एक्सप्लोरर

आपातकाल की बरसी पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा- इमरजेंसी के काले दिनों को नहीं भुलाया जा सकता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज इमरजेंसी की बरसी पर आपातकाल के उन काले दिनों को याद किया और कांग्रेस पर जमकर बोला. उन्होंने कहा कि आपातकाल के उन काले दिनों को भुलाया नहीं जा सकता. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस तरह कांग्रेस ने हमारे लोकतंत्र को कुचला.

नई दिल्ली: देश में 46 साल पहले आज ही के दिन तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आपातकाल का एलान किया था. आपातकाल को भारत के इतिहास में काले दिनों के तौर पर याद किया जाता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज इमरजेंसी की बरसी पर आपातकाल के उन काले दिनों को याद किया और कांग्रेस पर जमकर बोला. उन्होंने कहा कि आपातकाल के उन काले दिनों को भुलाया नहीं जा सकता. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस तरह कांग्रेस ने हमारे लोकतंत्र को कुचला.

पीएम मोदी ने ट्वीट में लिखा, "आपातकाल के काले दिनों को कभी भुलाया नहीं जा सकता. साल 1975 से 1977 के दौरान हमारे देश ने देखा कि किस तरह से संस्थाओं का विध्वंस किया गया. आइए हम संकल्प लेते हैं कि भारत की लोकतांत्रिक भावना को मजबूत बनाए रखने के लिए हरसंभव कोशिश करेंगे और संविधान में तय किए गए मूल्यों के अनुसार रहेंगे."

इसके अलावा एक दूसरे ट्वीट में पीएम मोदी ने बीजेपी के इंस्टाग्राम अकाउंट का लिंक शेयर किया. इस पोस्ट में तस्वीरों के जरिए यह बताया गया है कि कैसे आपातकाल के दौरान गुरुदत्त की फिल्मों और किशोर कुमार के गाने तक बैन कर दिए गए थे. पीएम मोदी ने कहा, "इस तरह कांग्रेस ने हमारे लोकतंत्र को कुचला. हम उन सभी महानुभावों को याद करते हैं जिन्होंने आपातकाल का विरोध किया और भारतीय लोकतंत्र की रक्षा की."

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट कर आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र का काला दिवस बताया. उन्होंने कहा, "1975 में आज ही के दिन कांग्रेस ने सत्ता के स्वार्थ व अंहकार में देश पर आपातकाल थोपकर विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की हत्या कर दी. असंख्य सत्याग्रहियों को रातों रात जेल की कालकोठरी में कैदकर प्रेस पर ताले जड़ दिए. नागरिकों के मौलिक अधिकार छीनकर संसद व न्यायालय को मूकदर्शक बना दिया."

ये भी पढ़ें-
25 जून 1975: आपातकाल के 46 साल, जानें इंदिरा गांधी ने कैसे लगाई इमरजेंसी?

आपातकाल में रूप बदलकर खुद को बचाते थे जॉर्ज फर्नांडिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
Rahul Gandhi Dharna Live: थाने में राहुल गांधी का धरना जारी, जेपी नड्डा बोले- वंदे मातरम से ध्यान भटकाने की कोशिश
Live: थाने में राहुल गांधी का धरना जारी, जेपी नड्डा बोले- वंदे मातरम से ध्यान भटकाने की कोशिश
'डेमोग्राफिक बदलाव, Gen Z और....', RSS की बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
'डेमोग्राफिक बदलाव, Gen Z और....', RSS की बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
बेंगलुरु से होसुर जा रही कार से 9 करोड़ रुपये बरामद, 2 हिरासत में
बेंगलुरु से होसुर जा रही कार से 9 करोड़ रुपये बरामद, 2 हिरासत में

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'डेमोग्राफिक बदलाव, Gen Z और....', RSS की बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
'डेमोग्राफिक बदलाव, Gen Z और....', RSS की बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget