एक्सप्लोरर

Pasmanda Muslim: 'पीएम मोदी बताएं...' पसमांदा को लेकर ओवैसी ने पूछा सवाल, कांग्रेस से कहा- आपके टोपी पहनने से खुश रहें?

Pasmanda Muslim: पीएम मोदी ने बीते मंगलवार को भोपाल में कहा था कि पसमांदा मुसलमानों को आज भी बराबरी का हक नहीं मिलता है. उन्हें नीचा और अछूत समझा जाता है.

Owaisi On PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 27 जून को भोपाल में दिए बयान के बाद से विपक्ष में खलबली मची हुई है. पीएम मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए, समान नागरिक संहिता (UCC) की वकालत की थी. इसके साथ ही उन्होंने पसमांदा मुसलमानों का भी जिक्र किया था और कहा था कि उनके ही धर्म के एक वर्ग ने पसमांदा मुसलमानों का शोषण किया है. पीएम मोदी के इस बयान पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने पलटवार किया है.

असदुद्दीन ओवैसी ने एक मीडिया रिपोर्ट शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा, पीएम मोदी ने कहा कि मुसलमानों का एक वर्ग पसमांदा मुसलमानों को आगे नहीं बढ़ने दे रहा है. लेकिन सच्चाई ये है कि सभी मुस्लिम गरीब हैं और ऊंची जाति के मुसलमान तो ओबीसी हिंदुओं से भी गरीब हैं. इसके साथ ही ओवैसी ने पीएम मोदी से सवाल किया कि वे पूरे देश के पीएम हैं, फिर उन्होंने अल्पसंख्यक कल्याण का बजट 40 फीसदी क्यों कम कर दिया?

ओवैसी ने आगे पूछा, क्यों उनकी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दलित मुस्लिम के आरक्षण का विरोध किया? क्यों बीजेपी ने पिछड़े मुस्लिमों के आरक्षण का विरोध किया. क्यों वे इस सामाजिक अन्याय का दोष भी यूसीसी पर डालेंगे?

ओवैसी ने कांग्रेस को भी घेरा

ओवैसी ने कांग्रेस और दूसरी पार्टियों से भी सवाल किया. उन्होंने कहा, कांग्रेस और दूसरी सामाजिक न्याय वाली पार्टियां हमें बताएं- हमें हमारा उचित हिस्सा मिलेगा, या हम इस बात पर ही खुश रहें कि आपके नेता ने इफ्तार में सिर पर टोपी पहनी थी.

पसमांदा मुसलमानों पर क्या बोले थे पीएम मोदी ?

पीएम मोदी ने मेरा बूथ, सबसे मजबूत कार्यक्रम में बीजेपी के बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था. इस दौरान उन्होंने मुसलमानों में पसमांदा की चर्चा की थी. पीएम ने कहा था कि वोट बैंक की राजनीति करने वालों ने पसमांदा का जीना मुहाल कर रखा है. वे तबाह हो गए, उन्हें कोई फायदा नहीं मिला. उनके ही धर्म के एक वर्ग ने उनका इतना शोषण किया, लेकिन उसकी चर्चा नहीं होती. पसमांदा को आज भी बराबरी का हक नहीं मिलता, उन्हें नीचा और अछूत समझा जाता है. पीएम ने कहा, भेदभाव के चलते पसमांदा की कई पीढ़ियों ने नुकसान झेला है लेकिन बीजेपी सबका विकास की भावना से काम कर रही है.

ये भी पढ़ें

'संविधान नहीं, कुरान पढ़ते हैं ओवैसी', AIMIM चीफ ने यूसीसी के खिलाफ खोला मोर्चा तो बोली बीजेपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
रिजीम चेंज वाले बयान पर शिवराज का विपक्ष पर पलटवार- 'कल बताऊंगा कि...'
रिजीम चेंज वाले बयान पर शिवराज का विपक्ष पर पलटवार- 'कल बताऊंगा कि...'
ग्रेटर नोएडा में ड्रग्स बनाने वाली दो अवैध लैब का भंडाफोड़, 45 करोड़ बरामद
ग्रेटर नोएडा में ड्रग्स बनाने वाली दो अवैध लैब का भंडाफोड़, 45 करोड़ बरामद

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज वाले बयान पर शिवराज का विपक्ष पर पलटवार- 'कल बताऊंगा कि...'
रिजीम चेंज वाले बयान पर शिवराज का विपक्ष पर पलटवार- 'कल बताऊंगा कि...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget