एक्सप्लोरर

PM Modi Speech Highlights: योग, क्रिकेट, मास्टरशेफ, फिल्में... पीएम मोदी ने सिडनी स्पीच में इन बातों का किया जिक्र

PM Modi Australia Visit: पीएम मोदी ने कहा कि हमारी जीवन शैलियां भले अगल-अलग हों, लेकिन अब योगा हमें जोड़ता है. क्रिकेट से तो हम पहले से जुड़े हुए हैं, लेकिन अब टेनिस और फिल्में भी हमें जोड़ रही हैं.

PM Modi Sydney Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (23 मई) को ऑस्ट्रेलिया (Australia) के सिडनी में सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि मैं जब 2014 में आया था तब आपसे एक वादा किया था कि आपको फिर भारत के किसी प्रधानमंत्री का 28 साल तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा. आज सिडनी में, इस एरीना में, मैं फिर हाजिर हूं और मैं अकेला नहीं आया हूं. प्रधानमंत्री अल्बनीज (Anthony Albanese) भी मेरे साथ आए हैं. 

इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे. पीएम मोदी लोगों के बीच में भी गए. उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि न्यू साउथ वेल्स में प्रवासी भारतीय समुदाय से कई लोग सार्वजिनक जीवन में सक्रिय भागीदारी कर रहे हैं, अपनी पहचान बना रहे हैं. इसी वर्ष मुझे प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बनीज जी का भारत की धरती पर अहमदाबाद में स्वागत करने का अवसर मिला था. आज उन्होंने यहां द "लिटिल इंडिया" गेटवे की आधारशिला रखने में मेरा साथ दिया है. मैं उनका बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं. 

भारत-ऑस्ट्रेलिया के संबंध पर क्या बोले पीएम?

पीएम मोदी ने कहा कि एक समय था जब 3सी भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच संबंधों को परिभाषित करते थे, ये तीन थे कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और करी. उसके बाद, ये 3डी था- डेमोक्रेसी, डायस्पोरा और दोस्ती. जब ये 3ई बना, तो यह एनर्जी, इकोनॉमी और एजुकेशन के बारे में था, लेकिन सच्चाई यह है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच संबंधों की वास्तविक गहराई इन सी, डी, ई से परे है. इस रिश्ते की सबसे मजबूत और सबसे बड़ी नींव वास्तव में आपसी विश्वास और आपसी सम्मान है और इसके पीछे असली कारण भारतीय प्रवासी हैं. 

योग, क्रिकेट, मास्टरशेफ का किया जिक्र

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि हमारी जीवन शैली अलग हो सकती है, लेकिन अब योग भी हमें जोड़ता है. हम लंबे समय से क्रिकेट से जुड़े हुए हैं, लेकिन अब टेनिस और फिल्में भी हमें जोड़ रही हैं. हम अलग-अलग तरीकों से खाना तैयार कर सकते हैं, लेकिन मास्टरशेफ अब हमें जोड़ रहा है. मुझे ये जानकर अच्छा लगा कि आप सब ने भी आजादी का अमृत महोत्सव भी बड़े धूमधाम से मनाया है. हमारे किक्रेट के रिश्ते को 75 वर्ष पूरे हो गए हैं. किक्रेट की फील्ड पर मुकाबला जितना रोचक होता है उतनी ही गहरी हमारी ऑफ द फील्ड दोस्ती है. 

शेन वार्न को किया याद

भारत के युवाओं का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि भारत के पास सामर्थ्य की कमी नहीं है. भारत के पास संसाधनों की भी कमी नहीं है. आज दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे युवा टैलेंट फैक्ट्री भारत में है. उन्होंने कहा कि पिछले साल जब महान क्रिकेटर शेन वार्न का निधन हुआ तो ऑस्ट्रेलिया के साथ कोटि-कोटि भारतीयों ने भी शोक मनाया. ये ऐसा था जैसे हमने अपना कोई खो दिया. आप सभी का एक सपना रहा है कि हमारा भारत भी विकसित राष्ट्र बने. जो सपना आपके दिल में है वो सपना मेरे दिल में भी है. 

"पीएम अल्बनीज को चाट-जलेबी खिलाएं"

भारतीय खाने को लेकर पीएम ने कहा कि मैंने सुना है कि हैरिस पार्क में जयपुर स्वीट्स की चटकाज़ 'चाट' और 'जलेबी' बहुत स्वादिष्ट हैं. मैं चाहता हूं कि आप सभी मेरे मित्र ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज को उस जगह लेकर जाएं. उन्होंने कहा कि विश्व बैंक के अनुसार, यदि कोई देश है जो वैश्विक विपरीत परिस्थितियों का सामना कर रहा है, तो वह भारत है. भारत ने सबसे चुनौतीपूर्ण समय में भी रिकॉर्ड निर्यात किया है. पिछले 9 सालों में भारत ने काफी तरक्की की है. हमने गरीब लोगों के लिए करीब 50 करोड़ बैंक खाते खोले हैं. इतना ही नहीं, दरअसल भारत में पब्लिक डिलीवरी का पूरा इको-सिस्टम ही बदल गया है.

ये भी पढ़ें- 

'मोदी जी को अहंकार हो गया है, वो लोकतंत्र को नहीं मानते'- कोर्ट में पेशी के दौरान बोले मनीष सिसोदिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ram Mandir Donation Scam: राम मंदिर चढ़ावा घोटाले पर RSS-VHP ने संभाला मोर्चा! दोषियों पर सख्त एक्शन लेने की डिमांड
राम मंदिर चढ़ावा घोटाले पर RSS-VHP ने संभाला मोर्चा! दोषियों पर सख्त एक्शन लेने की मांग
'हमने LPG संकट का 7 दिन में निकाला समाधान', राजस्थान में ग्रीनफील्ड रिफाइनरी के उद्घाटन पर बोले PM मोदी
'हमने LPG संकट का 7 दिन में निकाला समाधान', राजस्थान में ग्रीनफील्ड रिफाइनरी के उद्घाटन पर बोले PM मोदी
PM Modi Inauguration: PM मोदी का राजस्थान को बड़ा तोहफा, पचपदरा में ग्रीनफील्ड रिफाइनरी का किया उद्घाटन
PM मोदी का राजस्थान को बड़ा तोहफा, पचपदरा में ग्रीनफील्ड रिफाइनरी का किया उद्घाटन
ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, अब बंगाल TMC चीफ ने छोड़ा साथ, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, अब बंगाल TMC चीफ ने छोड़ा साथ, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

वीडियोज

2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Khamenei Funeral Live Updates: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
Live: ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
राज ठाकरे ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखा ओपन लेटर, कहा- आपकी चुप्पी नेताओं को बेशर्म बना रही है
राज ठाकरे ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखा ओपन लेटर, कहा- आपकी चुप्पी नेताओं को बेशर्म बना रही है
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर आया BCCI का पहला रिएक्शन, दूसरे टी20 से पहले कहा- कोच और कप्तान...
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर आया BCCI का पहला रिएक्शन, दूसरे टी20 से पहले कहा- कोच और कप्तान
Ali Khamenei Funeral: मोज्तबा खामेनेई नहीं तो क्या राष्ट्रपति पेजेश्कियान करेंगे ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की नमाज को लीड? जानें
मोज्तबा खामेनेई नहीं तो क्या राष्ट्रपति पेजेश्कियान करेंगे ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की नमाज को लीड? जानें
भारत के तटीय सफर में बना नया रिकॉर्ड, श्रेयांश मित्तल ने अकेले बाइक से तय की ईस्ट-टू-वेस्ट यात्रा
भारत के तटीय सफर में बना नया रिकॉर्ड, श्रेयांश मित्तल ने अकेले बाइक से तय की ईस्ट-टू-वेस्ट यात्रा
पारंपरिक फसलों को छोड़ें, इस खेती में लगाएं पैसा और महज 4 महीने के अंदर कमाएं 12 गुना तक का बंपर मुनाफा
पारंपरिक फसलों को छोड़ें, इस खेती में लगाएं पैसा और महज 4 महीने के अंदर कमाएं 12 गुना तक का बंपर मुनाफा
Embed widget