एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास से की बात, कहा- 'मानवीय सहायता जारी रखेंगे', संबंधों पर भी दिया बयान

Israel Hamas War: फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास से बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गाजा के अल-अहली बैप्टिस्ट अस्पताल में हुए अटैक का जिक्र किया.

Al-Ahli Arab Hospital Attack: इजरायल और हमास में जंग के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (19 अक्टूबर) को फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास से फोन पर बात की. इस दौरान उन्होंने गाजा के अल-अहली अस्पताल में हुए विस्फोट में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की. साथ ही संबंधों को लेकर भी रुख स्पष्ट किया. पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी. 

पीएम मोदी ने कहा, ''फलस्तीन प्राधिकरण के राष्ट्रपति महमूद अब्बास के साथ बातचीत की. इस दौरान मैंने गाजा के अल अहली अस्पताल में नागरिकों की मौत पर अपनी संवेदना व्यक्त की. हम फलस्तीन के लोगों के लिए मानवीय सहायता भेजना जारी रखेंगे. हमने क्षेत्र में आतंकवाद, हिंसा और बिगड़ती सुरक्षा स्थिति पर अपनी गहरी चिंता साझा की है.''

उन्होंने कहा, ''हमने इजरायल-फलस्तीन मुद्दे पर भारत की लंबे समय से चली आ रही सैद्धांतिक स्थिति को दोहराया.'' पिछले कुछ सालों में भारत और इजरायल के बीच नजदीकी बढ़ी है. ऐसे में पीएम मोदी के इस बयान को काफी अहम माना जा रहा है.

विपक्षी पार्टियां भी भारत सरकार से फलस्तीन के साथ खड़े होने की बात कह रही है. हमास के हमले के बाद पीएम मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात की थी. इस दौरान उन्होंने कहा था कि हम आपके साथ एकजुटता से खड़े हैं. पीएम मोदी ने हमास के हमले को आतंकी घटना बताया.

बता दें कि अरब दुनिया में फलस्तीन एक क्षेत्र है. इसे अब तक देश की मान्यता नहीं मिली है. फलस्तीन के तीन हिस्से हैं. ये तीन एरिया पूर्वी यरूशलम, गाजा पट्टी और पश्चिमी किनारा है.  पूर्वी यरूशलम में अल-अकसा परिसर स्थित है और इस कंपाउंड की निगरानी जॉर्डन के जिम्मे हैं, जबकि शहर पर इजरायल का कब्जा है. 

वहीं गाजा पट्टी पर 23 लाख फलस्तीनी रहते हैं और इस इलाके पर साल 2007 से हमास का प्रशासन है. पश्चिमी किनारा में Palestine Liberation Organization से जुड़ी अल फतह पार्टी की सरकार है. वेस्ट बैंक की आबादी करीब 28 लाख है.  तीन क्षेत्रों को मिलाकर फलस्तीन कहा जाता है. इन तीनों इलाकों के राष्ट्रपति महमूद अब्बास हैं. 

इजरायल ने क्या कहा?
दरअसल, मंगलवार (17 अक्टूबर) को अस्पताल में हुए विस्फोट में 450 से अधिक लोगों की जान चली गई थी. हमास का दावा है कि इजरायल ने एयरस्ट्राइक किया. वहीं इजरायल का कहना है कि वो जिम्मेदार नहीं है. हमास के रॉकेट से विस्फोट हुए हैं.

इजरायल और हमास के बीच 13 दिन से जंग जारी
इजरायल और हमास में सात अक्टूबर को तब जंग शुरू हो गई थी, जब हमास ने इजरायल में घुसपैठ कर आम नागरिकों को निशाना बनाया था. इसके बाद इजरायल ने गाजा पर एयरस्ट्राइक शुरू किए. यह जंग लगातार 13वें दिन भी जारी है.

न्यूज एजेंसी एपी ने अपनी रिपोर्ट में गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से बताया कि जंग में 3 हजार 785 लोगों की जान गई हैं. इसमें 12 हजार 500 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. वहीं  इजरायल में 1 हजार 400 से ज्यादा लोगों को जान गंवानी पड़ी.

ये भी पढ़ें- 'गाजा से लोगों को निकालना मुश्किल', इजरायल-हमास जंग पर बोला विदेश मंत्रालय, अस्पताल पर हमले को लेकर भी बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: 'ज्ञानेश कुमार ने कोई गलती नहीं की', इस्तीफे की मांग पर बोले रामदास अठावले
LIVE: 'ज्ञानेश कुमार ने कोई गलती नहीं की', इस्तीफे की मांग पर बोले रामदास अठावले
'चीन को क्लीन चिट...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने पूछे 3 सवाल
'चीन को क्लीन चिट...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच खरगे ने पूछे 3 सवाल
ITBP डीजी का चीन वाला बयान सुन बोले अभिजीत दीपके- 'सुरक्षाबलों का इस्तेमाल दिल्ली में...'
ITBP डीजी का चीन वाला बयान सुन बोले अभिजीत दीपके- 'सुरक्षाबलों का इस्तेमाल दिल्ली में...'
रेहान वाड्रा का सपोर्ट कर प्रियंका गांधी पर भड़की बीजेपी, प्रदीप भंडारी ने क्या बताया
रेहान वाड्रा का सपोर्ट कर प्रियंका गांधी पर भड़की बीजेपी, प्रदीप भंडारी ने क्या बताया

वीडियोज

Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े को बम से उड़ाने की धमकी, स्कूलों को भी आया ईमेल
मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े को बम से उड़ाने की धमकी, स्कूलों को भी आया ईमेल
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
हलवा पराठा खा लो गाइज... पैर से गूंथा जा रहा था आटा, वायरल हुआ वीडियो
हलवा पराठा खा लो गाइज... पैर से गूंथा जा रहा था आटा, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget