एक्सप्लोरर

महागठबंधन पर पीएम मोदी का तंज, कहा- देखना है चुनाव से पहले टूटेगा या बाद में

प्रधानमंत्री के इस इंटरव्यू को 2019 की तैयारी के तौर पर भी देखा जा रहा है. इस इंटरव्यू में उन्होंने उन सभी विवादस्पद मुद्दों पर बयान दिया है जिन पर उन्हें घेरने की कोशिश की जा रही थी.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सबसे विवादास्पद मुद्दों पर ने चुप्पी तोड़ी है. समाचार एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में पीएम नरेंद्र मोदी ने एनारसी, आरक्षण और मॉब लिंचिंग जैसे मुद्दों पर अपने विचार साफ किए. इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने महागठबंधन और पाकिस्तान की नई सरकार के साथ संबंधों को लेकर भी अपनी राय स्पष्ट की है. विपक्ष एनआरसी के मुद्दों के लेकर हमलावर है, पीएम मोदी ने इंटरव्यू में एनआरसी के मुद्दे पर साफ कहा कि किसी भी भारतीय को देश नहीं छोड़ना पड़ेगा. पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी के खिलाफ बन रहा महागठबंधन ज्यादा दिन नहीं चलेगा.

महागठबंधन पर बोले पीएम- देखना है चुनाव से पहले टूटेगा या बाद में प्रधानमंत्री मोदी 2019 के लिए तैयार हो रहे महागठबंधन पर करारा हमला बोला है. प्रधानमंत्री ने तंज करते हुए कहा कि ये महागठबंधन टूटेटा लेकिन सिर्फ सवाल है कि चुनाव से पहले या चुनाव के बाद. प्रधानमंत्री ने कहा, ''महागठबंधन वैचारिक समर्थन, जनता की उम्मीदों, विकास, विचारों की एकजुटता के लिए नहीं है बल्कि ये व्यक्तिगत अस्तित्व, व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं और अवसरवाद के लिए है. विरोधी पार्टियां सरकार की लोकप्रियता को लेकर इतनी आश्वस्त हैं कि उन्हें हमसे अकेले लड़ने में भरोसा नहीं है. इन पार्टियों को जनता के बीच अपनी काबिलियत साबित करने का भरपूर समय मिला. लेकिन ये भ्रष्टाचार, पिरवारवाद और कुशासन में उलझे रहे. अब उन्हें पता है कि उनका चुनावी गणित जाति, वर्ग, समुदाय और धर्म पर आधारित है जिसका विकास से कोई मुकाबला नहीं है.''

इंटरव्यू: NRC पर बोले पीएम मोदी- किसी भारतीय को नहीं छोड़ना पड़ेगा देश, जातिगत आरक्षण में बदलाव का विचार 

बीजेपी के छोटे सहयोगियों का गठबंधन में भरोसा कम हो रहा है, इस सवाल के जवाब में प्रधानमंत्री ने कहा, ''हाल की दो घटनाओं से इस सवाल का जवाब मिल जाएगा, एक तो लोकसभा में अविश्वाधस प्रस्ता व और दूसरा राज्यसभा के उपसभापति का चुनाव. दोनों के नतीजे बताते हैं कि कौन सा गठबंधन मजबूत है और कौन सा बिखर रहा है. हमें उन दलों का भी समर्थन मिला जो हमारे सहयोगी नहीं थे. बीजेपी ने लगातार जनाधार बढ़ाया है और नए सहयोगियों को एनडीए में शामिल किया है.''

मॉब लिंचिंग और महिला सुरक्षा पर पीएम मोदी ने जताई चिंता, कहा- ऐसी एक भी घटना दुर्भाग्यपूर्ण

एनआरसी पर क्या बोले प्रधानमंत्री मोदी समाचार एजेंसी ANI को दिए इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कहा, ''किसी भी भारतीय नागरिक को देश नहीं छोड़ना पड़ेगा.'' उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिन लोगों का नाम लिस्ट में नहीं है उन्हें उनकी नागरिकता साबित करने का पूरा मौका दिया जाएगा. एनआरसी के मुद्दे पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी बीजेपी और केंद्र सरकार पर हमलावर हैं. ममता के हमलों का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ''जिन लोगों का अपने पर से विश्वास हट गया है जिन को देश में जनसमर्थन हासिल नहीं है, जो देश के संस्थानों में यकीन नहीं करते वे ही लोग सिविल वॉर और खून-खराबे और देश के टुकड़े-टुकड़े जैसी बातें करते हैं. ऐसे लोगों को देश की नब्ज की पकड़ नहीं हैं.''

इसके साथ ही आरक्षण के मुद्दे पर सरकार का रुख साफ करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा जातिगत आरक्षण में बदलाव का कोई विचार नहीं है. पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी के खिलाफ बन रहा महागठबंधन ज्यादा दिन नहीं चलेगा. रोजगार के मुद्दे पर सरकार को घेर रहे विपक्ष को जवाब देते हए उन्होंने कहा कि पिछले साल हमारी सरकार ने एक करोड़ युवाओं को रोजगार दिया. प्रधानमंत्री के इंटरव्यू को 2019 की तैयारी के तौर पर भी देखा जा रहा है. इस इंटरव्यू में उन्होंने उन सभी विवादस्पद मुद्दों पर बयान दिया है जिन पर उन्हें घेरने की कोशिश की जा रही थी.

कांग्रेस का पलटवार- हिम्मत है प्रेस कॉन्फ्रेंस करें कांग्रेस नेता शकील अहमद ने प्रधानमंत्री के इंटरव्यू को फिक्स करार दिया है. एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए शकील अहमद ने कहा कि प्रधानमंत्री को चोरी छुपे इंटरव्यू देने के बजाए, प्रेस कॉन्फ्रेंस करनी चाहिए. गौरतलब है कि अपने चार साल से ज्यादा के कार्यकाल में प्रधानमंत्री मोदी ने एक भी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की है. यहां क्लिक पढ़ें पीएम मोदी का पूरा इंटरव्यू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
रीजिम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'
रिजीम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget