एक्सप्लोरर

वापसी के बाद भी गहलोत का 'निकम्मा-नाकारा' नहीं भूले पायलट, बोले- ठेस पहुंची, कड़वा घूंट पीकर रह गया

अशोक गहलोत आज जैसलमेर के लिए रवाना हो गए हैं. शाम को वहां विधायक दल की बैठक होगी. गहलोत अपने गुट के सभी विधायकों को लेकर कल जयपुर लाएंगे.

नई दिल्ली/जयपुर: राजस्थान में अब सियासी संकट टल गया है. सचिन पायलट की सम्मानजनक घर वापसी का रास्ता लगभग तैयार हो चुका है. लेकिन वापसी के बाद भी पायलट मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कुछ कटु शब्दों को नहीं भुला पाए हैं. सचिन पायलट ने कहा, 'बीते वक्त में क्या हुआ और भविष्य में क्या होगा, उसपर अब कोई टिप्पणी नहीं करूंगा. मेरे लिए कुछ ऐसे शब्दों का प्रयोग किया गया, जिनसे ठेस पहुंची और मैंने कड़वा घूंट पिया है.'

गहलोत को लेकर पायलट ने ये भी कहा, 'मैंने अपने परिवार से कुछ संस्कार हासिल किए हैं. कितना भी मैं किसी का विरोध करुं किसी भी दल का नेता हो मेरा कट्टर दुश्मन भी हो. मैंने कभी ऐसी भाषा का प्रयोग नहीं किया. अशोक गहलोत जी उम्र में मुझसे काफी बड़े हैं और व्यक्तिगत रूप से मैंने उनका सम्मान ही किया है.'

वहीं अशोक गहलोत आज जैसलमेर के लिए रवाना हो गए हैं. शाम को वहां विधायक दल की बैठक होगी. गहलोत अपने गुट के सभी विधायकों को लेकर कल जयपुर लाएंगे. जैसलमेर रवाना होने से पहले अशोक गहलोत ने कहा, ''पार्टी में शांति, भाईचारा, सद्‌भाव रहेगा. तीन लोगों की कमेटी बनी है, उनकी कोई शिकायतें होंगी तो वो उनको बता देंगे. 100 से ज़्यादा लोगों (विधायकों) का इतने समय तक एक साथ रहना इतिहास बन गया है, एक आदमी टूट कर नहीं गया.''

वापस कांग्रेस के रनवे पर कैसे लौटे नाराज पायलट? कांग्रेस से बग़ावत के एक महीने बाद सचिन पायलट की आखिरकार कल रात घर वापसी हो गई. दिल्ली में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात के बाद पायलट के गिले-शिकवे दूर हुए हैं. दिन भर चली बैठकों के बाद देर रात दिल्ली के 15 गुरुद्वारा रकाबगंज रोड पर स्थित कांग्रेस के वॉर रूम में प्रियंका गांधी के साथ सचिन पायलट और उनके समर्थक विधायकों की बैठक हुई.

इसी बैठक में सहमति का फॉर्मूला निकल गया. सचिन पायलट के उठाए गए मुद्दों पर कांग्रेस ने तीन सदस्यों की कमेटी बनाई है जिसमें प्रियंका गांधी, अहमद पटेल और केसी वेणुगोपाल शामिल हैं.

सूत्रों के मुताबिक प्रियंका गांधी की मौजूदगी में दो घंटे तक राहुल गांधी और सचिन पायलट की बैठक हुई. राहुल से मुलाकात में पायलट ने कहा कि उनका मतभेद गहलोत से है, पार्टी से नहीं. पायलट की पूरी बात सुनने के बाद राहुल गांधी ने उनसे कहा कि राजस्थान सरकार को कोई खतरा नहीं होना चाहिए जिस पर पायलट ने हामी भरी.

बैठक खत्म होने के बाद राहुल और प्रियंका कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिले. सूत्रों के मुताबिक सोनिया गांधी ने अशोक गहलोत से भी बात की जिसके बाद तीन सदस्यों की कमेटी बनाने का फ़ैसला हुआ. इस बीच संभावना ये भी है कि पायलट को कांग्रेस संगठन में राष्ट्रीय स्तर पर कोई भूमिका भी दी जा सकती है.

ये भी पढ़ें- राजस्थान में कांग्रेस की कलह थमी, बागी सचिन पायलट की पार्टी से हुई सुलह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेजीम चेंज' की मांग पर आंदोलनकारियों में मतभेद, प्रशांत भूषण से असहमत योगेंद्र यादव
रेजीम चेंज' की मांग पर आंदोलनकारियों में मतभेद, प्रशांत भूषण से असहमत योगेंद्र यादव
'दोषियों के खिलाफ..', पंजाब में शाह ने की विक्रमजीत-गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात
'दोषियों के खिलाफ..', पंजाब में शाह ने की विक्रमजीत-गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
Embed widget