एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से कहा- यहां पर कोरोना को हरा देंगे तो देश जीत जाएगा

देश में कोरोना की स्थिति गंभीर होती जा रही है. पिछले 25 दिनों में 12 लाख से ज्यादा कोरोना मरीज बढ़े हैं. इस बीच कोरोना वायरस की स्थिति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए चर्चा की.

नई दिल्ली: 10 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आज 80 प्रतिशत एक्टिव केस देश के दस राज्यों में हैं, इसलिए कोरोना के खिलाफ लड़ाई में इन सभी राज्यों की भूमिका बहुत बड़ी है. कहीं न कहीं ये एक भाव आज निकलकर आया है कि अगर हम मिलकर अपने इन दस राज्यों में कोरोना को हरा देते हैं, तो देश भी जीत जाएगा.

पीएम मोदी ने कहा, एक्टिव केस का प्रतिशत कम हुआ है, रिकवरी रेट बढ़ा है. तो इसका अर्थ है कि हमारे प्रयास कारगर सिद्ध हो रहे हैं! सबसे अहम बात है कि इससे लोगों के बीच भी एक भरोसा बढ़ा है, आत्मविश्वास बढ़ा है और डर भी कुछ कम हुआ है. जिन राज्यों में टेस्टिंग रेट कम है और जहां पॉजिटिव रेट ज्यादा है, वहां टेस्टिंग बढ़ाने की जरूरत सामने आई है! खासतौर पर, बिहार, गुजरात, यूपी, पश्चिम बंगाल और तेलंगाना. यहां टेस्टिंग बढ़ाने पर खास बल देने की बात इस समीक्षा में निकली है.

"72 घंटों में केस की पहचान कर लें, तो संक्रमण धीमा हो जाता है" पीएम मोदी ने कहा, अब तक का हमारा अनुभव है कि कोरोना के खिलाफ कंटेनमेंट, कांटेक्ट ट्रेसिंग और सर्विलांस, सबसे प्रभावी हथियार है! अब जनता भी इस बात को समझ रही है, लोग सहयोग कर रहे हैं. एक्सपर्ट्स अब ये कह रहे हैं कि अगर हम शुरुआत के 72 घंटों में ही केस की पहचान कर लें, तो ये संक्रमण काफी हद तक धीमा हो जाता है.

उन्होंने ये भी कहा, टेस्टिंग की संख्या बढ़कर हर दिन 7 लाख तक पहुंच चुकी है और लगातार बढ़ भी रही है. इससे संक्रमण को पहचानने और रोकने में जो मदद मिल रही है, आज हम देख रहे हैं. हमारे यहां औसत मृत्यु दर पहले भी दुनिया के मुकाबले काफी कम थी, संतोष की बात है कि ये लगातार और कम हो रही है.

बता दें, देश में कोरोना की स्थिति गंभीर होती जा रही है. पिछले 25 दिनों में 12 लाख से ज्यादा कोरोना मरीज बढ़े हैं. इस बीच कोरोना वायरस की स्थिति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए चर्चा की. पीएम मोदी ने दस सबसे प्रभावित राज्यों आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, पंजाब, बिहार, गुजरात, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों से बातचीत की. दस में से चार राज्यों उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, गुजरात और बिहार में बीजेपी और उसके गठबंधन दलों की सरकारें हैं.

ये भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AIIMS का बड़ा फैसला, सोशल मीडिया पर पाबंदी! मरीजों की डिटेल पोस्ट करने पर हो सकती है कार्रवाई
AIIMS का बड़ा फैसला, सोशल मीडिया पर पाबंदी! मरीजों की डिटेल पोस्ट करने पर हो सकती है कार्रवाई
‘अमेरिका के साथ कोई समझौता तब तक नहीं होगा, जब तक...’, US-भारत ट्रेड डील को लेकर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का बड़ा बयान
‘अमेरिका संग समझौता तब तक नहीं होगा, जब तक...’, US-भारत ट्रेड डील पर पीयूष गोयल का बड़ा बयान
कांग्रेस में बड़े फेरबदल की आहट! पुराने नेताओं के साथ सोनिया की बैठक, मोदी सरकार के खिलाफ रणनीति
कांग्रेस में बड़े फेरबदल की आहट! पुराने नेताओं के साथ सोनिया की बैठक, मोदी सरकार के खिलाफ रणनीति
'ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामनेई के जनाज़े में खुद जाएं PM मोदी', ओवैसी का विदेश नीति पर करारा हमला
'ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामनेई के जनाज़े में खुद जाएं PM मोदी', ओवैसी का विदेश नीति पर हमला

वीडियोज

Anupamaa: Anupama के हंसते-खेलते परिवार में पुलिस की एंट्री, Ansh पर लगा बड़ा आरोप!
Sansani | Crime News: सिया/सोनम तो बेवफा है ! | Pune News
दिल कहे BUY, दिमाग कहे WAIT! Triumph Tracker 400 Review #autolive
₹5 लाख की कार आज ₹10 लाख की क्यों? आखिर पैसा जा कहाँ रहा है? #autolive
Bharat Tiwari Encounter पर कवि इंस्पेक्टर Dharmraj Upadhyay का बड़ा बयान | Bihar Latest News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Asaduddin Owaisi News: 'पासपोर्ट भी नहीं मान्य? ओवैसी का चुनाव आयोग पर सबसे बड़ा हमला, BJP पर लगाए सनसनीखेज आरोप'
'पासपोर्ट भी नहीं मान्य? ओवैसी का चुनाव आयोग पर सबसे बड़ा हमला, BJP पर लगाए सनसनीखेज आरोप'
UP में BJP का NYO-NJD फॉर्मूला, मुकाबला कर पाएगा अखिलेश-राहुल का इंडिया अलायंस? समझें यहां
UP में BJP का NYO-NJD फॉर्मूला, मुकाबला कर पाएगा अखिलेश-राहुल का इंडिया अलायंस? समझें यहां
ऐसी वर्ल्ड कप ट्रॉफी कभी नहीं देखी होगी, सोने से बनी और जड़े गए 900 हीरे; आप भी ला सकते हैं घर
ऐसी वर्ल्ड कप ट्रॉफी कभी नहीं देखी होगी, सोने से बनी और जड़े गए 900 हीरे; आप भी ला सकते हैं घर
इस मुस्लिम लड़की पर दिल हार बैठे थे शिवम दुबे, निकाह की तस्वीरों पर हुआ था बवाल; जानें लव स्टोरी
इस मुस्लिम लड़की पर दिल हार बैठे थे शिवम दुबे, निकाह की तस्वीरों पर हुआ था बवाल; जानें लव स्टोरी
104 डिग्री फीवर में अक्षय कुमार ने शूट किया था 'वेलकम टू द जंगल' का 'घिस घिस' सॉन्ग, अक्षरा सिंह का खुलासा, बोलीं- 'मैं ब्लैंक हो गई थी'
104 डिग्री फीवर में अक्षय ने शूट किया था 'वेलकम टू द जंगल' का गाना, अक्षरा सिंह का खुलासा
AIIMS का बड़ा फैसला, सोशल मीडिया पर पाबंदी! मरीजों की डिटेल पोस्ट करने पर हो सकती है कार्रवाई
AIIMS का बड़ा फैसला, सोशल मीडिया पर पाबंदी! मरीजों की डिटेल पोस्ट करने पर हो सकती है कार्रवाई
Explained: PM मोदी की अपील के बाद लगातार सस्ता हो रहा सोना! इस महीने 16,000 रुपए गिरा, एक्सपर्ट्स से समझें- खरीदें या नहीं?
PM मोदी की अपील के बाद सोना सस्ता! जून में 16,000 रुपए गिरा, एक्सपर्ट से जानें- खरीदें या नहीं?
कॉकरोच पार्टी के समर्थक की लोहे के रॉड से पिटाई, भड़के दिपके, लगाओ एससी-एसटी एक्ट
कॉकरोच पार्टी के समर्थक की लोहे के रॉड से पिटाई, भड़के दिपके, लगाओ एससी-एसटी एक्ट
Embed widget