एक्सप्लोरर

PM Modi Speech: आने वाली पीढ़ियां करेंगी फैसले की चर्चा', महिला आरक्षण बिल पास होने पर बोले पीएम मोदी, सभी पार्टियों को कहा थैंक्यू

Womens Reservation Bill: महिला आरक्षण बिल संसद के दोनों सदनों से पारित होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बीजेपी मुख्यालय पर जोरदार स्वागत किया गया.

PM Modi Speech Highlights: महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) संसद के दोनों सदनों से पारित होने बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बीजेपी मुख्यालय पर जोरदार स्वागत किया गया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि कल हमने इतिहास बनते देखा है. उन्होंने कहा, "हर नारी का आत्मविश्वास आसमान छू रहा है. जो गारंटी मोदी ने दी थी ये उसका प्रत्यक्ष प्रमाण है. आने वाली पीढ़ियां इस पर चर्चा करेंगीं."

उन्होंने आगे कहा, “महिला आरक्षण बिल पर समर्थन देने के लिए सभी दलों का धन्यवाद. इसके साथ ही हर माता-बहन और बेटियों को भी बधाई.” विपक्ष पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा, “तीन-तीन दशकों से इसको लाने की कोशिश की जा रही थी लेकिन ये संभव नहीं हो पा रहा था. आज ये देश की जनता की वजह से ये संभव हो पाया क्योंकि देश की जनता ने पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई. इसीलिए सरकार पूरे दम से काम कर पा रही है."

पीएम मोदी ने महिला आरक्षण बिल के नाम को लेकर कहा, "सभी लोगों ने इस बिल को लेकर वोट दो दिया लेकिन कुछ लोगों को तकलीफ इस बात की थी कि इसे नारी शक्ति वंदन अधिनियम नाम क्यों दिया. पूर्ण बहुमत की सरकार नहीं होती तो मुश्किल होती. इसीलिए केंद्र में पूर्ण बहुमत की सरकार बेहद जरूरी है. हमने हर स्तर पर महिलाओं के लिए काम किया."

'जो बिल फाड़ते थे, उन्हें भी समर्थन करना पड़ा'

पीएम मोदी ने बिना नाम लिए राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, "जो बिल फाड़ा करते थे उनको समर्थन क्यों करना पड़ा क्योंकि आज की नारी सभी पर भारी है. नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश को बदलने का काम करेगा. नारी जब कोई काम को करने की ठान लेती है तो उसे पूरा करके ही मानती है. देश की माताएं बहनें आशीर्वाद दे रही हैं. मातृशक्ति हम सभी के लिए प्रेरणा है. जब ये शक्ति राष्ट्र निर्माण में लगती है तो कितना विकास हो सकता है इसका अंदाजा भी लगाना मुश्किल है."

ये भी पढ़ें: महिला आरक्षण बिल लाने से पहले मोदी सरकार ने महिलाओं के लिए क्या बड़े फैसले लिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फारूक अब्दुल्ला के बयान पर BJP-VHP से लेकर कांग्रेस तक भड़की, कहा- ‘देश से माफी मांगें’
फारूक अब्दुल्ला के बयान पर BJP-VHP से लेकर कांग्रेस तक भड़की, कहा- ‘देश से माफी मांगें’
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का क्या है स्टेटस? रेल मंत्री ने बताया
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का क्या है स्टेटस? रेल मंत्री ने बताया
पंजाब रेलवे लाइन ब्लास्ट केस: NIA ने छह आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
पंजाब रेलवे लाइन ब्लास्ट केस: NIA ने छह आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन का बड़ा प्लान, लगाएगा जनता की अदालत में महाभियोग
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन का बड़ा प्लान, लगाएगा जनता की अदालत में महाभियोग

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
Embed widget