोहरे मापदंडों का कोई स्थान नहीं है.

उन्होंने कहा कि हम इस बात पर भी सहमत हैं कि अतिवादी विचारधारा वाली शक्तियों को लोकतांत्रिक आजादी का दुरूपयोग नहीं करने दिया जा सकता है. पीएम मोदी ने आगे कहा कि आर्थिक भगौड़ों के प्रत्यर्पण को लेकर भी हमारी एजेंसियां सहयोग और समन्वय के काम करती रहेंगी.

यूक्रेन में चल रहे संघर्ष को लेकर क्या बोले पीएम मोदी?

इसके अलावा पीएम मोदी ने कहा कि इंडो पैसिफिक में शांति और स्थिरता, यूक्रेन में चल रहे संघर्ष और पश्चिम एशिया की स्थिति पर हम विचार साझा करते रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा कि हम जल्द से जल्द शांति और स्थिरता की बहाली का समर्थन करते हैं. सभी देशों की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान अनिवार्य है. आज के युग की मांग विस्तारवाद नहीं, विकासवाद ही है. 

पीएम मोदी ने अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर बोलते हुए कहा कि पिछले महीने अहमदाबाद में हुई दुर्घटना में मारे गए लोगों में कई यूके नागरिक भाई-बहन भी थे, उनके परिवार वालों के प्रति हम संवेदनाएं प्रकट करते हैं.

भारतीय मूल के लोग एक लिविंग ब्रिज

यूके में रहने वाले भारतीय मूल के लोग हमारे संबंधों में एक लिविंग ब्रिज का काम करते हैं. इनका योगदान सिर्फ यूके की समृद्ध अर्थव्यवस्था तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यहां की संस्कृति और खेल में भी दिखता है. जब भारत और यूके टेस्ट सीरीज के दौरान मिलें तो क्रिकेट का उल्लेख करना ही पड़ता है. हम दोनों के लिए क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं, बल्कि शौक है. साथ ही पीएम मोदी ने यूके के प्रधानमंत्री को भारत आने का न्योता दिया. 

ये भी पढ़ें:- Ahmedabad Plane Crash: एयर इंडिया प्लेन क्रैश के 4 दिन बाद अचानक बीमार पड़े थे 112 पायलट, जानें क्या थी वजह

पत्रकारिता के क्षेत्र में 12 साल से सक्रिय, सितंबर 2024 में ABP News के साथ जुड़े. विदेश मंत्रालय, संसद भवन, भारतीय राजनीति कवर करते हैं. यूपी की राजनीति को बहुत करीब से फॉलो करते हैं. ग्राउंड रिपोर्ट और स्पेशल स्टोरी पर फोकस. हाल ही में इजरायल वॉर डायरी पुस्तक भी लिखी है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्र ने दिल्ली में CRPF की और कंपनियां एयरलिफ्ट कीं, CJP प्रोटेस्ट को देखते हुए सरकार का बड़ा फैसला
केंद्र ने दिल्ली में CRPF की और कंपनियां एयरलिफ्ट कीं, CJP प्रोटेस्ट को देखते हुए सरकार का बड़ा फैसला
मोदी सरकार के इस मंत्री का प्रधानमंत्री की सलाह पर इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया स्वीकार
मोदी सरकार के इस मंत्री का प्रधानमंत्री की सलाह पर इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया स्वीकार
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
CJP की ताकत देर से समझी सरकार? फास्ट ट्रैक कोर्ट, नया बिल और बातचीत, महज 36 घंटे में उठाए क्या-क्या कदम
CJP की ताकत देर से समझी सरकार? फास्ट ट्रैक कोर्ट, नया बिल और बातचीत, महज 36 घंटे में उठाए क्या-क्या कदम

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
Embed widget